Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: बिहार में आसमानी बिजली का कहर, 5 महिलाओं समेत 8 की मौत; खेतों में काम कर रहे मजदूरों पर गिरी आफत
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > बिहार में आसमानी बिजली का कहर, 5 महिलाओं समेत 8 की मौत; खेतों में काम कर रहे मजदूरों पर गिरी आफत
Latest Newsराज्य

बिहार में आसमानी बिजली का कहर, 5 महिलाओं समेत 8 की मौत; खेतों में काम कर रहे मजदूरों पर गिरी आफत

vineet verma
Last updated: August 12, 2026 8:59 am
vineet verma
Share
SHARE

नवादा/बांका: बिहार में बारिश के बीच आकाशीय बिजली ने मंगलवार को दो जिलों में कहर बरपा दिया। नवादा और बांका में हुई अलग-अलग घटनाओं में 5 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलसकर घायल हुए हैं। नवादा में धान की रोपाई कर रहे तीन मजदूरों की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हुई, वहीं बांका में अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की जान चली गई।

Contents
नवादा में खेत में काम कर रहे तीन मजदूरों की मौतरोजगार की तलाश में दूसरे जिले से आए थे मजदूरपुलिस ने शुरू की कार्रवाई, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शवमृतकों के परिवारों को मिलेगा सरकारी मुआवजाबांका में चार महिलाओं समेत पांच की मौतएक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत से गांव में मातमबौंसी में भी दो लोगों की गई जान

नवादा में खेत में काम कर रहे तीन मजदूरों की मौत

नवादा के रजौली प्रखंड की अमावां पश्चिमी पंचायत के दरियापुर गांव के पास मंगलवार शाम अचानक मौसम बदला। किसान मनोज यादव के खेत में चार मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली खेत में गिरी और तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस तथा प्रशासन को सूचना दी। मृतकों के परिवारों तक खबर पहुंचते ही घरों में मातम छा गया।

रोजगार की तलाश में दूसरे जिले से आए थे मजदूर

बताया गया कि सीतामढ़ी जिले के मधेशरा गांव से 12 मजदूर धान की रोपाई के लिए रजौली इलाके में आए थे। इनमें से कुछ राजा बिगहा गांव में काम कर रहे थे, जबकि चार मजदूर दरियापुर गांव में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बारिश के साथ बिजली गिर गई।

हादसे में मारे गए तीनों मजदूर आपस में रिश्तेदार थे। मृतकों की पहचान मधेशरा गांव निवासी मनी मांझी, रामप्रीत मांझी के पुत्र राजेंद्र मांझी और इंदल मांझी के पुत्र इंद्रजीत मांझी के रूप में हुई है। मनी मांझी की उम्र 60 वर्ष, राजेंद्र मांझी की 20 वर्ष और इंद्रजीत मांझी की 18 वर्ष थी।

उनके साथ काम कर रहा रघुवीर कुमार इस हादसे में बाल-बाल बच गया। उसने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रजौली से दो एंबुलेंस भी घटनास्थल पर भेजी गईं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

रजौली थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। एएसआई संजय कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

मृतकों के परिवारों को मिलेगा सरकारी मुआवजा

अंचलाधिकारी मो. गुफरान मजहरी ने बताया कि वज्रपात से तीन लोगों की मौत की सूचना मिली है। मृतकों के परिजनों को आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के तहत सरकारी मुआवजा दिया जाएगा। प्रशासन की ओर से इसके लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

बांका में चार महिलाओं समेत पांच की मौत

बांका जिले में भी बारिश के दौरान वज्रपात ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। चांदन और बौंसी प्रखंड क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों में महिलाएं और दो बच्चे भी हैं।

चांदन प्रखंड के सुईया थाना क्षेत्र के बोंड़ा गांव में धान की रोपाई के दौरान बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं एक किशोर और एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ग्रामीणों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान कुसमी देवी, रिंकू देवी और रेणु देवी के रूप में हुई है। कुसमी देवी की उम्र 45 वर्ष, रिंकू देवी की 35 वर्ष और रेणु देवी की 38 वर्ष थी। बताया गया कि तीनों महिलाएं आपस में गोतनी थीं। वहीं सौरभ कुमार और रानी कुमारी वज्रपात की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत से गांव में मातम

