Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: 21 साल पुराने रिश्ते का खुद किया अंत, पत्नी की खुशी के लिए पति ने प्रेमी से कराई शादी; संत कबीरनगर की अनोखी कहानी चर्चा में
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > 21 साल पुराने रिश्ते का खुद किया अंत, पत्नी की खुशी के लिए पति ने प्रेमी से कराई शादी; संत कबीरनगर की अनोखी कहानी चर्चा में
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

21 साल पुराने रिश्ते का खुद किया अंत, पत्नी की खुशी के लिए पति ने प्रेमी से कराई शादी; संत कबीरनगर की अनोखी कहानी चर्चा में

vineet verma
Last updated: August 6, 2026 5:35 am
vineet verma
Share
SHARE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की इच्छा का सम्मान करते हुए कथित तौर पर उसकी शादी उसके प्रेमी से करवा दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आखिरकार पति ने परिवार में रोज-रोज के विवाद को खत्म करने के लिए यह फैसला लिया। घटना के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Contents
प्रेम प्रसंग से शुरू हुआ विवादपति ने लिया बड़ा फैसलापुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत

यह मामला धनघटा तहसील के डेबरी गांव का है। जानकारी के अनुसार, बुद्धीराम निषाद ने करीब 21 वर्ष पहले फूलमती से प्रेम विवाह किया था। दंपति के पांच बच्चे हैं, जिनमें एक 18 वर्षीय बेटा भी शामिल है।

प्रेम प्रसंग से शुरू हुआ विवाद

परिजनों और ग्राम प्रधान अजय निषाद के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से फूलमती का अवधेश नाम के एक व्यक्ति के साथ कथित प्रेम संबंध था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होने लगा।

बताया गया कि करीब दो महीने पहले फूलमती घर छोड़कर अवधेश के साथ चली गई थी। बाद में परिजनों के समझाने पर वह वापस लौट आई, लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ।

पति ने लिया बड़ा फैसला

लगातार चल रहे पारिवारिक विवाद के बाद बुद्धीराम निषाद ने पत्नी की शादी उसके कथित प्रेमी से कराने का फैसला लिया। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को अशरफपुर गांव स्थित एक शिव मंदिर में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान बुद्धीराम भी वहां मौजूद रहा।

मीडिया से बातचीत में बुद्धीराम ने कहा कि उसने 21 साल पहले अपनी इच्छा से फूलमती से विवाह किया था, लेकिन अब उसकी इच्छा उसके साथ रहने की नहीं थी।

उन्होंने कहा, “मैं परिवार में रोज-रोज का विवाद नहीं चाहता था। इसलिए मैंने उस शख्स से उसकी शादी कराने का फैसला किया, जिसके साथ वह रहना चाहती है।”

पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत

पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घटना से जुड़े तीनों लोग निषाद समुदाय से हैं। घटना सामने आने के बाद इलाके में इसकी व्यापक चर्चा हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग इस फैसले को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Husband Married Wife to Lover, Husband Wife News, Husband Wife Story, Love Affair News, Sant Kabir Nagar Latest News, sant kabir nagar news, Sant Kabir Nagar Viral News, Trending News Hindi, UP News Hindi, UP Viral News, Uttar Pradesh News, Uttar Pradesh Viral Story, Viral News Hindi, Viral Story India, Wife Married Lover, संत कबीरनगर
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ‘अंतिम संस्कार का वीडियो भेज देना…’ बुजुर्ग पिता की आखिरी इच्छा भी रह गई अधूरी, अंतिम विदाई में नहीं पहुंचीं तीनों बेटियां
Next Article ’48 घंटे में तस्वीर साफ हो जाएगी’, ईरान वार्ता पर ट्रंप का बड़ा दावा; बोले- होर्मुज जल मार्ग जल्द खुल सकता है

फीचर

View More

इंजीनियर की नौकरी छोड़ी, बिना कोचिंग UPSC में रचा इतिहास; IAS सुभंकर बाला की प्रेरणादायक सफलता कहानी

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल किया जाता…

By vineet verma 4 Min Read

ट्रेन लेट है या सुबह की है? जानिए क्या रातभर रेलवे स्टेशन पर रुक सकते हैं यात्री, क्या कहते हैं भारतीय रेलवे के नियम

नई दिल्ली: कई बार ट्रेन घंटों देरी से चलती है या फिर…

3 Min Read

कश्मीर के छोटे से गांव से टीम इंडिया तक… आकिब नबी की कहानी, जिसने पूरे कश्मीर का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया

भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाना हर युवा खिलाड़ी का सपना होता…

6 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसेहत

डायबिटिक फुट का छोटा घाव भी बन सकता है बड़ा खतरा! सिर्फ ड्रेसिंग नहीं, समय पर इलाज से बच सकती हैं गंभीर जटिलताएं

लखनऊ: डायबिटीज के मरीजों के पैरों में होने वाले छोटे छाले, जूते की रगड़ या त्वचा की हल्की दरार को…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

’48 घंटे में तस्वीर साफ हो जाएगी’, ईरान वार्ता पर ट्रंप का बड़ा दावा; बोले- होर्मुज जल मार्ग जल्द खुल सकता है

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी तनाव और संभावित कूटनीतिक बातचीत को लेकर बड़ा दावा…

4 Min Read
Trending Newsराज्यहरियाणा

‘अंतिम संस्कार का वीडियो भेज देना…’ बुजुर्ग पिता की आखिरी इच्छा भी रह गई अधूरी, अंतिम विदाई में नहीं पहुंचीं तीनों बेटियां

नई दिल्ली: हरियाणा के सोनीपत से सामने आई एक भावुक घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। एक बुजुर्ग की…

4 Min Read
Latest Newsअन्य

मां का ऐसा दर्द जिसने दुनिया को रुला दिया, 6 दिन तक मृत बच्चे को सीने से लगाए तैरती रही डॉल्फिन; झुंड ने भी नहीं छोड़ा साथ

नई दिल्ली: मां और उसके बच्चे का रिश्ता सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं है, इसका मार्मिक उदाहरण हिंद महासागर से…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?