Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: अजीत की आतिशी पारी, अभिनंदन-विप्रज की गेंदबाजी से लखनऊ फाल्कन्स प्लेऑफ में
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > अजीत की आतिशी पारी, अभिनंदन-विप्रज की गेंदबाजी से लखनऊ फाल्कन्स प्लेऑफ में
Trending Newsखेल

अजीत की आतिशी पारी, अभिनंदन-विप्रज की गेंदबाजी से लखनऊ फाल्कन्स प्लेऑफ में

news desk
Last updated: August 30, 2026 10:38 pm
news desk
Share
SHARE

कानपुर। अजीत वर्मा (75 रन) की आतिशी पारी के बाद अभिनंदन सिंह व विप्रज निगम (3-3 विकेट) की उपयोगी गेंदबाजी की बदौलत लखनऊ फाल्कन्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में गौर गोरखपुर लायंस को 24 रन से शिकस्त दी।

इस जीत के साथ लखनऊ फाल्कन्स नौ मैचों में पांच जीत के साथ 11 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लखनऊ के अजीत वर्मा को मिला।

ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेली जा रही लीग के रविवार को 26वें मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 170 रन का बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में गोरखपुर की टीम निर्धारित ओवर में 146 रन पर आल-आउट हो गयी।

मैच की औपचारिक शुरुआत कानपुर जोन की एडीजीपी सुश्री अनुपमा कुलश्रेष्ठ (आईपीएस) ने टॉस कराकर और पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की।

इस अवसर पर एडीजीपी सुश्री अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने कहा कि यूपी टी-20 लीग ने प्रदेश में क्रिकेट को नई पहचान देने के साथ युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच प्रदान किया है। ग्रीन पार्क जैसे ऐतिहासिक मैदान पर इस तरह के मुकाबले खेलना खिलाड़ियों के लिए गौरव की बात है।

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि कानपुर चरण में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह लीग की लोकप्रियता को दर्शाता है। ग्रीन पार्क में होने वाले मुकाबले खिलाड़ियों के साथ दर्शकों के लिए भी खास अनुभव लेकर आ रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व टेस्ट क्रिकेटर गोपाल शर्मा, ग्रीन पार्क स्टेडियम के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी करनवीर सिंह, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया संयोजक अहमद अली खान तालिब, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, वेन्यू मैनेजर संजय तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

गौर गोरखपुर लायंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ फाल्कन्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मोहम्मद सैफ चार रन बनाकर दूसरे ओवर में राहुल शर्मा की गेंद पर आर्यन चौधरी को कैच दे बैठे।
आराध्य यादव ने नौ गेंदो पर 13 रन बनाए लेकिन तीसरे ओवर में वासु वत्स की गेंद पर शिवम चौधरी को कैच थमा बैठे।

हिमांशु सिंह छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके चलते लखनऊ तीन विकेट पर 29 रन बनाकर मुश्किल में फंस गई थी।
इसके बाद बल्लेबाजी को उतरे अजीत वर्मा ने प्रतिद्वंद्वी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इसी बीच प्रियम गर्ग (13) अपना विकेट गंवा बैठे।

फिर अजीत ने कृतज्ञ सिंह के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 64 गेंदों पर 109 रन की शानदार साझेदारी कर लखनऊ को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। अजीत वर्मा ने 45 गेंदों पर 8 चौके व तीन छक्के की सहायता से नाबाद 75 रन की पारी खेली जबकि कृतज्ञ ने 31 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 44 रन बनाए।

कृतज्ञ आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर प्रिंस यादव की गेंद पर शिवम शर्मा को कैच थमा बैठे जिसके चलते लखनऊ ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 170 रन बनाए। गोरखपुर की ओर से शिवम शर्मा ने दो विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर निर्धारित ओवर में 146 रन पर सिमट गयी और जीत से 24 रन दूर रह गयी। टीम 32 रन पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में फंस गयी थी। सलामी बल्लेबाज अभय प्रताप सिंह (1) व आर्यन चौधरी (4) को अभिनंदन सिंह ने वापस पवेलियन भेजा।

टीम ने पांचवें ओवर में दो विकेट गंवाए। शिवम चौधरी ने 23 रन बनाए जबकि सिद्धार्थ यादव 2 रन ही बना सके। फिर प्रिंस यादव ने 36 गेंदों पर एक चौके व पांच गगनचुंबी छक्कों की मदद से 49 रन बनाए लेकिन अर्धशतक से एक रन पहले आउट हो गए। उनकी पारी का अंत अभिनंदन सिंह ने सुधांशु के हाथों कैच लपकवाकर किया।

पार्थ पालावत 19 रन बनाकर आउट हुए। वहीं निशांत कुशवाहा (15), निशांत ठाकुर (6) और वासु वत्स (4) के विकेट विप्रज निगम ने चटकाए। लखनऊ की ओर से अभिनंदन सिंह ने 32 रन व विप्रज निगम ने 17 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: गौर गोरखपुर लायंस, यूपी टी-20 लीग सीजन-4, लखनऊ फाल्कन्स
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रूस पर यूक्रेन के ड्रोन अटैक का असर, अब भारत बना पेट्रोल का बड़ा सप्लायर; रूसी बाजार में भेजा लाखों बैरल ईंधन

फीचर

View More

जापान की ‘नर्क की घाटी’ में मिलते हैं काले अंडे, एक खाने से 7 साल बढ़ती है उम्र? जानें ओवाकुदानी का रहस्य

जापान अपनी खूबसूरत वादियों, फूजी पर्वत और चेरी ब्लॉसम के लिए दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन इसी देश में एक…

By news desk 5 Min Read

रक्षाबंधन क्यों मनाते हैं? राखी से जुड़ी पौराणिक कथाओं से इतिहास तक, जानिए इस त्योहार की पूरी कहानी

उज्जैन: रक्षाबंधन को भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और एक-दूसरे के साथ खड़े…

9 Min Read

भाई की कलाई के साथ भाभी की चूड़ियों पर भी सजती है राखी, जानिए क्या है लुंबा राखी की खास परंपरा और क्यों है इसका इतना महत्व

नई दिल्ली: रक्षाबंधन को आमतौर पर भाई-बहन के प्रेम और विश्वास से…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

रूस पर यूक्रेन के ड्रोन अटैक का असर, अब भारत बना पेट्रोल का बड़ा सप्लायर; रूसी बाजार में भेजा लाखों बैरल ईंधन

यूक्रेन के लगातार ड्रोन हमलों का असर अब रूस के ऊर्जा और ईंधन बाजार पर भी दिखाई देने लगा है।…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

‘मेरी भी महत्वाकांक्षा है कि मुख्यमंत्री बनूं’, केशव मौर्य ने खोला पत्ता; योगी पर भी दिया बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच…

6 Min Read
Trending Newsसियासी

चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर घमासान? ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा, राहुल गांधी और AAP पर भी तंज

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के…

5 Min Read
Trending Newsराज्य

IAS दिव्या मित्तल ने अचानक छोड़ी नौकरी, IIT-IIM से पढ़ाई और लंदन की नौकरी के बाद चुनी थी IAS की राह; भावुक पोस्ट में बताई पूरी वजह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। करीब 13…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?