Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान, बोले- ‘दोषी कितना भी प्रभावशाली हो, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए’
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान, बोले- ‘दोषी कितना भी प्रभावशाली हो, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए’
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान, बोले- ‘दोषी कितना भी प्रभावशाली हो, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए’

vineet verma
Last updated: July 5, 2026 10:23 pm
vineet verma
Share
SHARE

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने विस्तृत बयान जारी कर श्रद्धालुओं से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि रामलला के दानपात्र में श्रद्धापूर्वक चढ़ाई गई धनराशि की गिनती के दौरान चोरी की घटना बेहद पीड़ादायक और शर्मनाक है। इस घटना से करोड़ों रामभक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Contents
‘चढ़ावा चोरी लंबे समय से चल रही थी, यह बेहद दुखद’दानपात्र की गिनती से खुद को बताया अलग‘हर रुपये का हिसाब सुरक्षित, पूरा रिकॉर्ड ऑडिटेड’‘मंदिर के सभी भुगतान बैंक से होते हैं’‘जांच निष्पक्ष हो, दोषी चाहे कोई भी हो’भविष्य में पारदर्शी व्यवस्था बनाने की अपील

उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित श्रीमद्भागवत कथा पूरी करने के बाद वह 5 जुलाई को अयोध्या पहुंच रहे हैं। साथ ही स्पष्ट किया कि कोषाध्यक्ष के तौर पर उनकी जिम्मेदारी केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा रखना है और अब तक का पूरा हिसाब ऑडिटेड है, जिसकी अधिकृत स्तर पर कभी भी जांच कराई जा सकती है।

‘चढ़ावा चोरी लंबे समय से चल रही थी, यह बेहद दुखद’

स्वामी गोविंद देव गिरी ने कहा कि रामलला की हुंडी में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित धनराशि की गिनती के दौरान चोरी होना एक जघन्य कृत्य है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह गड़बड़ी काफी समय से चल रही थी। यह तथ्य सामने आने के बाद सभी रामभक्तों को गहरा आघात पहुंचा है और इस घटना ने उन्हें भी दुखी और लज्जित किया है।

दानपात्र की गिनती से खुद को बताया अलग

कोषाध्यक्ष ने साफ किया कि रामलला के दानपात्र में आने वाले चढ़ावे की गिनती की प्रक्रिया से उनका कभी सीधा संबंध नहीं रहा। उन्होंने बताया कि यह काम स्थानीय न्यासी और संबंधित अधिकारी बैंक के साथ तय मानक प्रक्रिया के तहत संचालित करते रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस प्रक्रिया की जानकारी पिछले महीने पहली बार विस्तार से दी गई थी।

‘हर रुपये का हिसाब सुरक्षित, पूरा रिकॉर्ड ऑडिटेड’

उन्होंने कहा कि मंदिर की आय-व्यय का पूरा रिकॉर्ड शुरू से सुरक्षित और ऑडिटेड है। उनके अनुसार वह लगातार प्रवास पर रहते हैं, इसलिए पुणे स्थित कार्यालय के चार्टर्ड अकाउंटेंट सहयोगी प्रत्येक महीने अयोध्या आकर वित्तीय रिकॉर्ड की जांच करते हैं और आवश्यक मार्गदर्शन भी देते हैं।

स्वामी गोविंद देव गिरी ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने न्यासी बनने के बाद मंदिर के लिए किसी से भी नकद दान या वस्तु स्वीकार नहीं की। केवल दो अपवाद रहे, जिनकी विधिवत रसीद संबंधित दानदाताओं को तत्काल उपलब्ध करा दी गई थी।

‘मंदिर के सभी भुगतान बैंक से होते हैं’

उन्होंने बताया कि मंदिर से होने वाले सभी भुगतान सीधे बैंक के माध्यम से किए जाते हैं। उनके पास कोई चेकबुक नहीं है और वह अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता भी नहीं हैं। मंदिर में किसी प्रकार का नकद भुगतान नहीं किया जाता।