बोंड़ा गांव की घटना पर बेलहर के जेडीयू विधायक मनोज यादव ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत बेहद दुखद है। विधायक ने पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से मिलने वाली मुआवजा राशि जल्द दिलाने का आश्वासन दिया।

बौंसी में भी दो लोगों की गई जान

बौंसी प्रखंड में भी वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए हैं। सिराय गांव के वार्ड नंबर सात निवासी सुरेश यादव खेत की ओर जाते समय पोखर के पास बिजली की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं काजीकैरी गांव की 50 वर्षीय सुफियाना खातून खेत में धान रोप रहे मजदूरों के लिए नाश्ता पहुंचाकर लौट रही थीं। इसी दौरान वह भी वज्रपात की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई। नसीमा खातून गंभीर रूप से झुलस गई हैं। नदी में पानी और पुल नहीं होने के कारण उनका इलाज गांव में ही कराया जा रहा है।

इसके अलावा दलिया गांव की माधुरी देवी और बेना मोहनपुर गांव की तीन महिलाएं भी वज्रपात से झुलस गईं। लगातार बारिश के बीच बिजली गिरने की घटनाओं से प्रभावित इलाकों में दहशत का माहौल है। सुरेश यादव और सुफियाना खातून के परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Banka Lightning, Bihar Lightning News, Bihar Lightning Strike, Bihar news, Lightning Death Bihar, Nawada Lightning, आकाशीय बिजली से मौत, नवादा बिजली गिरने की घटना, बांका वज्रपात, बिजली गिरने से मौत, बिहार आकाशीय बिजली, बिहार ताजा खबर, बिहार बारिश, बिहार मौसम, बिहार वज्रपात
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस के बीच पायलट पर गंभीर आरोप, यात्री बोला- आंखें लाल थीं और नशे में लग रहा था
Next Article एक्स पति ने दूसरी शादी की तस्वीरें शेयर कीं, उर्मिला मातोंडकर की पोस्ट ने खींचा ध्यान; बोलीं- मुझे प्यार और वफादारी जैसी महंगी चीजें पसंद हैं

फीचर

View More

18 साल का वो इंकलाबी, जिसकी फांसी के बाद राख चुराने की मच गई थी होड़: पढ़ें खुदीराम बोस के बलिदान की अमर गाथा

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में ऐसे कई नायक हुए हैं जिन्होंने अपनी जवानी देश के नाम कुर्बान कर दी, लेकिन…

By news desk 6 Min Read

Jharkhand Student Protest: पिता शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर बेटे हेमंत के खिलाफ क्यों उतरे छात्र? समझिए पूरा विवाद

रांची में 10 अगस्त को हुए छात्र आंदोलन ने झारखंड की राजनीति…

8 Min Read

2026 में महाविनाश या सिर्फ अफवाह? एलियंस, वर्ल्ड वॉर 3 और पुतिन को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों का पूरा ‘रियलिटी चेक’

नई दिल्ली। साल 2026 के बीतने में अब कुछ ही महीने बचे…

4 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

Air India की फ्लाइट में अचानक बदली 300 फीट ऊंचाई, 20 यात्री घायल; AAIB ने शुरू की जांच

फुकेत से दिल्ली आ रही Air India की फ्लाइट AI 2379 में 4 अगस्त को हुई अचानक ऊंचाई बदलने की…

5 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

अयोध्या में राम मंदिर CEO का इंटरव्यू: धार्मिक मान्यताओं से लेकर भीड़ प्रबंधन तक, 8 प्रशासनिक दिग्गजों की कसौटी

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के प्रशासनिक और वित्तीय संचालन के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन की…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

मानसून 2026 का कहर: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के आसार, उत्तर और मध्य भारत में आंधी-तूफान की चेतावनी

नई दिल्ली। देश के बड़े हिस्से में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने…

3 Min Read
Latest Newsलाइफस्टाइल

सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं निकलने दिया जाता घर से बाहर? नुकीली चीजों से लेकर खाने तक के नियमों का क्या है सच

नई दिल्ली: सूर्य ग्रहण को लेकर समाज में सदियों से कई तरह की धार्मिक मान्यताएं चली आ रही हैं। खासतौर…

6 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?