Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: प्रशांत का तूफान, सिद्धू की हैट्रिक, वंश का कैच, नोएडा की जीत आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में एक रन से हार के चलते गत विजेता काशी का सफर खत्म
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > प्रशांत का तूफान, सिद्धू की हैट्रिक, वंश का कैच, नोएडा की जीत आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में एक रन से हार के चलते गत विजेता काशी का सफर खत्म
खेल

प्रशांत का तूफान, सिद्धू की हैट्रिक, वंश का कैच, नोएडा की जीत आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में एक रन से हार के चलते गत विजेता काशी का सफर खत्म

news desk
Last updated: September 4, 2026 10:41 am
news desk
Share
SHARE

लखनऊ। कप्तान प्रशांत वीर की नाबाद 58 रन की तूफानी पारी के बाद कार्तिक सिद्धू की हैट्रिक और आखिरी गेंद पर वंश के शानदार कैच की बदौलत नोएडा किंग्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के एलिमिनेटर मुकाबले में काशी रुद्रास को एक रन से हराकर खिताबी दौड़ में खुद को बरकरार रखा।

नोएडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में काशी की टीम रोमांचक मुकाबले में निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 153 रन ही बना सकी। प्रशांत वीर को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ नोएडा किंग्स खिताब की दौड़ में बनी हुई है, जबकि गत विजेता काशी रुद्रास का इस सीजन का सफर समाप्त हो गया।

आज मैच की शुरुआत उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने टॉस कराकर और पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की। इस अवसर पर सतीश महाना ने यूपी टी-20 लीग के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में क्रिकेट को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। ऐसी लीग प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने और बड़े स्तर पर पहचान बनाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लीग प्रदेश के क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मंच उपलब्ध करा रही है। इसके माध्यम से प्रदेश में क्रिकेट का स्तर भी लगातार मजबूत हो रहा है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, आयोजन समिति के सदस्य फैसल शेरवानी, यूपीसीए के मीडिया संयोजक अहमद अली खान तालिब व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

औपचारिक शुरुआत के बाद काशी रुद्रास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नोएडा किंगस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 20 रन के कुल स्कोर पर उसके दो शीर्ष बल्लेबाज विकेट गंवा बैठे।

सलामी बल्लेबाज शोएब राजपूत (1) को तीसरे ओवर में ऋषभ राजपूत ने एलबीडब्लू आउट किया। इसके अगले ही ओवर में आदित्य शर्मा चार रन बनाकर संगम सिंह की गेंद पर अभिषेक गोस्वामी को कैच थमा बैठे।

फिर माधव कौशिक ने पारी को संभालने का प्रयास किया। उन्होंने 24 गेंदों पर तीन चौके व एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए लेकिन सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर अटल बिहारी राय ने अपनी ही गेंद पर कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया।

इससे पहले पांचवें ओवर की तीसरी गेंद अटल बिहारी राय ने माधव कौशिक को डॉट गेंद डाली। इसी के साथ इस सीजन में कुल 400 डॉट गेंद का आंकड़ा पूरा हो गया। इस सीजन में अब तक सर्वाधिक डॉट गेंद फेंकने का रिकार्ड लखनऊ के कप्तान भुवनेश्वर कुमार के नाम है जो अब तक तक 113 डॉट गेंदें फेंक चुके है।

आठवें ओवर में अनिवेश चौधरी (3) को संगम सिंह ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद रवि सिंह ने 20 गेंदों पर एक चौके व तीन छक्के से 31 रन बनाए। उनकी पारी का अंत कार्तिक यादव की गेंद पर शुभम चौबे ने कैच लपककर किया। वहीं कार्तिक सिद्धू ने 10 रन बनाए। नोएडा ने 18.1 ओवर में 6 विकेट पर 112 रन बना लिए थे कि बारिश के चलते खेल रोक देना पड़ा।

खेल दोबारा शुरू होने के बाद कप्तान प्रशांत वीर ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए मात्र 28 गेंदों पर 5 चौके व चार छक्के की मदद से नाबाद 58 रन की तेजतर्रार अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरे छोर पर शिवा सिंह ने 18 गेंदों पर 1 चौके व एक छक्के से नाबाद 14 रन बनाए। इन दोनों ने तेजी से रन बटोरे जिससे अंतिम ओवर में नोएडा के 27 रन बने, जिसमें तीन छक्के और दो चौके शामिल रहे।

काशी से संगम सिंह ने दो विकेट चटकाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी काशी रुद्रास की शुरुआत अच्छी नहीं रही।
सलामी बल्लेबाज और कप्तान करन शर्मा 10 गेंदों पर महज छह रन बना सके।

