Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: सुबह-सुबह मची चीख-पुकार, कंटेनर में जा घुसी बस; 6 की मौत, 20 यात्री गंभीर
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > सुबह-सुबह मची चीख-पुकार, कंटेनर में जा घुसी बस; 6 की मौत, 20 यात्री गंभीर
Latest Newsराज्य

सुबह-सुबह मची चीख-पुकार, कंटेनर में जा घुसी बस; 6 की मौत, 20 यात्री गंभीर

vineet verma
Last updated: August 26, 2026 10:23 am
vineet verma
Share
SHARE

सूर्यापेट: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोडाड मंडल के डोराकुंटा इलाके के पास हुआ, जहां हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही एक निजी ट्रैवल बस कंटेनर लॉरी से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में 43 यात्री सवार थे।

Contents
जोरदार टक्कर से बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्तमुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जताया दुखपुलिस ने बताया, सुबह 5:20 बजे हुआ हादसाजगतियाल में भी ट्रक से भिड़ी थी टीजीएसआरटीसी बस

जोरदार टक्कर से बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त

हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद कई यात्री बस के अंदर फंस गए। मृतकों में पांच महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, निजी बस हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जा रही थी। इसी दौरान डोराकुंटा इलाके के बाहरी हिस्से में बस खड़े कंटेनर से जा टकराई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सूर्यापेट सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने मुख्य सचिव को घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों से घायलों की हालत पर लगातार नजर रखने को कहा है।

पुलिस ने बताया, सुबह 5:20 बजे हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक हादसा बुधवार सुबह करीब 5:20 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि निजी ट्रैवल बस की एक चलते हुए ट्रक से टक्कर हुई थी। हादसे में छह लोगों की मौत हुई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार बस में 43 यात्री सवार थे और यह हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थी। यह दुर्घटना दुर्गापुरम स्टेज के पास होने की जानकारी भी सामने आई है।

जगतियाल में भी ट्रक से भिड़ी थी टीजीएसआरटीसी बस

तेलंगाना के जगतियाल जिले में हाल ही में एक और सड़क हादसा हुआ था। कोंडागट्टू गांव के बाहरी इलाके में एक ट्रक की टीजीएसआरटीसी बस से टक्कर हो गई थी। हादसे में कम से कम 25 यात्री घायल हुए थे।

करीब 50 यात्रियों को लेकर बस करीमनगर से निजामाबाद जा रही थी। शाम करीब 5:45 बजे हुए हादसे में सामने से आ रहे ट्रक ने कथित तौर पर बस को टक्कर मार दी थी।

इससे पहले ओडिशा के कटक जिले में रविवार को एक यात्री बस भी हादसे का शिकार हुई थी। इस दुर्घटना में कई यात्री घायल हुए थे।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Bus Container Collision, Dorakunta Bus Accident, Hyderabad Vijayawada Bus, Kodad Accident, Revanth Reddy, Suryapet Bus Accident, Telangana Bus Accident, Telangana News, Telangana Road Accident, तेलंगाना न्यूज, तेलंगाना बस हादसा, तेलंगाना सड़क हादसा, बस कंटेनर टक्कर, सूर्यापेट बस एक्सीडेंट, सूर्यापेट सड़क दुर्घटना
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article यूपी-बिहार से MP और पूर्वोत्तर तक बारिश का कहर! आज इन राज्यों में मूसलाधार बारिश के साथ 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Next Article दुनियाभर में US वीजा इंटरव्यू पर लगी रोक, ट्रंप प्रशासन के इस कदम से मचा हड़कंप; जानिए क्या है वजह

फीचर

View More

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ में स्मार्टफोन आम बात हो गई है। ऑनलाइन…

By Shivani Kalani 4 Min Read

नैनीताल-मसूरी की भीड़ से हैं परेशान? उत्तराखंड की इन 3 खूबसूरत जगहों पर बिताएं सुकून के पल, यादगार बनेगा सफर

नई दिल्ली: उत्तराखंड की वादियां, पहाड़ों से आती ठंडी हवाएं और प्रकृति…

4 Min Read

कैंसर मरीजों के लिए राहत की खबर: 20 से 70% तक घटेंगे दवाइयों के दाम

अक्सर कहा जाता है कि बीमारी सिर्फ शरीर की परीक्षा नहीं लेती,…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

लखनऊ का सिद्धपीठ माँ चंद्रिका देवी मंदिर बंद! मंदिर में जलभराव से प्रशासन का बड़ा फैसला, जानिए कब खुलेंगे कपाट

नवरात्रि और अमावस्या के पावन अवसर पर जहाँ माँ चंद्रिका देवी के दरबार में लाखों भक्तों का सैलाब उमड़ता था,…

3 Min Read
Latest Newsउत्तर प्रदेशराज्य

संडीला के 30 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में, कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने पीड़ितों से मिलकर प्रशासन से त्वरित राहत की मांग की

हरदोई: जनपद हरदोई के संडीला विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता…

3 Min Read
Latest Newsधर्म

शारदीय नवरात्रि 2026: कलश स्थापना के लिए जान लें शुभ समय, इस मुहूर्त में करें घटस्थापना

नई दिल्ली: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शुरू हो रहा है। नौ दिनों तक चलने…

4 Min Read
Latest Newsधर्म

चाणक्य नीति की चेतावनी: ये 4 आदतें धीरे-धीरे तोड़ देती हैं रिश्ते, समय रहते बदल लें व्यवहार

नई दिल्ली: रिश्ते सिर्फ प्यार और भरोसे से नहीं, बल्कि अच्छे व्यवहार और सही संवाद से भी मजबूत बने रहते…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?