Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: OTT पर रिलीज के महज 48 घंटे बाद दिलजीत दोसांझ की फिल्म बैन!  ‘सतलुज’ को लेकर आखिर क्यों डरी सरकारें?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Entertainment > OTT पर रिलीज के महज 48 घंटे बाद दिलजीत दोसांझ की फिल्म बैन!  ‘सतलुज’ को लेकर आखिर क्यों डरी सरकारें?
EntertainmentTrending News

OTT पर रिलीज के महज 48 घंटे बाद दिलजीत दोसांझ की फिल्म बैन!  ‘सतलुज’ को लेकर आखिर क्यों डरी सरकारें?

news desk
Last updated: July 6, 2026 11:18 am
news desk
Share
SHARE

सेंसर बोर्ड के साथ 3 साल की लंबी कानूनी लड़ाई और 127 कट्स के विवाद के बाद आखिरकार शुक्रवार को रिलीज हुई दिलजीत दोसांझ की मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘सतलुज’ “पुराना नाम ‘पंजाब 95” एक बार फिर विवादों के घेरे में है। बिना किसी प्रायर प्रमोशन के OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर अनकट रिलीज की गई इस फिल्म को महज 48 घंटों के अंदर, रविवार को भारत में प्लेटफॉर्म से अचानक हटा दिया गया। इस अनएक्सपेक्टेड ड्रॉप के बाद जहां सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है, वहीं पंजाब की राजनीति में एक बड़ा सियासी घमासान शुरू हो गया है।

Contents
क्या है ZEE5 का ऑफिशियल स्टैंड?पंजाब की सियासत में आया भूचालकांग्रेस और AAP का रुख“हुण नी रुकनी फिल्म”आखिर क्यों है ‘सतलुज’ पर इतना विवाद?

क्या है ZEE5 का ऑफिशियल स्टैंड?

फिल्म को अचानक हटा देने पर ZEE5 ने एक ऑफिशियल बयान जारी कर कहा, “मौजूदा घटनाक्रमों को देखते हुए, ‘सतलुज’ अगले आदेश तक भारत में उपलब्ध नहीं रहेगी। हालांकि, हम फिल्म के क्रिएटिव विजन के साथ मजबूती से खड़े हैं और उचित कानूनी प्रक्रियाओं के जरिए इसे जल्द से जल्द अपने दर्शकों के बीच वापस लाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।” आपको बता दें कि यह फिल्म भारत में भले ही बैन हो गई हो, लेकिन इंटरनेशनल मार्केट्स में अभी भी स्ट्रीम हो रही है।

पंजाब की सियासत में आया भूचाल

फिल्म के हटने के तुरंत बाद शिरोमणि अकाली दल (SAD) और SGPC ने इस कदम की कड़े शब्दों में निंदा की है।

सुखबीर सिंह बादल (SAD प्रमुख): उन्होंने इस फैसले को सीधे तौर पर फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन पर हमला बताया। बादल ने कहा, “यह सिर्फ सेंसरशिप नहीं है, बल्कि हमारी सामूहिक यादों और सच्चाई को दबाने की कोशिश है। पंजाब अपने इतिहास को ईमानदारी से देखने का हकदार है।”

SGPC की अपील: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नान और अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने पंजाब के युवाओं से इस फिल्म को हर हाल में देखने की अपील की है, ताकि वे अपने इतिहास और सरदार जसवंत सिंह खालरा के सर्वोच्च बलिदान को समझ सकें।

कांग्रेस और AAP का रुख

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने इस मुद्दे पर राजनीति न करने की सलाह देते हुए कहा कि अगर फिल्म फैक्ट्स पर बेस्ड है तो इसमें कोई बुराई नहीं है। वहीं, पंजाब के आम आदमी पार्टी के मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि इतिहास के हर पहलू को सामने आना चाहिए, लेकिन उसे इस तरह पेश किया जाए जिससे आपसी भाईचारे को नुकसान न पहुंचे।

“हुण नी रुकनी फिल्म”

इस बैन के बाद फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर ‘सच्चाई को न दबाने’ की एक मुहिम चल पड़ी है, दिलजीत दोसांझ का ने कहा की फिल्म के लीड एक्टर दिलजीत दोसांझ ने इस बैन के खिलाफ बेहद सॉलिड स्टैंड लिया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर राजस्थान में इस फिल्म की हो रही एक ओपन-एयर स्क्रीनिंग का वीडियो शेयर करते हुए पंजाबी में लिखा—

“हुण नी रुकनी फिल्म। खालरा साहब दी आवाज नू कोई नी दबा सकदा।” इससे पहले उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा था, “मैं अंधेरे को चुनौती देता हूं। जो आज ‘सतलुज’ के साथ हुआ, वही इतिहास में शहीद जसवंत सिंह खालरा के साथ भी हुआ था।”

आखिर क्यों है ‘सतलुज’ पर इतना विवाद?

