Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: मामी से इश्क में मामा की हत्या की साजिश, तमंचा लेकर घर पहुंचा भांजा; पुलिस चेकिंग में ऐसे पकड़ा गया
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > मामी से इश्क में मामा की हत्या की साजिश, तमंचा लेकर घर पहुंचा भांजा; पुलिस चेकिंग में ऐसे पकड़ा गया
Latest Newsक्राइम

मामी से इश्क में मामा की हत्या की साजिश, तमंचा लेकर घर पहुंचा भांजा; पुलिस चेकिंग में ऐसे पकड़ा गया

vineet verma
Last updated: August 15, 2026 11:25 pm
vineet verma
Share
SHARE

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मामी के साथ कथित प्रेम संबंधों के चलते मामा की हत्या की साजिश रच डाली। आरोपी तमंचा और कारतूस लेकर मामा के घर भी पहुंच गया, लेकिन हत्या करने के वक्त उसके हाथ कांपने लगे और वह वारदात को अंजाम नहीं दे सका। इसके बाद वह मामी को धमकी देकर वहां से निकल गया। पुलिस चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक और चेहरे पर गमछा बांधे युवक को देखकर पुलिस को शक हुआ। पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए।

Contents
मामा ने कुल्हाड़ी से काटने की धमकी दी, भांजे ने बना लिया हत्या का प्लानहत्या नहीं कर सका तो मामी को दे डाली धमकीबिना नंबर की बाइक और चेहरे पर गमछा देख पुलिस को हुआ शकपूछताछ में खुली मामा की हत्या की पूरी साजिश

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान फतेहपुर के बिंदकी निवासी 22 वर्षीय कृष्णा गुप्ता के रूप में हुई है। कृष्णा बुक स्टॉल चलाता है और करीब दो साल से अपनी मामी के साथ उसके कथित प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी मामा को हो गई थी। कुछ दिन पहले मामा ने अपनी पत्नी को कृष्णा से फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। कृष्णा और उसके मामा के बीच भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

मामा ने कुल्हाड़ी से काटने की धमकी दी, भांजे ने बना लिया हत्या का प्लान

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता के अनुसार, 14 अगस्त को एक बार फिर कृष्णा के मामा और मामी के बीच कथित अवैध संबंधों को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान मामा ने गुस्से में कृष्णा को कुल्हाड़ी से काट डालने की धमकी दी। मामी ने फोन करके यह बात कृष्णा को बता दी।

पुलिस के मुताबिक, मामा की धमकी की जानकारी मिलने के बाद कृष्णा ने उनकी हत्या करने का फैसला कर लिया। इसके लिए उसने गांव में रहने वाले उदय राज सैनी के जरिए रामादेवी चौराहे से एक युवक से 15 हजार रुपये में 315 बोर का तमंचा और कारतूस खरीदे। इसके बाद वह तमंचा लेकर सरसौल स्थित मामा के घर पहुंच गया।

उस समय मामा घर की दूसरी मंजिल पर थे। कृष्णा ने तमंचा निकाला, लेकिन हत्या करने की स्थिति में पहुंचते ही उसके हाथ कांपने लगे। डर के कारण वह गोली नहीं चला सका और वारदात को अंजाम दिए बिना वहां से निकल गया।

हत्या नहीं कर सका तो मामी को दे डाली धमकी

पुलिस के अनुसार, हत्या करने की हिम्मत नहीं जुटा पाने के बाद कृष्णा ने अपनी मामी से कहा कि अगर मामा ने उसे परेशान किया तो वह उन्हें जान से मार देगा। मामी ने उसे समझाया और तत्काल घर से चले जाने को कहा। इसके बाद कृष्णा वहां से निकल गया और कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर घूमने लगा।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए कृष्णा ने अपना मोबाइल फोन भी घर पर छोड़ दिया था, ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न की जा सके।

बिना नंबर की बाइक और चेहरे पर गमछा देख पुलिस को हुआ शक

इसी दौरान महाराजपुर पुलिस की टीम कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर नवोदय कट के पास चेकिंग कर रही थी। दरोगा राममोहन मिश्र की नजर बिना नंबर की बाइक से जा रहे एक युवक पर पड़ी। युवक ने चेहरे पर गमछा बांध रखा था। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह बाइक लेकर भागने लगा।

