Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: हाईकोर्ट में 62 तो जिला अदालत में क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने जजों की रिटायरमेंट उम्र पर राज्यों को फिर घेरा
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > हाईकोर्ट में 62 तो जिला अदालत में क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने जजों की रिटायरमेंट उम्र पर राज्यों को फिर घेरा
Trending Newsअन्य

हाईकोर्ट में 62 तो जिला अदालत में क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने जजों की रिटायरमेंट उम्र पर राज्यों को फिर घेरा

vineet verma
Last updated: September 2, 2026 11:45 am
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जिला न्यायपालिका में काम कर रहे न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 साल करने के प्रस्ताव पर दोबारा विचार करने को कहा है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जायमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी मोहना की पीठ ने कहा कि अनुभवी न्यायिक अधिकारियों को सेवा में बनाए रखने से राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा, क्योंकि ये अधिकारी पहले से ही सरकारी सेवा में हैं।

Contents
राज्यों ने बताया वित्तीय बोझ का कारणसुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से मांगी सकारात्मक प्रतिक्रिया‘इस मुद्दे को आपसी सहमति से सुलझाएं’अभी सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों की उम्र कितनी है?

कुछ राज्यों ने दूसरे सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति उम्र 58 या 60 साल होने का हवाला देते हुए इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई थी। हालांकि, प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि न्यायिक अधिकारी आमतौर पर सरकारी सेवा में देर से आते हैं। ऐसे में उन्हें 62 साल की उम्र तक सेवा जारी रखने की अनुमति देने से राज्यों पर अलग से कोई बड़ा आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

राज्यों ने बताया वित्तीय बोझ का कारण

सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने उन राज्यों के महाधिवक्ताओं से, जो न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति उम्र बढ़ाने को लेकर अनिच्छुक हैं, मुख्यमंत्रियों को इस नियम पर सहमत कराने की कोशिश करने को कहा।

सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड ने इस प्रस्ताव को लागू करने में वित्तीय बाधाओं का हवाला दिया। वहीं, नगालैंड ने कहा कि उसके यहां सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति उम्र 58 साल है और न्यायिक अधिकारियों की सीमा बढ़ाने में परेशानी हो सकती है।

इसके विपरीत मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना ने जिला अदालतों के न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति उम्र बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमति जताई है।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से मांगी सकारात्मक प्रतिक्रिया

पीठ ने राज्यों की अलग-अलग राय को संज्ञान में लेते हुए उनसे इस मुद्दे पर सकारात्मक रुख अपनाने को कहा। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 सितंबर की तारीख तय की है।

इससे पहले भी कोर्ट ने कहा था कि न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति उम्र बढ़ाने का विरोध केवल वित्तीय बोझ का हवाला देकर नहीं किया जा सकता। अदालत ने राज्य सरकारों से इस मुद्दे पर अपने रुख पर दोबारा विचार करने को कहा था।

पीठ ने कहा कि सभी राज्य सरकारों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति उम्र बढ़ाने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करना चाहिए, भले ही दूसरे सरकारी कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति की उम्र अलग तय हो। अदालत के मुताबिक, अनुभवी न्यायिक अधिकारियों को सेवा में बनाए रखना नए पदों पर नियुक्ति करने और खाली पद भरने की तुलना में कम खर्चीला हो सकता है।

‘इस मुद्दे को आपसी सहमति से सुलझाएं’

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अनुभवी न्यायिक अधिकारियों के सेवा में बने रहने से राज्यों पर पड़ने वाला वित्तीय बोझ उनकी सेवानिवृत्ति के बाद होने वाले खर्च से कम होगा। अदालत ने माना कि इसी वजह से सेवानिवृत्ति उम्र बढ़ाने से इनकार करने के लिए राज्यों की ओर से दिए जा रहे वित्तीय तर्क पर्याप्त नहीं हैं।

हालांकि, पीठ ने यह भी कहा कि इतने महत्वपूर्ण मुद्दे का समाधान आपसी सहमति से किया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में राज्यों को इस विषय पर तत्काल दोबारा विचार करने और दो सप्ताह के भीतर स्वतंत्र एवं व्यावहारिक फैसला लेने को कहा है।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर कोई राज्य सरकार सेवानिवृत्ति उम्र बढ़ाने का फैसला करती है, तो इसका लाभ उन न्यायिक अधिकारियों को भी मिलेगा जो इस बीच सेवानिवृत्त हो जाते हैं।

अभी सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों की उम्र कितनी है?

