Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: कांग्रेस में बड़ा ‘जनरेशन चेंज’! राहुल गांधी खुद चुन रहे अपनी नई टीम
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > कांग्रेस में बड़ा ‘जनरेशन चेंज’! राहुल गांधी खुद चुन रहे अपनी नई टीम
Trending Newsसियासी

कांग्रेस में बड़ा ‘जनरेशन चेंज’! राहुल गांधी खुद चुन रहे अपनी नई टीम

news desk
Last updated: September 9, 2026 1:07 pm
news desk
Share
SHARE

क्या कांग्रेस में अब ‘ओल्ड गार्ड’ की जगह युवा चेहरों का दौर आने वाला है?  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी संगठन को नए सिरे से तैयार करने की कवायद तेज कर दी है। उनका फोकस ऐसे नेताओं को आगे लाने पर है, जो सिर्फ पार्टी के भीतर सक्रिय न हों, बल्कि जमीन पर काम करने, लोगों के बीच रहने और राजनीतिक चुनौतियों का आक्रामक तरीके से मुकाबला करने की क्षमता रखते हों। इसी रणनीति के तहत राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल राष्ट्रीय सचिव पद के लिए नेताओं के इंटरव्यू ले रहे हैं। अब सवाल है कि इन पदों के लिए कितने नेताओं का इंटरव्यू होगा और चयन का आधार क्या होगा?

Contents
 कितने नेताओं का लिया जा रहा इंटरव्यू?क्यों बना रहे राहुल नई कांग्रेस टीम?इंटरव्यू में क्या पूछा जा रहा है?

 कितने नेताओं का लिया जा रहा इंटरव्यू?

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पद के लिए करीब 120 नेताओं का इंटरव्यू लिया जाना है। यह प्रक्रिया 10-10 नेताओं के समूह में की जा रही है। सोमवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने करीब 30 नेताओं का इंटरव्यू लिया।

इस दौरान राहुल गांधी नेताओं से उनके पुराने संगठनात्मक काम, राजनीतिक अनुभव, प्रोफाइल और जमीनी सक्रियता से जुड़े सवाल पूछ रहे हैं। खास बात यह है कि इंटरव्यू देने वाले नेताओं का कामकाज और प्रदर्शन का रिपोर्ट कार्ड पहले से राहुल गांधी के पास मौजूद है।

क्यों बना रहे राहुल नई कांग्रेस टीम?

राहुल गांधी कांग्रेस संगठन में अपनी पसंद और भरोसेमंद नेताओं की नई टीम तैयार करने पर जोर दे रहे हैं। पार्टी की नजर 2029 के लोकसभा चुनाव पर है और इसी को देखते हुए संगठन को अभी से मजबूत करने की तैयारी है।

नई नियुक्तियों में वरिष्ठ नेताओं की सिफारिश के बजाय जमीनी काम, संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल और भविष्य की सोच को प्राथमिकता देने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस पुराने चेहरों की जगह नए और युवा नेताओं को मौका देकर संगठन में नई ऊर्जा लाना चाहती है।

इंटरव्यू में क्या पूछा जा रहा है?

राहुल गांधी राष्ट्रीय सचिव पद के लिए हो रहे इंटरव्यू में नेताओं की राजनीतिक समझ, संगठनात्मक क्षमता और जमीनी सक्रियता को परखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, नेताओं से सबसे पहले अपना परिचय देने और कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव की भूमिका से जुड़े सवाल किए जा रहे हैं।

इसके अलावा उनसे पूछा जा रहा है कि वे अपने राज्य के किन आंदोलनों में शामिल रहे हैं, कांग्रेस और बीजेपी के बीच सबसे बड़ा अंतर क्या मानते हैं और उनके राज्य में ऐसा कौन सा मुद्दा था, जिसे कांग्रेस सही समय पर नहीं उठा सकी।

इंटरव्यू में यह भी पूछा जा रहा है कि क्या उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर कोई चुनाव लड़ा है और पार्टी संगठन में काम करना उनके लिए कितना महत्वपूर्ण है।

कुल मिलाकर, राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति की यह प्रक्रिया कांग्रेस में पीढ़ीगत बदलाव की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। अब देखना होगा कि इंटरव्यू के बाद राहुल गांधी की नई टीम में किन चेहरों को जगह मिलती है और क्या ये युवा नेता 2029 की चुनावी चुनौती के लिए कांग्रेस संगठन को नई धार दे पाते हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Congress, CongressNews, CongressOrganization, GenerationChange, IndianPressHouse, indianpresshouse news, KCVenugopal, PriyankaGandhi, RahulGandhi, RahulGandhiTeam, Trending News, YouthLeadership
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ब्रिटेन से भिड़ा इजराइल, बंद होगा यरुशलम का ब्रिटिश कॉन्सुलेट! 12 ब्रिटिश नेताओं पर भी बैन, जानें क्यों बढ़ा तनाव
Next Article ‘इतनी फोर्स बुलाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा’ छात्रों को किसने दी धमकी

फीचर

View More

पहली बार 1.5°C की सीमा के पार पहुंचा वैश्विक तापमान; भारत में भी 125 साल का रिकॉर्ड टूटा

अगस्त 2026 ने दुनिया को गर्मी का ऐसा रिकॉर्ड दिखाया है, जिसने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। यूरोपीय संघ…

By news desk 5 Min Read

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर विवाद के बीच जानिए कितनी पुरानी है ये परंपरा? नवरात्रि से क्या है कनेक्शन और कैसे शुरू हुआ

गांधीनगर: महाराष्ट्र में नवरात्रि से पहले गरबा कार्यक्रमों में मुस्लिमों की एंट्री…

7 Min Read

गंगा में ही क्यों विसर्जित की जाती हैं अस्थियां? क्या मोक्ष से जुड़ा है इसका रहस्य? जानिए अंतिम संस्कार के बाद इस परंपरा का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार को जीवन…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन ने दिया ऐसा जवाब, बढ़ा सस्पेंस; उम्र भी बनेगी बड़ा फैक्टर

2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन ने दिया जवाब, कहा- अभी काफी समय है नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

IRCTC होटल टेंडर केस में लालू परिवार को बड़ा झटका, कोर्ट ने 9 आरोपियों पर तय किए आरोप; ‘पद के दुरुपयोग का मजबूत संदेह’

नई दिल्ली। IRCTC होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़…

4 Min Read
Trending Newsक्राइम

25 साल पूरे होने का दावा, फिर भी नहीं मिली रिहाई… अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका!

मुंबई सीरियल बम धमाकों और बिल्डर प्रदीप जैन हत्याकांड सहित कई गंभीर मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे गैंगस्टर…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

ट्रंप का बड़ा चुनावी दांव! रिपब्लिकन जीते तो हर अमेरिकी को मिलेंगे ₹4.76 लाख, 1.35 ट्रिलियन डॉलर का होगा खर्च

अमेरिका: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनाव को लेकर बड़ा आर्थिक वादा किया है। उन्होंने कहा है कि…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?