Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: AI के बढ़ते इस्तेमाल से सेल्सफोर्स ने घटाई वर्कफोर्स… 45% सपोर्ट स्टाफ की छंटनी कर अब 50% कस्टमर इंटरैक्शन संभाल रहा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > AI के बढ़ते इस्तेमाल से सेल्सफोर्स ने घटाई वर्कफोर्स… 45% सपोर्ट स्टाफ की छंटनी कर अब 50% कस्टमर इंटरैक्शन संभाल रहा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
Trending Newsअन्य

AI के बढ़ते इस्तेमाल से सेल्सफोर्स ने घटाई वर्कफोर्स… 45% सपोर्ट स्टाफ की छंटनी कर अब 50% कस्टमर इंटरैक्शन संभाल रहा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

news desk
Last updated: September 2, 2025 2:34 pm
news desk
Share
सलेस्फोर्स ने AI के चलते किया लेऑफ
सलेस्फोर्स ने AI के चलते किया लेऑफ
SHARE

सेल्सफोर्स  ने अपने सपोर्ट वर्कफोर्स में बड़ी कटौती की घोषणा की है. कंपनी के CEO मार्क बेनिऑफ़ ने पुष्टि की है कि 4,000 कर्मचारियों की नौकरियां खत्म कर दी गई हैं. क्योंकि अब कस्टमर इंटरैक्शन  में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका काफी बढ़ गई है. यह फैसला इस बात की ओर इशारा करता है कि अमेरिका स्थित यह क्लाउड सॉफ्टवेयर कंपनी अब अपने मुख्य कामकाज में AI को गहराई से शामिल कर रही है. मतलब अब जो काम पहले इंसान करते थे  जैसे ग्राहक की समस्याओं को समझना और समाधान देना  वो काम अब AI सिस्टम कर रहे हैं. इसलिए कंपनी को उतने कर्मचारियों की ज़रूरत नहीं रही. यह बदलाव न सिर्फ टेक्नोलॉजी की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि इससे यह भी पता चलता है कि भविष्य में कई कंपनियों में AI के कारण नौकरियों में कमी आ सकती है.

सेल्सफ़ोर्स  ने सपोर्ट टीम में की 45% की कटौती, AI ने संभाली ज़िम्मेदारी

सेल्सफ़ोर्स  ने अपने कस्टमर सपोर्ट डिपार्टमेंट में बड़ी कटौती करते हुए कर्मचारियों की संख्या 9,000 से घटाकर 5,000 कर दी है. कंपनी के CEO मार्क बेनिऑफ़ ने एक पॉडकास्ट में बताया कि यह बदलाव AI टेक्नोलॉजी के चलते संभव हुआ है. अब ग्राहक बातचीत का लगभग 50% हिस्सा AI एजेंट्स द्वारा संभाला जा रहा है. जबकि बाकी काम इंसानी कर्मचारियों के ज़िम्मे है. बेनिऑफ़ ने इसे अपने करियर के “सबसे रोमांचक आठ महीने” बताते हुए कहा कि यह कदम कंपनी के सर्विस मॉडल को तेज़ी से ऑटोमेशन की ओर ले जा रहा है. उन्होंने कहा, “मैंने अपने सपोर्ट स्टाफ की संख्या को फिर से संतुलित किया।

26 साल पुरानी सेल्स बैकलॉग से निपट रहा है सेल्सफोर्स

सेल्सफोर्स  सिर्फ सपोर्ट सिस्टम में ही नहीं, बल्कि सेल्स डिपार्टमेंट में भी AI तकनीक का उपयोग कर रहा है. CEO मार्क बेनिऑफ़ ने बताया कि कंपनी ने बीते 26 वर्षों में 100 मिलियन से ज़्यादा बिना कॉल किए गए सेल्स लीड्स इकट्ठा कर लिए थे. इसमें देर इसलिए हुई क्योंकि कर्मचारियों की कमी थी.

अब कंपनी ने AI से संचालित “एजेंटिक सेल्स” टूल्स को एक्टिव किया है, जो इन लीड्स से संपर्क कर रहे हैं और आउटरीच प्रोसेस को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं.

AI और इंसानी निगरानी के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए सेल्सफोर्स ने एक नया सिस्टम शुरू किया है, जिसे “Omnichannel Supervisor” कहा जाता है. यह सिस्टम तब इंसानी एजेंट्स को मामले ट्रांसफर कर देता है जब ज़रूरत हो  ठीक वैसे ही जैसे Tesla की ऑटोपायलट तकनीक ज़रूरत पड़ने पर नियंत्रण ड्राइवर को वापस सौंप देती है.

