Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ‘सड़क धंसेगी तो बनेगी’ बयान पर घिरे केशव मौर्य, विपक्ष का पलटवार- ‘फिर बनेगी तो कमीशन खाया जाएगा’
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > ‘सड़क धंसेगी तो बनेगी’ बयान पर घिरे केशव मौर्य, विपक्ष का पलटवार- ‘फिर बनेगी तो कमीशन खाया जाएगा’
Trending Newsउत्तर प्रदेश

‘सड़क धंसेगी तो बनेगी’ बयान पर घिरे केशव मौर्य, विपक्ष का पलटवार- ‘फिर बनेगी तो कमीशन खाया जाएगा’

news desk
Last updated: September 8, 2026 1:27 pm
news desk
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद सड़कों की बदहाल तस्वीरों ने एक बार फिर सरकार और विपक्ष के बीच सियासी टकराव बढ़ा दिया है। एक्सप्रेसवे, हाईवे और प्रमुख सड़कों पर गड्ढों और जलभराव की तस्वीरें सामने आने के बाद विपक्ष ने योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं। इसी बीच डिप्टी सीएम और लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक बयान ने विवाद को और हवा दे दी है।

Contents
4,400 करोड़ की परियोजना पर उठे सवालबारिश में सड़कों की तस्वीरों ने बढ़ाई सरकार की मुश्किलसुप्रिया श्रीनेत ने साधा निशानाअखिलेश यादव ने कसा तंजअजय राय ने भी सरकार को घेराबयान से बढ़ी सियासी गर्मी

केशव मौर्य ने सड़क के धंसने को लेकर कहा कि “सड़क बनेगी तो धंसेगी और धंसेगी तो बनेगी।” उनके इस बयान के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है।

4,400 करोड़ की परियोजना पर उठे सवाल

विवाद का केंद्र अयोध्या से चित्रकूट तक बन रहा करीब 210 किलोमीटर लंबा राम वनगमन पथ भी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 4,400 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य भगवान राम के वनवास से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों को सड़क मार्ग से जोड़ना और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है।

परियोजना के तहत प्रयागराज के नवाबगंज स्थित श्रृंगवेरपुर धाम में सड़क और पुल का निर्माण भी कराया गया है। लेकिन निर्माण के दौरान ही सड़क के कुछ हिस्सों में दरारें और धंसने की शिकायतें सामने आने के बाद निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

बारिश में सड़कों की तस्वीरों ने बढ़ाई सरकार की मुश्किल

राम वनगमन पथ के अलावा यूपी के कई हिस्सों में बारिश के बाद सड़कों की स्थिति को लेकर भी सवाल उठे हैं। दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, लखनऊ के चिनहट इलाके, आईटी चौराहे और उन्नाव के पास गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

विपक्ष का आरोप है कि करोड़ों-अरबों रुपये खर्च करने के बावजूद बारिश शुरू होते ही सड़कों की गुणवत्ता की पोल खुल रही है।

सुप्रिया श्रीनेत ने साधा निशाना

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने केशव मौर्य के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि करीब 4,400 करोड़ रुपये की परियोजना बारिश में धंस रही है और सरकार इस पर जवाबदेही तय करने के बजाय सफाई दे रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सड़क दोबारा बनेगी तो फिर कमीशन खाने का मौका मिलेगा।

अखिलेश यादव ने कसा तंज

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी केशव मौर्य के बयान को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि “ये सड़क के बारे में बात कर रहे हैं या अपनी सरकार के भविष्य के बारे में?” अखिलेश ने आगे कहा कि फिर डांटे जाएंगे डिप्टी।

अजय राय ने भी सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी सड़क और पुल निर्माण को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जगह-जगह सड़कें बनने के कुछ ही समय बाद धंस रही हैं। अजय राय ने गंगा एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड और लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का जिक्र करते हुए सरकार पर सवाल उठाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है और आने वाले समय में जनता सरकार को जवाब देगी।

बयान से बढ़ी सियासी गर्मी

फिलहाल सड़क निर्माण की गुणवत्ता और बारिश से हुए नुकसान को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। एक तरफ सरकार की ओर से निर्माण कार्यों में खामी मिलने पर कार्रवाई की बात कही जा रही है, वहीं विपक्ष इसे सरकारी निर्माण और भ्रष्टाचार का मुद्दा बनाकर योगी सरकार को घेर रहा है।

अब सवाल यह है कि बारिश के बाद धंसती सड़कों की जिम्मेदारी आखिर किसकी तय होगी? और क्या करोड़ों रुपये की परियोजनाओं में निर्माण की गुणवत्ता की जांच सड़क खराब होने के बाद ही होगी?

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: अखिलेश यादव, केशव मौर्य, लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सुप्रिया श्रीनेत
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article थकान, वजन बढ़ना कहीं शरीर में आयोडीन की कमी का संकेत तो नहीं? थायराइड को रखना है दुरुस्त तो डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें
Next Article जंग के बीच ट्रंप का ‘तेल बम’! कीमतें गिराने का किया बड़ा दावा

फीचर

View More

Explainer: 450 साल पुराना है दुनिया का नक्शा, फिर आज भी क्यों इस्तेमाल होता है? समझिए अब क्या बदलेगा

दुनिया का नक्शा हम बचपन से देखते आए हैं। स्कूल की किताबों में, एटलस में, सरकारी दस्तावेजों में और इंटरनेट…

By news desk 7 Min Read

ज्वालामुखी फटने से पहले समंदर में सुनाई देती है ‘गड़गड़ाहट’! वैज्ञानिकों ने खोजा सुनामी का नया संकेत

नई दिल्ली: इंडोनेशिया में बीते शनिवार अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ,…

7 Min Read

5 सितंबर सिर्फ एक तारीख नहीं: जब देश के राष्ट्रपति ने अपने ही जन्मदिन को बना दिया शिक्षकों का सबसे बड़ा सम्मान!

“गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय…” कबीर का यह दोहा सदियों…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

जंग के बीच ट्रंप का ‘तेल बम’! कीमतें गिराने का किया बड़ा दावा

अमेरिका-ईरान के जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा दावा किया है, जिसने पूरी दुनिया की नजरें…

3 Min Read
Trending Newsक्राइम

पत्नी की हत्या का जरा भी पछतावा नहीं… जेल से निकलते ही किसे मारने की धमकी दे रहा रामानुज? ‘शुगर डैडी’ के नाम ने बढ़ाया रहस्य

गुवाहाटी: पत्नी की हत्या कर उसका सिर फ्रिज में रखने के आरोपी रामानुज गोस्वामी के तेवरों ने इस मामले को…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

एक दौरा… एक मांग और बंद हो गया एफिल टावर! फ्रांस में क्यों छिड़ी बड़ी बहस?

एफिल टावर, जिसे देखने के लिए दुनिया भर से लोग पेरिस पहुंचते हैं, वही मशहूर टावर अचानक बंद करना पड़ा।…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

तमिलनाडु विधानसभा में MISA पर घमासान, CM विजय के बयान से भड़की DMK; स्पीकर के चैंबर के बाहर धरने पर बैठे विधायक

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को MISA और पूर्व DMK सरकार से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा देखने…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?