Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: राम मंदिर के सीईओ के लिए 3 नाम तय, अब ट्रस्ट करेगा अंतिम फैसला; 1 सितंबर को खुलेगा पैनल का राज
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > राम मंदिर के सीईओ के लिए 3 नाम तय, अब ट्रस्ट करेगा अंतिम फैसला; 1 सितंबर को खुलेगा पैनल का राज
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

राम मंदिर के सीईओ के लिए 3 नाम तय, अब ट्रस्ट करेगा अंतिम फैसला; 1 सितंबर को खुलेगा पैनल का राज

vineet verma
Last updated: August 28, 2026 6:00 am
vineet verma
Share
SHARE

अयोध्या: श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। चयन समिति ने सीईओ पद के लिए तीन योग्य नामों का पैनल तैयार कर लिया है। समिति के तीनों सदस्य 31 अगस्त की शाम तक अयोध्या पहुंचेंगे और 1 सितंबर को यह पैनल ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को सौंपेंगे। हालांकि, पैनल में शामिल तीनों नाम फिलहाल गोपनीय रखे गए हैं।

Contents
2 सितंबर को ट्रस्ट करेगा अंतिम नाम का चयनजून में चढ़ावे की चोरी सामने आने के बाद लिया गया फैसला5585 आवेदनों से 16 उम्मीदवारों तक पहुंची चयन प्रक्रियातीन नामों पर कई दौर की चर्चा के बाद बनी सहमति1 सितंबर को सीईओ के अधिकार और जिम्मेदारियों पर होगी चर्चा

2 सितंबर को ट्रस्ट करेगा अंतिम नाम का चयन

सीईओ के लिए तैयार पैनल पर 2 सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में चर्चा होगी। विचार-विमर्श के बाद ट्रस्टी तीन नामों में से किसी एक का चयन करेंगे और उसी दिन नियुक्ति की घोषणा की जाएगी। चयन समिति के एक सदस्य के मुताबिक, इसी दौरान सीईओ के कामकाज से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ चर्चा होगी।

जून में चढ़ावे की चोरी सामने आने के बाद लिया गया फैसला

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला सामने आने और दो ट्रस्टियों के इस्तीफे के बाद बनी परिस्थितियों से निपटने के लिए ट्रस्ट ने सीईओ नियुक्त करने का फैसला किया था। देश के दूसरे प्रमुख मंदिरों की व्यवस्था की तर्ज पर राम मंदिर में भी मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद सृजित करने का निर्णय लिया गया।

इसके बाद 6 जुलाई को हुई ट्रस्ट की बैठक में तीन सदस्यीय चयन समिति का गठन किया गया। पूर्व न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली को समिति का अध्यक्ष बनाया गया, जबकि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट विष्णुकांत चतुर्वेदी और परमाणु विज्ञानी डॉ. सुरेश हावड़े को सदस्य बनाया गया।

5585 आवेदनों से 16 उम्मीदवारों तक पहुंची चयन प्रक्रिया

चयन समिति ने 13 जुलाई को ट्रस्ट की वेबसाइट के माध्यम से सीईओ पद के लिए आवेदन मांगे थे। इस पद के लिए आवेदक के पास 20 साल का प्रशासनिक अनुभव होना जरूरी था। उम्र 50 से 70 वर्ष के बीच, हिंदू होना और मंदिर की पूजा पद्धति की जानकारी होना भी अनिवार्य शर्तों में शामिल था।

सीईओ की नियुक्ति तीन साल के लिए की जानी है। इसके बाद बेहतर प्रदर्शन के आधार पर कार्यकाल बढ़ाने का प्रावधान रखा गया है। वेतन को सार्वजनिक करने के बजाय आपसी बातचीत से तय करने की बात कही गई थी।

आवेदन की अंतिम तारीख 18 जुलाई तक कुल 5585 आवेदन मिले थे। इन आवेदनों की तीन चरणों में छंटनी की गई। इसके बाद 111 उम्मीदवारों का ऑनलाइन साक्षात्कार हुआ और 11 व 12 अगस्त को अयोध्या में 16 उम्मीदवारों का अंतिम साक्षात्कार लिया गया।

तीन नामों पर कई दौर की चर्चा के बाद बनी सहमति

अंतिम साक्षात्कार में शामिल उम्मीदवारों में से तीन योग्य लोगों को चुनकर चयन समिति ने पैनल तैयार किया है। समिति के एक सदस्य ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अंतिम पैनल तैयार करने से पहले तीनों सदस्यों के बीच दो-तीन दौर में गहन विचार-विमर्श हुआ।

