Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, 2047 के विकसित भारत से AI-6G तक; जानिए भाषण की 10 बड़ी बातें
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, 2047 के विकसित भारत से AI-6G तक; जानिए भाषण की 10 बड़ी बातें
Latest Newsसियासी

लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, 2047 के विकसित भारत से AI-6G तक; जानिए भाषण की 10 बड़ी बातें

vineet verma
Last updated: August 15, 2026 11:27 am
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को दोहराया और कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास की रफ्तार तेज की है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत पर जोर देते हुए कहा कि भारत को दूसरे देशों पर निर्भर रहकर आगे नहीं बढ़ना है। प्रधानमंत्री ने बड़े सपने देखने, मजबूत संकल्प लेने और देश की क्षमता पर भरोसा रखने का आह्वान किया।

Contents
1. गरीब और मध्यम वर्ग के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग2. महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की बात3. ‘बौद्धिक नक्सली’ पर भी सतर्क रहने की अपील4. ‘फ्रेजाइल फाइव’ से तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था तक5. एक साल में एक करोड़ युवाओं को AI प्रशिक्षण6. 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी, 2036 ओलंपिक पर नजर7. 6जी और तकनीक में भारत को आगे ले जाने का लक्ष्य8. दुनिया की शीर्ष कंपनियों में भारतीय कंपनियों की जगह9. सुधारों की रफ्तार बढ़ाने पर जोर10. सेमीकंडक्टर उत्पादन को लेकर बड़ा लक्ष्य

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत पहले ‘फ्रेजाइल फाइव’ देशों में शामिल था, लेकिन पिछले 12 वर्षों में देश दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी जगह बनाने में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के समय देश ने बड़े सपने देखे थे, लेकिन उस गति से आगे नहीं बढ़ पाया जिसकी उम्मीद थी। अब देश ने रफ्तार पकड़ ली है और 140 करोड़ देशवासियों के संकल्प और सामर्थ्य को रोकना मुश्किल है।

1. गरीब और मध्यम वर्ग के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कोचिंग कक्षाओं का खर्च गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर बोझ बनता है। उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराएगी।

2. महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की बात

प्रधानमंत्री ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने इसे समय की मांग बताते हुए सभी राजनीतिक दलों से इसका समर्थन करने की अपील की।

3. ‘बौद्धिक नक्सली’ पर भी सतर्क रहने की अपील

प्रधानमंत्री ने कहा कि हथियारबंद नक्सली खत्म हो चुके हैं, लेकिन ‘बौद्धिक नक्सली’ अभी भी सक्रिय हैं। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की बात कही और ऐसे ‘दिमागी नक्सलियों’ को समाज से अलग-थलग करने की अपील की।

4. ‘फ्रेजाइल फाइव’ से तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था तक

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत की आर्थिक यात्रा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ‘फ्रेजाइल फाइव’ की श्रेणी से निकलकर दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है।

5. एक साल में एक करोड़ युवाओं को AI प्रशिक्षण

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने अगले एक वर्ष में एक करोड़ युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने लागत, गुणवत्ता और कौशल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। साथ ही कहा कि भारतीय कारखानों को प्रतिस्पर्धी, उत्पादों को उपभोक्ताओं के अनुकूल और पैकेजिंग को बेहतर बनाना होगा।

6. 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी, 2036 ओलंपिक पर नजर

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा और 2036 ओलंपिक की मेजबानी भी करना चाहता है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक 2036 से पहले भारत को उन खेलों में भी अपनी भागीदारी बढ़ानी होगी, जिनमें देश के खिलाड़ी पहले क्वालीफाई तक नहीं कर पाते थे।

7. 6जी और तकनीक में भारत को आगे ले जाने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री ने तकनीक और नवाचार पर सरकार के जोर का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश में डेटा केंद्र और प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं। भारत की डिजिटल सार्वजनिक प्रौद्योगिकियों को दुनिया के हर हिस्से तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने भारत में विकसित 6जी तकनीक को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का लक्ष्य भी सामने रखा।