AI से फायदा, लेकिन नौकरियों पर असर

सेल्सफोर्स  और उसके CEO मार्क बेनिऑफ़ ऑटोमेशन  से मिलने वाले प्रोडक्टिविटी फायदे को ज़ोर देकर पेश कर रहे हैं. लेकिन कंपनी की हालिया संरचनात्मक बदलावों ने एक अहम सवाल खड़ा कर दिया है. AI  का इंसानों पर क्या असर होगा? एक तरफ़, कंपनी काम की गुणवत्ता और सेवा देने की गति को बेहतर बना रही है. लेकिन दूसरी तरफ़, हज़ारों कर्मचारियों की नौकरियां चली गई हैं. क्योंकि AI अब उन कामों को भी कर सकता है जो पहले सिर्फ इंसान ही कर सकते थे और जिन्हें ऑटोमेशन से सुरक्षित माना जाता था.सेल्सफोर्स का यह कदम एक बड़े वैश्विक सवाल की तरफ़ इशारा करता है . कैसे कंपनियां  AI से मिलने वाले फ़ायदे उठाएं  लेकिन बिना कर्मचारियों को हाशिए पर डाले? बेनिऑफ़ के लिए यह निर्णय एक तरफ़ जहां टेक्नोलॉजी में भरोसे को दर्शाता है. वहीं दूसरी तरफ़ आर्थिक नुकसान और सामाजिक असर को भी स्वीकार करता है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AIImpact, #AIinBusiness, #AITechnology, #ArtificialIntelligence, #Automation, #BusinessAutomation, #CloudSoftware, #CustomerSupport, #FutureOfWork, #indianpresshouse, #JobCuts, #JobLoss, #MarkBenioff, #Salesforce, #TechNews, #WorkforceReduction
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article लव इन वियतनाम ‘लव इन वियतनाम’ रचेगी नया इतिहास, चीन के बॉक्स ऑफिस पर 10,000 स्क्रीनों पर रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी
Next Article कांग्रेस-आरजेडी पर भड़के पीएम मोदी दरभंगा रैली में कांग्रेस-आरजेडी पर भड़के पीएम मोदी, कहा – “मां का अपमान पूरे देश की बेटियों का अपमान है”.

फीचर

View More

मगरमच्छ मांस के साथ क्यों निगल जाता है पत्थर? वजह जानेंगे तो दंग रह जाएंगे, पेट में ऐसे करता है काम

नई दिल्ली: मगरमच्छ को दुनिया के खतरनाक शिकारियों में गिना जाता है। यह अपने शिकार को पकड़ने के बाद अक्सर…

By vineet verma 3 Min Read

गया में पिंडदान से 7 पीढ़ियों का उद्धार? गरुड़ पुराण में क्या है इसका जिक्र, जानिए गया जी की पूरी मान्यता

गया: पितृ पक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद…

5 Min Read

क्या ‘पिंक रिबन’ सिर्फ एक कॉरपोरेट कारोबार है? जानिए कैसे जमीनी आंदोलन से बड़ा ब्रांड बन गया कैंसर का प्रतीक

अक्टूबर महीने की आहट के साथ ही देश-दुनिया के अस्पतालों और इमारतों…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Latest Newsअन्य

77 की उम्र में ChatGPT से बिजनेस प्लान बना रहे थे दादाजी, तीन बार कहा ‘सर’ तो वायरल हो गई तस्वीर; सोशल मीडिया ने किया सलाम

हैदराबाद: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर आमतौर पर युवाओं की चर्चा होती है, लेकिन हैदराबाद के 77 वर्षीय वीबीआर प्रसाद ने…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

कॉकपिट में चाकू से हमला झेलने वाले कैप्टन स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, बोले- ‘हमें गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं’

दुबई: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान के कॉकपिट में चाकू से हमले में घायल भारतीय पायलट…

4 Min Read
Trending Newsबाजार

UPI पर चार्ज की खबर से घटा डिजिटल पेमेंट? सितंबर में 1.8% फिसला ट्रांजैक्शन, जानिए असली वजह

UPI Transaction: यूपीआई पेमेंट को लेकर व्यापारियों के विरोध के बीच सितंबर के आंकड़ों में लेनदेन में गिरावट दर्ज की…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

बांग्लादेश में भीड़ ही बनी अदालत? 8 महीने में 154 लोगों की पीट-पीटकर हत्या, अफवाह से फैसले तक पहुंच रही हिंसा

ढाका: जुलाई 2024 के राजनीतिक उथल-पुथल के बाद बांग्लादेश में भीड़ हिंसा और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे…

8 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?