हनी त्रेहान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म पंजाब के मशहूर मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की बायोपिक है। खालरा ने 1980 और 1990 के दशक में पंजाब में उग्रवाद के दौर के दौरान पुलिस द्वारा किए गए कथित फर्जी एनकाउंटर और हजारों लावारिस शवों के गुप्त रूप से किए गए अंतिम संस्कार के कड़वे सच को दुनिया के सामने रखा था। इसके बाद, 1995 में उनका खुद का अपहरण कर लिया गया और उनकी हत्या कर दी गई, जिसके आरोप में बाद में कई पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की सजा हुई।

फिल्म मेकर्स का दावा है कि इस कड़वे सच को दिखाने के कारण ही सेंसर बोर्ड ‘CBFC’ ने फिल्म में 127 कट्स लगाने, नाम बदलने और पंजाब के संदर्भों को हटाने का दबाव बनाया था। अब जब फिल्म बिना कट्स के OTT पर आई, तो इसे 48 घंटे भी टिकने नहीं दिया गया। फिलहाल, भले ही डिजिटल प्लेटफॉर्म से फिल्म गायब हो चुकी है, लेकिन इंटरनेट और ग्राउंड पर इसे लेकर शुरू हुई बहस अब और ज्यादा तेज हो गई है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Censorship In India, Diljit Dosanjh, Diljit Dosanjh New Movie, Hun Ni Rukni Film, IndianPressHouse, indianpresshouse news, Jaswant Singh Khalra, Punjab 95, Punjab History, Punjab Politics, Satluj, Satluj Banned In India, Satluj Movie Ban, SGPC, Sukhbir Singh Badal, Trending News, ZEE5
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया 7वीं बार बना वर्ल्ड चैंपियन, लेकिन भारत की 21 वर्षीय श्री चरणी ने रचा इतिहास; डेब्यू में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Next Article मुंबई में मॉनसून का कहर! मानखुर्द में 3 मंजिला चॉल ढहने से 6 लोगों की मौत, सिस्टम पर उठे सवाल

फीचर

View More

महासागरों की बढ़ती गर्मी से बदल रहा पूरी दुनिया का मौसम! एल नीनो क्यों बना वैज्ञानिकों की सबसे बड़ी चिंता, समझिए पूरी कहानी

नई दिल्ली: दुनिया के महासागर लगातार गर्म होते जा रहे हैं और वैज्ञानिक इसे जलवायु परिवर्तन के सबसे गंभीर संकेतों…

By vineet verma 6 Min Read

बादल तो छाए, फिर भी क्यों नहीं मिलती गर्मी से राहत? जानिए बिना धूप के भी पसीना आने और बढ़ती उमस का पूरा वैज्ञानिक कारण

नई दिल्ली: आसमान में बादल छा जाने के बाद ज्यादातर लोगों को…

4 Min Read

चीनी ऐप से बीच सड़क अचानक क्यों रुक रहे ई-रिक्शा? खुलासे ने बढ़ाई टेंशन, क्या अब सोलर ग्रिड भी खतरे में?

भोपाल: मोबाइल ऐप के जरिए ई-रिक्शा को बीच रास्ते रोकने के मामले…

7 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

नीट आंदोलन में ‘फास्टिंग’ बनाम ‘फिटनेस’! वांगचुक के 9 दिन के अनशन के बीच दीपके ने क्यों कहा – “भूखे मत मरो”

NEET पेपर लीक को लेकर दिल्ली का जंतर-मंतर इस वक्त देश के सबसे बड़े प्रोटेस्ट हब में बदल चुका है।…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: क्या है सीटों का गणित और ममता-ऋतब्रता की साख की लड़ाई?

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है।…

5 Min Read
EntertainmentTrending News

‘लॉक अप 2’ की जेल में टूटा सुनीता आहूजा का सब्र!  कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोईं, पति गोविंदा को लेकर कही ये बड़ी बात

OTT का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' (Lock Upp 2) इस समय सोशल मीडिया पर आग लगा…

4 Min Read
Trending Newsमध्य प्रदेश

“अबॉर्शन राइट्स” पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! ‘कोख पर सिर्फ महिला का हक, गर्भपात के लिए पति की मंजूरी जरूरी नहीं’

महिला अधिकारों और बॉडी ऑटोनॉमी को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने एक बेहद क्रांतिकारी और बड़ा…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?