उन्होंने बताया कि पैनल में अलग-अलग सेवाओं में काम कर चुके लोगों के नाम शामिल हैं। हालांकि, तीनों नामों का खुलासा नहीं किया गया है। चयन समिति के सदस्य ने इसे बेहद गोपनीय प्रक्रिया बताते हुए कहा कि नाम ट्रस्ट के अधिकृत पदाधिकारी ही सार्वजनिक करेंगे।

1 सितंबर को सीईओ के अधिकार और जिम्मेदारियों पर होगी चर्चा

ट्रस्ट की प्रस्तावित बैठक 2 सितंबर को मणिरामदास जी की छावनी में महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में होगी। इससे एक दिन पहले, 1 सितंबर को इसी स्थान पर ट्रस्ट पदाधिकारी चयन समिति के तीनों सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।

इस बैठक में सीईओ के अधिकार और जिम्मेदारियां, वेतन, ट्रस्ट महासचिव के प्रति जवाबदेही, कार्यों का निर्धारण और कार्यकाल के नवीनीकरण की प्रक्रिया समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के साथ चयन समिति के तीनों सदस्यों, अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन, कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि तथा ट्रस्टी और धार्मिक समिति के सदस्य महंत दिनेंद्रदास के शामिल होने की संभावना है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: ayodhya news, Ayodhya Ram Mandir, Ram Janmabhoomi Trust, Ram Mandir CEO, Ram Temple CEO, अयोध्या राम मंदिर खबर, प्रमोद कोहली, महंत नृत्यगोपाल दास, राम मंदिर CEO चयन समिति, राम मंदिर ट्रस्ट, राम मंदिर ट्रस्ट बैठक, राम मंदिर सीईओ, राम मंदिर सीईओ चयन, श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट, सीईओ पद के लिए तीन नाम
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रक्षाबंधन क्यों मनाते हैं? राखी से जुड़ी पौराणिक कथाओं से इतिहास तक, जानिए इस त्योहार की पूरी कहानी
Next Article ganesh chaturthi special-4 28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा; जानें समय, सूतक और 5 राशियों पर असर

फीचर

View More

रक्षाबंधन क्यों मनाते हैं? राखी से जुड़ी पौराणिक कथाओं से इतिहास तक, जानिए इस त्योहार की पूरी कहानी

उज्जैन: रक्षाबंधन को भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और एक-दूसरे के साथ खड़े रहने के संकल्प का पर्व माना जाता है।…

By vineet verma 9 Min Read

भाई की कलाई के साथ भाभी की चूड़ियों पर भी सजती है राखी, जानिए क्या है लुंबा राखी की खास परंपरा और क्यों है इसका इतना महत्व

नई दिल्ली: रक्षाबंधन को आमतौर पर भाई-बहन के प्रेम और विश्वास से…

4 Min Read

चार साल की तपस्या, अनगिनत रातें और बदले में सिर्फ 464 रुपये! UPSC छोड़ने के बाद कबाड़ी को बेचीं किताबें, भावुक कर देगी अभ्यर्थी की कहानी

नई दिल्ली: यूपीएससी की तैयारी करने वालों के लिए किताबें सिर्फ कागज…

7 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

कैलाश मानसरोवर जाने वाले 13,523 तीर्थयात्री इसी रास्ते क्यों पहुंचे? रसुवा रूट से भारत का क्या है कनेक्शन

नई दिल्ली: कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल का रसुवा मार्ग इस साल तीर्थयात्रियों के बीच खासा लोकप्रिय रहा है।…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

नेपाल पर फिर मंडराया महाविनाश का खतरा! अगले 72 घंटे बेहद अहम, 290 भारतीय तीर्थयात्रियों समेत सैकड़ों लापता

नई दिल्ली: तिब्बत-नेपाल सीमा पर ग्लेशियर टूटने से आई विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल अभी संभल भी नहीं पाया है…

8 Min Read
Trending Newsधर्म

28 अगस्त 2026 का राशिफल: आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन तक का हाल

नई दिल्ली: 28 अगस्त 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए प्रगति और लाभ के नए अवसर लेकर आ सकता…

6 Min Read
Trending Newsसियासी

यूपी में 6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियों का ऐलान, मायावती बोलीं- चुनावी छलावा न बन जाए; उठाए कई सवाल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के सरकार के ऐलान पर…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?