युवा मामले और खेल मंत्रालय ने मंगलवार को ‘राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025’ की आधिकारिक घोषणा कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिशों पर मुहर लगाते हुए सरकार ने इस साल 17 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार और 3 सर्वश्रेष्ठ कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार देने का फैसला किया है।