Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: राहुल गांधी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, बोले- छात्रों से खुद मिलिए और उनकी मांगों पर गौर कीजिए
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > राहुल गांधी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, बोले- छात्रों से खुद मिलिए और उनकी मांगों पर गौर कीजिए
Trending Newsसियासी

राहुल गांधी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, बोले- छात्रों से खुद मिलिए और उनकी मांगों पर गौर कीजिए

vineet verma
Last updated: August 17, 2026 12:06 pm
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: झारखंड के रांची में पिछले 20 दिनों से अधिक समय से जारी छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। राहुल गांधी ने छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और उनके प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करने की अपील की है। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों के प्रति एकजुटता दिखाने की बात भी कही है।

Contents
शांतिपूर्ण विरोध लोकतंत्र का मुख्य स्तंभ- राहुल गांधी‘छात्रों की मांगें जायज हैं’‘आप व्यक्तिगत रूप से छात्रों के प्रतिनिधियों से मिलिए’‘भारत के युवा ही देश का भविष्य हैं’छात्रों और सरकार के बीच आज फिर होगी बातचीत

शांतिपूर्ण विरोध लोकतंत्र का मुख्य स्तंभ- राहुल गांधी

हेमंत सोरेन को भेजे पत्र में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि भारतीय संविधान में दिया गया शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार लोकतंत्र के मुख्य स्तंभों में से एक है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों को कांग्रेस ने पूरा समर्थन दिया है।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उनके अनुसार भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर आरएसएस और बीजेपी का कब्जा हो गया है और इसे छात्रों के शोषण तथा दमन का माध्यम बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था अब वैसी मजबूत ज्ञान प्रणाली नहीं रह गई है, जैसी एक दशक पहले हुआ करती थी।

‘छात्रों की मांगें जायज हैं’

राहुल गांधी ने पत्र में झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य के छात्र भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। उनके मुताबिक छात्रों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा है और उनकी मांगें जायज हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से बनाई गई कमेटी के जरिए छात्रों के साथ बातचीत शुरू की है और वह इसकी सराहना करते हैं।

‘आप व्यक्तिगत रूप से छात्रों के प्रतिनिधियों से मिलिए’

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की कई मांगों पर सरकार के साथ सहमति भी बनी है। इसके बावजूद आंदोलन जारी है और कुछ छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील की कि वह खुद आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करें। राहुल गांधी के मुताबिक, मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत मुलाकात से छात्रों की बाकी चिंताओं को दूर करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता मजबूत होगी।

‘भारत के युवा ही देश का भविष्य हैं’

राहुल गांधी ने भारत के भविष्य का जिक्र करते हुए कहा कि देश के युवा ही उसका भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में युवाओं के साथ एकजुटता दिखानी चाहिए और उनका समर्थन करना चाहिए।

कांग्रेस सांसद ने मुख्यमंत्री से छात्रों की बात सुनने और इस पूरे मुद्दे का समाधान निकालने के लिए उचित कदम उठाने की अपील की।

छात्रों और सरकार के बीच आज फिर होगी बातचीत

16 अगस्त को प्रदर्शनकारी छात्रों की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतले जलाए जाने के बाद झारखंड सरकार ने छात्रों को एक बार फिर बातचीत के लिए बुलाया है। सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहले भी कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है।

छात्रों को आज यानी 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए बुलाया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी और एडीएम, लॉ एंड ऑर्डर की ओर से छात्रों को सरकार के इस प्रस्ताव की जानकारी दी गई है। ऐसे में राहुल गांधी के पत्र और आज होने वाली बैठक के बीच छात्रों के आंदोलन को लेकर सरकार के अगले कदम पर नजर बनी हुई है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Hemant Soren, Jharkhand Student Protest, JPSC JSSC Protest, JPSC JSSC विवाद, JPSC भर्ती परीक्षा, JSSC भर्ती परीक्षा, Rahul Gandhi Letter, छात्रों की मांग, झारखंड छात्र आंदोलन, झारखंड सरकार छात्र वार्ता, रांची छात्र प्रदर्शन, रांची प्रोटेस्ट, राहुल गांधी छात्रों के समर्थन में, राहुल गांधी हेमंत सोरेन पत्र, हेमंत सोरेन छात्र आंदोलन
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article CGL परीक्षा रद्द और CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार से होगी निर्णायक वार्ता; क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?
Next Article UGC-NET 2026: NTA ने 3 विषयों की परीक्षा रद्द की, सितंबर में होगा री-एग्जाम; जानें रद्द होने की वजह और पूरा शेड्यूल

फीचर

View More

मगरमच्छ मांस के साथ क्यों निगल जाता है पत्थर? वजह जानेंगे तो दंग रह जाएंगे, पेट में ऐसे करता है काम

नई दिल्ली: मगरमच्छ को दुनिया के खतरनाक शिकारियों में गिना जाता है। यह अपने शिकार को पकड़ने के बाद अक्सर…

By vineet verma 3 Min Read

गया में पिंडदान से 7 पीढ़ियों का उद्धार? गरुड़ पुराण में क्या है इसका जिक्र, जानिए गया जी की पूरी मान्यता

गया: पितृ पक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद…

5 Min Read

क्या ‘पिंक रिबन’ सिर्फ एक कॉरपोरेट कारोबार है? जानिए कैसे जमीनी आंदोलन से बड़ा ब्रांड बन गया कैंसर का प्रतीक

अक्टूबर महीने की आहट के साथ ही देश-दुनिया के अस्पतालों और इमारतों…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। एशियन गेम्स के…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने उत्तराखंड की खाली राज्यसभा सीट…

4 Min Read
Trending Newsक्राइम

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और उसके कपड़े उतारने के मामले…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?