न्होंने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा। इस छक्के के साथ ही यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में 8000 रन का आंकड़ा भी पूरा हो गया। करन को अगले ही ओवर की दूसरी गेंद पर प्रशांत वीर ने आउट कर दिया। इसके बाद अभिषेक गोस्वामी ने विराट जायसवाल के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों पर 54 रन की साझेदारी कर काशी को मुकाबले में वापस ला दिया।

इस साझेदारी का अंत 11वें ओवर में हुआ, जब प्रशांत वीर की गेंद पर विराट को विकेटकीपर आदित्य शर्मा ने स्टंप कर पवेलियन भेज दिया। विराट जायसवाल ने 23 गेंदों पर तीन चौके से 20 रन बनाए।

अभिषेक गोस्वामी ने 33 गेंदों पर सात चौके व एक छक्के की मदद से 45 रन की पारी खेली और अगले ही ओवर में शिवा सिंह की गेंद पर सबस्टीट्यूट बॉबी यादव को कैच थमा बैठे।

उपेंद्र यादव ने 20 गेंदों पर दो चौके से 18 रन बनाए और 19वें ओवर की पहली गेंद पर कार्तिक सिद्धू की गेंद पर पीयूष सिंह काके कैच थमा बैठै। अर्णव बालियान खाता भी नहीं खोल सके और कार्तिक सिद्धू ने अगली गेंद पर उनको कुणाल त्यागी के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेजा।

इसी ओवर की तीसरी गेंद पर कार्तिक सिद्धू ने साहब युवराज सिंह (0) को अनिवेश चौधरी के हाथों कैच कराते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की। कार्तिक सिद्धू की यह हैट्रिक इस सीजन की दूसरी और लीग की चौथी हैट्रिक रही।

इसके बावजूद शुभम चौबे ने 26 गेंदों पर दो चौके व तीन छक्के से 43 रन की पारी खेल उम्मीद कायम रखी। हालांकि दूसरे छोर पर कार्तिक यादव (5) को आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर वंश ने पवेलियन वापस भेजा।

मैचव इस कदर रोमांचक था कि काशी को मात्र एक गेंद पर दो रन चाहिए थे कि विजय यादव (1) को वंश ने अपनी ही गेंद पर कैच करके काशी के जीत के अरमानों पर पानी फेर दिया।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article आने वाली है वो पावन रात…. जब जन्म लेंगे नंदलाल, जानिए जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त और कान्हा के स्वागत की तैयारी
Next Article अजित पवार की मौत पर आमने-सामने सुप्रिया- सुनेत्रा, बहन ने उठाए जांच पर सवाल तो पत्नी बोलीं- ‘इस पर बार-बार राजनीति करना ठीक नहीं’

फीचर

View More

जन्माष्टमी पर कान्हा की वो बांसुरी, जिसकी तान पर मिट गईं मजहब की दीवारें… रसखान से बिस्मिल्लाह खान तक हुए कृष्ण के दीवाने

मथुरा: जन्माष्टमी के मौके पर देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम है। मंदिरों से लेकर घरों तक कान्हा…

By vineet verma 9 Min Read

दही-हांडी की मटकी में छिपा है कान्हा की बाल लीला का राज, जानिए कैसे शुरू हुआ ये रिवाज

आखिरकार वह दिन आ ही गया, जिसका भक्तों को पूरे साल बेसब्री…

3 Min Read

Makkah Pact: क्या मक्का समझौते से एशिया में बनेगा ‘इस्लामिक नाटो’? भारत और वैश्विक शक्तियों की पैनी नज़र

क्या वेस्ट एशिया अब NATO जैसी सैन्य ताकत का नया केंद्र बनने…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

यूपी टी-20 लीग सीजन-4: हिमांशु का अर्धशतक, भुवनेश्वर ने झटके चार विकेट, लखनऊ फाल्कन्स पहली बार फाइनल में

लखनऊ। हिमांशु सिंह (61) की अर्धशतकीय पारी के बाद कप्तान भुवनेश्वर कुमार (4 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत लखनऊ फाल्कन्स…

6 Min Read
Trending Newsखेल

नीरज चोपड़ा नहीं होंगे मैदान में, यशवीर सिंह संभालेंगे जेवलिन की चुनौती; 77 सदस्यीय टीम घोषित

आइची-नागोया एशियाई खेलों के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम का ऐलान हो गया है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी AFI ने…

4 Min Read
Trending Newsखेल

Asian Games 2026: फिर VVS लक्ष्मण संभालेंगे टीम इंडिया की कमान, गौतम गंभीर को आराम; भारत उतरेगा डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर

एशियन गेम्स के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बड़ा बदलाव किया गया है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के…

3 Min Read
खेल

राज्य फिंस्विमिंग चैंपियनशिप शुक्रवार से, राज्य भर के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

जिला तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे तैराक लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स स्पोर्ट्स एवं फिल्म स्विमिंग संगठन छठी राज्य अंडरवाटर…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?