Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: यूपी टी-20 लीग के आगाज़ से पहले इकाना पहुंचे अवनीश अवस्थी, तैयारियों का लिया जायजा
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > यूपी टी-20 लीग के आगाज़ से पहले इकाना पहुंचे अवनीश अवस्थी, तैयारियों का लिया जायजा
खेल

यूपी टी-20 लीग के आगाज़ से पहले इकाना पहुंचे अवनीश अवस्थी, तैयारियों का लिया जायजा

SYED MOHAMMAD ABBAS
Last updated: August 12, 2026 5:55 pm
SYED MOHAMMAD ABBAS
Share
SHARE

लखनऊ । यूपी के उत्सव यानि यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के आगाज़ में अब महज दो दिन बाकी है। लीग की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को अवनीश अवस्थी (सलाहकार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश) ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया।

उन्होंने स्टेडियम में लीग के आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अवनीश अवस्थी ने यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर और इकाना स्पोर्ट्स सिटी के सीएमडी उदय सिन्हा के साथ स्टेडियम के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया।

उन्होंने आयोजन को लेकर कुछ जरुरी निर्देश दिए और आयोजन से जुड़ी कई जानकारियों को साझा किया। इस दौरान लीग के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। इस दौरान आयोजन की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और दर्शकों की सुविधाओं समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि यूपी टी-20 लीग उत्तर प्रदेश का क्रिकेट उत्सव है और इसके भव्य एवं सफल आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, निकासी मार्ग तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की और आयोजन को सुचारु एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान डॉ. संजय कपूर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि लीग का आयोजन भव्य स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों सहित स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा और आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी। इस अवसर पर यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

ट्रॉफी टूर का सफल समापन

यूपी टी-20 लीग के चौथे सत्र से पहले आयोजित होने वाले विशेष ट्रॉफी टूर अभियान का समापन बुधवार को हो गया। अभियान के अंतिम चरण में ट्रॉफी मोंट फोर्ट स्कूल, महानगर पहुंची, जहां काशी रुद्रास के शुभम चौबे ने छात्रों से संवाद किया। वहीं रामस्वरूप यूनिवर्सिटी, अयोध्या रोड में मेरठ मावेरिक्स के आईपीएल स्टार कार्तिक त्यागी व यूपी के क्रिकेटर स्वास्तिक चिकारा ने अपने क्रिकेट के सफर के अनुभव साझा किए।

ट्रॉफी टूर के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्रों को यूपी टी-20 लीग की ट्रॉफी को करीब से देखने, खिलाड़ियों से संवाद करने और उनके अनुभवों से सीखने का अवसर मिला। अभियान के जरिए लीग को लेकर युवाओं और क्रिकेट प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ाने के साथ खिलाड़ियों और प्रशंसकों के बीच जुड़ाव को भी मजबूत करने का प्रयास किया गया।

गौरतलब है कि यूपी टी-20 लीग सीजन-4 की शुरुआत 14 अगस्त से भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में होगी। लीग का फाइनल 6 सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग के पहले चरण के 22 मैच लखनऊ में 14 से 26 अगस्त तक, जबकि दूसरे चरण के प्लेऑफ और फाइनल सहित 12 मैच कानपुर में 28 अगस्त से 6 सितंबर तक होंगे।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Awanish Awasthi, Awanish Awasthi Ekana Stadium, Ekana Stadium Lucknow, Ekana Stadium preparations, Lucknow Cricket, Sports News, T20 League preparations, UP cricket, UP T20, UP T20 League, UP T20 League 2026, UPCA, Uttar Pradesh T20 League
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मुंबई के घाटकोपर में कुदरत का कहर! भारी बारिश के बीच भूस्खलन से मची तबाही, 7 ने गंवाई जान और 7 से ज्यादा हुए घायल
Next Article अब बार-बार चार्ज करने की झंझट खत्म! 9070mAh की बाहुबली बैटरी और 185Hz डिस्प्ले के साथ आया Redmi K100 Pro Max

फीचर

View More

18 साल का वो इंकलाबी, जिसकी फांसी के बाद राख चुराने की मच गई थी होड़: पढ़ें खुदीराम बोस के बलिदान की अमर गाथा

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में ऐसे कई नायक हुए हैं जिन्होंने अपनी जवानी देश के नाम कुर्बान कर दी, लेकिन…

By news desk 6 Min Read

Jharkhand Student Protest: पिता शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर बेटे हेमंत के खिलाफ क्यों उतरे छात्र? समझिए पूरा विवाद

रांची में 10 अगस्त को हुए छात्र आंदोलन ने झारखंड की राजनीति…

8 Min Read

2026 में महाविनाश या सिर्फ अफवाह? एलियंस, वर्ल्ड वॉर 3 और पुतिन को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों का पूरा ‘रियलिटी चेक’

नई दिल्ली। साल 2026 के बीतने में अब कुछ ही महीने बचे…

4 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई; टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की मान्यता रद्द, IOA संभालेगा कमान

भारतीय खेल जगत से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय खेल मंत्रालय (Sports Ministry) ने…

3 Min Read
Trending Newsखेल

IND vs SL Galle Test: गॉल में स्पिन कॉम्बिनेशन पर फंसा पेंच; कुलदीप यादव, सारांश जैन या मानव सुथार… किसे चुनेंगे गौतम गंभीर?

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले…

3 Min Read
Trending Newsखेल

‘बबली बदनाम’ गाने पर क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल का आग लगा देने वाला डांस, HOT मूव्स ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

टी20 विश्व कप के दौरान चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने वाली भारतीय महिला टीम की स्टार स्पिनर श्रेयंका पाटिल…

2 Min Read
Trending Newsखेल

IND vs SL: गॉल टेस्ट में श्रीलंका का स्पिन और रिवर्स स्विंग प्लान होगा पस्त, कप्तान शुभमन गिल ने तैयार किया ‘तोड़’

कोलंबो। श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?