सुप्रीम कोर्ट इससे पहले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति उम्र 60 से बढ़ाकर 61 साल करने पर विचार करने को कह चुका है। मौजूदा याचिका में देशभर की जिला न्यायपालिका के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति उम्र 60 से बढ़ाकर 62 साल करने की मांग की गई है।

वर्तमान व्यवस्था के तहत सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश 65 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होते हैं, जबकि हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के लिए सेवानिवृत्ति की उम्र 62 साल है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 62 साल रिटायरमेंट उम्र, CJI Suryakant, District Judge Retirement Age, Judicial News, Judicial Officers Retirement, Retirement Age of Judges, Supreme Court News, Supreme Court Retirement Age, जजों की रिटायरमेंट उम्र, जिला अदालत, जिला जज रिटायरमेंट उम्र, जिला न्यायपालिका, राज्य सरकारें, सुप्रीम कोर्ट जज रिटायरमेंट, हाईकोर्ट जज रिटायरमेंट
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 40 के बाद दिनभर एनर्जी चाहिए तो सुबह की ये 3 आदतें अपनाएं, डॉक्टर ने बताया क्यों जरूरी
Next Article नेपाल में बाढ़ के 6 दिन बाद भी सुरंग में फंसे 40 लोग, इंजीनियर की पत्नी ने सरकार से पूछा- हमारी जान की कीमत क्या है?

फीचर

View More

Makkah Pact: क्या मक्का समझौते से एशिया में बनेगा ‘इस्लामिक नाटो’? भारत और वैश्विक शक्तियों की पैनी नज़र

क्या वेस्ट एशिया अब NATO जैसी सैन्य ताकत का नया केंद्र बनने जा रहा है? क्या दुनिया के मुस्लिम देश…

By news desk 6 Min Read

न फोन था, न रेडियो, न इंटरनेट… फिर पुराने जमाने में पहाड़ से गांव तक कैसे पहुंचती थी बाढ़-भूस्खलन की खबर? तरीका जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: आज पहाड़ों में बाढ़, भूस्खलन या हिमस्खलन का खतरा हो…

10 Min Read

अरब देशों में बढ़ रहा ‘डबल अटैक’! पहले पानी की कमी, अब खाने पर संकट, जलवायु परिवर्तन ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रियाद। अरब देशों के सामने जलवायु परिवर्तन का खतरा अब सिर्फ…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

UP T20 League Playoff: एलिमिनेटर में नोएडा से भिड़ेगी काशी रुद्रास, ऑरेंज कैप होल्डर करण शर्मा पर रहेंगी नजरें

उत्तर प्रदेश टी20 लीग (UP T20 League) के चौथे सीजन का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। दो बार…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर लगी मुहर

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मिलने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक,…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

CJP Politics: 100 फोन कॉल का दावा, BJP से भी ऑफर! सौरव दास बोले- अभी प्रेशर ग्रुप हैं, राजनीति का फैसला भविष्य में

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास ने चुनावी राजनीति में उतरने को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने…

6 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

‘मदद नहीं, मुआवजा चाहिए’… नेपाल के विदेश मंत्री के बयान से क्यों बढ़ी भारत की चिंता?

26 अगस्त का दिन नेपाल के लिए एक ऐसी खौफनाक याद छोड़ गया, जिसे शायद ही कोई भूलना चाहेगा। इस…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?