भोजपुरी सिनेमा की सेंसेशन और ‘क्वीन’ अक्षरा सिंह इन दिनों भक्ति के रंग में डूबी नजर आ रही हैं। हाल ही में अक्षरा ने वाराणसी के ऐतिहासिक काशी विश्वनाथ मंदिर का दौरा किया, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। इस खास आध्यात्मिक सफर की कुछ बेहद गॉर्जियस और एलिगेंट तस्वीरें उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रही हैं।
ट्रेडिशनल लुक में ढाया कहर
अपनी बोल्डनेस और एक्टिंग के लिए मशहूर अक्षरा इस बार पूरी तरह से एथनिक वाइब्स में नजर आईं। उन्होंने नेवी ब्लू कलर की बेहद खूबसूरत बनारसी साड़ी कैरी की थी। माथे पर लगा बाबा का तिलक, न्यूट्रल मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल उनके इस देसी और सादगी भरे लुक को परफेक्ट बना रहे थे। फैंस एक्ट्रेस के इस ग्रेसफुल ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

कैप्शन में बयां किया अपना ‘पीस ऑफ माइंड’
अक्षरा ने अपनी इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए एक बेहद डीप और इमोशनल कैप्शन भी लिखा, जिसने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए लिखा— “कुछ अनुभूतियां शब्दों से नहीं, केवल हृदय से व्यक्त होती हैं… मन शांत है, हृदय कृतज्ञ है। आपकी कृपा का प्रतिदान शब्दों से संभव नहीं। हर हर महादेव।” एक्ट्रेस के इस पोस्ट से साफ है कि बाबा के दरबार में पहुंचकर उन्हें एक अलग ही सुकून और शांति मिली है।

फैंस ने लुटाया भरपूर प्यार
जैसे ही अक्षरा ने ये तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट कीं, कमेंट सेक्शन ‘हर हर महादेव’ के जयकारों और हार्ट इमोजीस से भर गया। फैंस उनके इस शांत और सौम्य रूप को देखकर काफी इम्प्रेस हैं और इसे उनका अब तक का सबसे बेस्ट लुक बता रहे हैं।
बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स से बटोर रहीं सुर्खियां
अक्षरा सिंह इन दिनों अपने करियर के बेहतरीन फेज में हैं। हाल ही में वो बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की मच-अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के स्पेशल ट्रैक ‘घिस घिस घिस’ में स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं। इस गाने में अक्षय और अक्षरा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जिसके बाद अक्षरा की पॉपुलैरिटी पैन-इंडिया लेवल पर और ज्यादा बढ़ गई है।