भागने के दौरान कृष्णा की बाइक डिवाइडर पर चढ़ गई। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा मिला। तमंचे के चेंबर में एक कारतूस फंसा हुआ था, जबकि उसकी जेब से दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में खुली मामा की हत्या की पूरी साजिश

पुलिस ने कृष्णा से पूछताछ की तो मामा की हत्या की योजना सामने आ गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पूरी तैयारी के साथ मामा के घर पहुंचा था और हत्या के बाद पुलिस से बचने की योजना भी बना चुका था। इसी वजह से उसने अपना मोबाइल फोन घर पर छोड़ दिया था।

डीसीपी पूर्वी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ महाराजपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में तमंचा उपलब्ध कराने वाले युवक और उदय राज सैनी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Kanpur Crime News, Kanpur Police, Maharajpur Police, Murder Conspiracy Kanpur, UP crime news, Uttar Pradesh Crime, कानपुर अपराध समाचार, कानपुर क्राइम न्यूज, कानपुर क्राइम न्यूज़, कानपुर पुलिस, कानपुर हत्या की साजिश, कृष्णा गुप्ता कानपुर, भांजे ने रची मामा की हत्या की साजिश, महाराजपुर थाना, मामा मामी विवाद
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article फ्यूल एक्सपोर्ट पर सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स खत्म; लेकिन घरेलू कीमतों पर क्यों नहीं मिली राहत?
Next Article अंतरिक्ष में पहुंचते ही क्यों बिगड़ जाता है पेट? नई रिसर्च में सामने आया कब्ज का कनेक्शन, आंतों के बैक्टीरिया करते हैं बड़ा बदलाव

फीचर

View More

बाघ सामने आने से पहले बदल जाता है जंगल का मिजाज! जानवरों की आवाज और पगमार्क समेत ये संकेत खोल देते हैं टाइगर की मौजूदगी का राज

नई दिल्ली: जंगल सफारी में बाघ की एक झलक पाने की चाह हर पर्यटक की होती है। लेकिन बाघ का…

By vineet verma 6 Min Read

मणिपुर में क्यों नहीं थम रहा हिंसा का दौर? जमीन, ST दर्जा और राजनीतिक वर्चस्व ने कैसे बढ़ाई मैतेई-कुकी-नगा के बीच दूरी

मणिपुर में जारी जातीय तनाव को समझने के लिए सिर्फ मौजूदा हिंसा…

6 Min Read

एक देश, हर द्वीप पर नई दुनिया… सेशेल्स में समुद्र से लेकर विशाल कछुओं तक, हर मोड़ पर मिलेगा कुदरत का अनोखा नजारा

नई दिल्ली: लगातार काम और रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच कई बार…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Latest Newsफीचर

बाघ सामने आने से पहले बदल जाता है जंगल का मिजाज! जानवरों की आवाज और पगमार्क समेत ये संकेत खोल देते हैं टाइगर की मौजूदगी का राज

नई दिल्ली: जंगल सफारी में बाघ की एक झलक पाने की चाह हर पर्यटक की होती है। लेकिन बाघ का…

6 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

शाहजहांपुर के मंदिर में दो साधुओं की हत्या, फिर शवों को चिता पर जलाया, मंदिर में रहने को लेकर विवाद का शक

शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शिव मंदिर के अंदर दो साधुओं की हत्या के बाद उनके शवों को जलाने का…

4 Min Read
Trending Newsक्राइम

हैदराबाद में आधी रात मजदूरों को कार ने मारी जोरदार टक्कर, 7 घायल; 3 की हालत गंभीर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

हैदराबाद के ECIL इलाके में देर रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से सात मजदूर घायल हो गए।…

4 Min Read
Latest Newsबाजार

11,600mAh की बैटरी और बॉक्स में S Pen… Samsung ने उतारे दो धांसू फ्लैगशिप टैबलेट, कीमत भी जान लीजिए

नई दिल्ली: Samsung ने ग्लोबल बाजार में अपनी नई Galaxy Tab S12 सीरीज के दो फ्लैगशिप टैबलेट Galaxy Tab S12…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?