8. दुनिया की शीर्ष कंपनियों में भारतीय कंपनियों की जगह

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का लक्ष्य फॉर्च्यून 500 की सूची में 50 भारतीय कंपनियों को शामिल कराना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय बैंकिंग क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया के शीर्ष पांच बैंकों में एक भारतीय बैंक होना चाहिए। इसी तरह भारतीय दवा कंपनियों को भी दुनिया की शीर्ष पांच दवा कंपनियों में जगह बनाने का प्रयास करना चाहिए।

9. सुधारों की रफ्तार बढ़ाने पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि सुधारों को तेज करने के लिए केंद्र, राज्यों और सभी हितधारकों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि देश को सुधारों की गति और बढ़ानी होगी और इसमें सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका है।

10. सेमीकंडक्टर उत्पादन को लेकर बड़ा लक्ष्य

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में तीन सेमीकंडक्टर संयंत्रों में उत्पादन शुरू हो चुका है। आने वाले वर्षों में पांच से आठ और संयंत्र स्थापित होने की उम्मीद है। उन्होंने इसे देश की तकनीकी और औद्योगिक क्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 15 अगस्त 2026, 2030 Commonwealth Games, 2036 Olympics India, AI Skill Training, Independence Day 2026, Independence Day Speech 2026, PM Modi Red Fort Speech, PM Modi Speech 2026, Semiconductor Plants India, Viksit Bharat 2047, आत्मनिर्भर भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत 6G, मोदी भाषण की 10 बड़ी बातें, लाल किले से पीएम मोदी का भाषण, विकसित भारत 2047
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 15 अगस्त को शनि-चंद्रमा का समसप्तक योग, इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें; धन और सेहत के मामले में रहें सावधान
Next Article लाल किले के समारोह से फिर दूर रहे राहुल गांधी-खरगे, लगातार दूसरे साल नहीं पहुंचे; 2024 की सीटिंग को लेकर हुआ था बड़ा विवाद

फीचर

View More

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन यह राज्य तब भी था विदेशी कब्जे में; 14 साल बाद ऐसे बना देश का 25वां राज्य

पणजी: 15 अगस्त 1947 को जब पूरा देश ब्रिटिश शासन से आजादी का जश्न मना रहा था, तब भारत का…

By vineet verma 6 Min Read

आधी रात को खत्म हुआ अंग्रेजों का राज, 15 अगस्त 1947 को ऐसे मिली भारत को आजादी; जानिए स्वतंत्रता की पूरी कहानी

नई दिल्ली: 15 अगस्त भारत के इतिहास की सबसे अहम तारीखों में…

6 Min Read

लाल किले से ही क्यों देश को संबोधित करते हैं प्रधानमंत्री? 15 अगस्त की इस परंपरा के पीछे छिपी है सत्ता, संघर्ष और आजादी की पूरी कहानी

नई दिल्ली: 15 अगस्त 2026 को देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Latest News

‘वंदे मातरम्’ के 150 साल और Gen Z का जोश, 15 अगस्त 2026 ने रचा इतिहास

“सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम्, शस्यश्यामलां मातरम्। वन्दे मातरम्।” यह पंक्ति बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना 'वंदे मातरम्' की है। जब…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

लाल किले से पीएम मोदी का आर्थिक रोडमैप, मैन्युफैक्चरिंग से डिफेंस और ग्रीन इकोनॉमी तक पर फोकस; बोले- अब दुनिया के बाजार में छाना है

नई दिल्ली: भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले…

6 Min Read
Trending Newsसियासी

लाल किले के समारोह से फिर दूर रहे राहुल गांधी-खरगे, लगातार दूसरे साल नहीं पहुंचे; 2024 की सीटिंग को लेकर हुआ था बड़ा विवाद

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह में लोकसभा में विपक्ष के…

4 Min Read
Latest Newsधर्म

15 अगस्त को शनि-चंद्रमा का समसप्तक योग, इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें; धन और सेहत के मामले में रहें सावधान

नई दिल्ली: 15 अगस्त 2026 को शनि और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग बनने जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार,…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?