‘जांच निष्पक्ष हो, दोषी चाहे कोई भी हो’

कोषाध्यक्ष ने कहा कि चोरी कितनी हुई, कब हुई और कैसे हुई, यह जांच का विषय है। उन्होंने जांच एजेंसियों और विशेष जांच दल पर भरोसा जताते हुए कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास बनाए रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे कितना भी बड़ा, प्रभावशाली या किसी भी पद पर क्यों न हो, उसके खिलाफ बिना किसी भेदभाव के सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और न्यायालय से कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए।

भविष्य में पारदर्शी व्यवस्था बनाने की अपील

स्वामी गोविंद देव गिरी ने न्यास से अपील की कि भविष्य में दानपात्र की गिनती और प्रबंधन के लिए ऐसी मजबूत और पारदर्शी व्यवस्था बनाई जाए, जिसमें विशेषज्ञों की मदद से हर प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी हो और श्रद्धालुओं के दान की पाई-पाई का स्पष्ट हिसाब सुनिश्चित किया जा सके।

अपने संदेश के अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान श्रीराम की कृपा से सभी संशय दूर होंगे, दोषियों को सजा मिलेगी और भविष्य में रामलला का मंदिर पारदर्शिता और आदर्श व्यवस्था का वैश्विक उदाहरण बनेगा।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: ayodhya news, Ayodhya Ram Mandir, Govind Dev Giri, Ram Lalla Donation, Ram Mandir Donation Case, Ram Temple Donation Theft, अयोध्या राम मंदिर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी, राम मंदिर चोरी मामला, राम मंदिर दान चोरी, राम मंदिर समाचार, रामलला दानपात्र, स्वामी गोविंद देव गिरी
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 3 महीने की शादी, 3 साल का अफेयर… प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या, वारदात के बाद नेपाल भागा पति
Next Article राम मंदिर दान विवाद पर उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘अयोध्या अगर झांकी थी, तो काशी-मथुरा का क्या होगा?’

फीचर

View More

बादल तो छाए, फिर भी क्यों नहीं मिलती गर्मी से राहत? जानिए बिना धूप के भी पसीना आने और बढ़ती उमस का पूरा वैज्ञानिक कारण

नई दिल्ली: आसमान में बादल छा जाने के बाद ज्यादातर लोगों को उम्मीद होती है कि मौसम ठंडा हो जाएगा…

By vineet verma 4 Min Read

चीनी ऐप से बीच सड़क अचानक क्यों रुक रहे ई-रिक्शा? खुलासे ने बढ़ाई टेंशन, क्या अब सोलर ग्रिड भी खतरे में?

भोपाल: मोबाइल ऐप के जरिए ई-रिक्शा को बीच रास्ते रोकने के मामले…

7 Min Read

12 नहीं, सिर्फ 11 महीने का ही क्यों बनता है रेंट एग्रीमेंट? जानिए कानून, खर्च और किरायेदारों से जुड़े 7 बड़े सवालों के जवाब

नई दिल्ली: देशभर में किराए पर घर लेने के दौरान एक बात…

4 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

‘राजभर को अच्छे इलाज की जरूरत’, शिवपाल यादव का तीखा हमला; बोले- कांग्रेस के साथ गठबंधन जारी, 2027 में बनेगी सपा सरकार

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

राम मंदिर दान विवाद पर फिर आया मोहन भागवत का जवाब, बोले- ‘बयान जारी हो चुका है, उसे देख लीजिए’

नई दिल्ली: अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि की कथित चोरी को लेकर जारी विवाद के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

राम मंदिर दान विवाद पर उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘अयोध्या अगर झांकी थी, तो काशी-मथुरा का क्या होगा?’

नई दिल्ली: अयोध्या राम मंदिर में दानराशि की कथित चोरी को लेकर जारी विवाद के बीच शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

आधी रात धधका 5 हजार वर्ग गज में फैला कारखाना, 30 दमकल गाड़ियों ने 8 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के चंदन होला इलाके में रविवार तड़के एक बड़े कारखाने में भीषण आग लगने से इलाके…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?