Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ‘आम लोगों की सुरक्षा का क्या होगा?’ IPS की मां की हत्या पर मायावती ने यूपी की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > ‘आम लोगों की सुरक्षा का क्या होगा?’ IPS की मां की हत्या पर मायावती ने यूपी की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

‘आम लोगों की सुरक्षा का क्या होगा?’ IPS की मां की हत्या पर मायावती ने यूपी की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

vineet verma
Last updated: August 17, 2026 12:29 pm
vineet verma
Share
SHARE

लखनऊ: अंबेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 91 वर्षीय मां इंद्रावती की घर में हत्या के मामले ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने सरकार से गंभीरता से संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मायावती ने कहा कि जब पुलिस अधिकारी के परिवार की सुरक्षा पर सवाल उठ सकता है तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है।

Contents
मायावती ने कहा- घटना बेहद दुखद और चिंताजनकघर में खून से लथपथ मिला था शवतीन संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारीजेवर गायब, लूट के बाद हत्या की आशंकापुलिस बोली- हर पहलू को ध्यान में रखकर जांचमुंह में ठुंसा मिला कपड़ा, दिनदहाड़े वारदात से दहशत

मायावती ने कहा- घटना बेहद दुखद और चिंताजनक

मायावती ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि अंबेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की बुजुर्ग मां की हत्या बेहद दुखद है और प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिहाज से चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि यदि पुलिस अधिकारी के परिवार के साथ हत्या जैसी जघन्य घटना हो सकती है तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर आशंका होना स्वाभाविक है। मायावती ने सरकार से मामले का गंभीरता से संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

घर में खून से लथपथ मिला था शव

लखनऊ पुलिस मुख्यालय में एसपी पद पर तैनात आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा धमरुआ गांव स्थित अपने पैतृक आवास में रहती थीं। रविवार दोपहर नौकरानी घर पहुंची तो अंदर इंद्रावती का शव खून से लथपथ पड़ा मिला।

शव देखते ही नौकरानी ने शोर मचाया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही अंबेडकरनगर की एसपी प्राची सिंह समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू कर दी।

तीन संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की सर्विलांस टीम घटनास्थल और आसपास के इलाके में सक्रिय मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है।

इसके अलावा आसपास के रास्तों और स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े लोगों और उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

जेवर गायब, लूट के बाद हत्या की आशंका

परिजनों के मुताबिक, इंद्रावती के गले में सोने की चेन, सोने से जड़ित तुलसी की माला, नाक की कील, टॉप्स और पायल रहती थी। घटना के बाद इनमें से कई जेवर गायब मिले हैं। इसके आधार पर लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि पुलिस ने अभी इसे लूट का मामला मानने की पुष्टि नहीं की है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आने की बात कही जा रही है।

पुलिस बोली- हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच

अंबेडकरनगर की एसपी प्राची सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल लूट की बात पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

एसपी के मुताबिक, यह भी संभव है कि इंद्रावती की मौत के बाद आसपास के किसी व्यक्ति ने उनके जेवर निकाल लिए हों। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

मुंह में ठुंसा मिला कपड़ा, दिनदहाड़े वारदात से दहशत

नौकरानी ने पुलिस को बताया कि इंद्रावती के मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। शव मिलने की सूचना उनके चाचा सचिंद्र मिश्र ने फोन के जरिए आशुतोष मिश्रा को दी। उस समय आशुतोष मिश्रा लखनऊ में थे। जानकारी मिलते ही वह अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद गांव में भी दहशत का माहौल है। पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए जांच आगे बढ़ा रही है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Ambedkar Nagar Murder, IPS Mother Murder, IPS की मां की हत्या, Mayawati, UP Law and Order, अंबेडकरनगर क्राइम, अंबेडकरनगर हत्या मामला, आईपीएस अधिकारी की मां की हत्या, आशुतोष मिश्रा की मां, इंद्रावती हत्या, उत्तर प्रदेश अपराध, मायावती, मायावती कानून व्यवस्था, यूपी कानून व्यवस्था, लूट के बाद हत्या
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 7 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी आवाज; प्लांट में लगी भीषण आग
Next Article Weather Update: अगले 3 घंटे लखनऊ-कानपुर समेत 8 जिलों पर भारी बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

फीचर

View More

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन यह राज्य तब भी था विदेशी कब्जे में; 14 साल बाद ऐसे बना देश का 25वां राज्य

पणजी: 15 अगस्त 1947 को जब पूरा देश ब्रिटिश शासन से आजादी का जश्न मना रहा था, तब भारत का…

By vineet verma 6 Min Read

आधी रात को खत्म हुआ अंग्रेजों का राज, 15 अगस्त 1947 को ऐसे मिली भारत को आजादी; जानिए स्वतंत्रता की पूरी कहानी

नई दिल्ली: 15 अगस्त भारत के इतिहास की सबसे अहम तारीखों में…

6 Min Read

लाल किले से ही क्यों देश को संबोधित करते हैं प्रधानमंत्री? 15 अगस्त की इस परंपरा के पीछे छिपी है सत्ता, संघर्ष और आजादी की पूरी कहानी

नई दिल्ली: 15 अगस्त 2026 को देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

Bihar Land Rules: जमीन खरीदने से पहले जान लें नए नियम, CO रिपोर्ट से सर्किल रेट और Topo Land तक क्या बदला?

बिहार में जमीन खरीदने वालों के लिए अब सिर्फ पसंद की जमीन और कीमत तय करना ही काफी नहीं है।…

7 Min Read
EntertainmentTrending News

‘क्या मुझे दफनाया जाएगा या जलाया जाएगा?’: धर्म परिवर्तन के दबाव और पास्ट रिलेशनशिप पर हिमांशी खुराना का बड़ा खुलासा…

मुंबई। 'बिग बॉस 13' फेम मशहूर पंजाबी अभिनेत्री और गायिका हिमांशी खुराना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और आस्था से…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

इंडोनेशिया में 24 घंटे में 3 बड़े भूकंप से दहली धरती, 7.7 की तीव्रता ने बढ़ाई चिंता; आखिर क्यों बार-बार कांपता है यह इलाका?

इंडोनेशिया: महज 24 घंटे के भीतर तीन बड़े भूकंपों ने इंडोनेशिया में दहशत पैदा कर दी। इनमें फ्लोरेस द्वीप के…

7 Min Read
Latest Newsराज्य

उज्जैन में नागपंचमी पर नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर मची अफरा-तफरी, धक्का-मुक्की में 3 श्रद्धालु घायल

उज्जैन: नागपंचमी के मौके पर उज्जैन के प्रसिद्ध नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच हालात…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?