Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: Weather Alert: उत्तर भारत में उमस से बेहाल लोग, अब 5 दिन झमाझम बारिश का अलर्ट; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > Weather Alert: उत्तर भारत में उमस से बेहाल लोग, अब 5 दिन झमाझम बारिश का अलर्ट; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम
Latest Newsराज्य

Weather Alert: उत्तर भारत में उमस से बेहाल लोग, अब 5 दिन झमाझम बारिश का अलर्ट; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम

vineet verma
Last updated: July 5, 2026 11:49 am
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंच चुका है, लेकिन उत्तर भारत के कई राज्यों में लोगों को अभी भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली है। हवा में नमी अधिक होने के कारण तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के बावजूद गर्मी का एहसास 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अब उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले चार से पांच दिनों तक व्यापक और भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे मौसम में राहत मिलने की उम्मीद है।

Contents
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बावजूद उमस से नहीं मिली राहतइन राज्यों में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्टहिमाचल और उत्तराखंड में भी भारी बारिश की चेतावनीमुंबई में भी जारी है बारिश का दौर

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बावजूद उमस से नहीं मिली राहत

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, लेकिन हवा में अधिक नमी के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। सुबह सापेक्ष आर्द्रता 77 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई, जबकि दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।

विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

इन राज्यों में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 5 से 9 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान में व्यापक बारिश हो सकती है। वहीं 6 से 8 जुलाई तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में कई स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान है।

इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 8 से 10 जुलाई और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 से 10 जुलाई के बीच भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 से 7 जुलाई और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 से 6 जुलाई तक कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान भी जारी किया गया है।

हिमाचल और उत्तराखंड में भी भारी बारिश की चेतावनी

पर्वतीय राज्यों में भी मौसम सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 4, 5, 8 और 9 जुलाई को कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड में 6 से 10 जुलाई के बीच कई स्थानों पर तेज से भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

मुंबई में भी जारी है बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई के कई हिस्सों में शनिवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि नगर निकाय अधिकारियों के मुताबिक उपनगरीय लोकल ट्रेन सहित सार्वजनिक परिवहन सेवाएं फिलहाल सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: delhi rain, Heavy Rain Alert, IMD Weather Forecast, Monsoon News, North India weather, UP Weather, Weather Update, उत्तर भारत मौसम, उत्तराखंड बारिश, दिल्ली मौसम, भारी बारिश अलर्ट, मानसून अपडेट, मौसम अपडेट, मौसम का हाल, यूपी मौसम, राजस्थान बारिश, हिमाचल मौसम
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 10 घंटे में 200 मिमी से ज्यादा बारिश से डूबी मुंबई, सड़कें बंद, ट्रेन-मेट्रो पर ब्रेक; रेड अलर्ट के बीच हाई टाइड का भी खतरा
Next Article Hormuz Strait Toll: होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर अब लगेगा शुल्क! ईरान का बड़ा ऐलान, ‘दोस्त देशों’ को मिलेगी खास रियायत

फीचर

View More

दिल्ली की गर्मी और भीड़ से चाहिए छुटकारा? बाइक उठाइए और निकल जाइये इन 5 शानदार जगहों पर, वीकेंड बन जाएगा यादगार

नई दिल्ली: अगर आपको बाइक से घूमने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने का शौक है तो दिल्ली से निकलकर…

By vineet verma 5 Min Read

अमेरिका में लकड़ी के घर तो चीन में कंक्रीट की ऊंची इमारतें, दोनों देशों में क्यों नहीं चलती ईंट से घर बनाने की परंपरा?

नई दिल्ली: भारत में घर बनाने की बात हो तो ईंट, सीमेंट…

7 Min Read

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन यह राज्य तब भी था विदेशी कब्जे में; 14 साल बाद ऐसे बना देश का 25वां राज्य

पणजी: 15 अगस्त 1947 को जब पूरा देश ब्रिटिश शासन से आजादी…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsउत्तर प्रदेशसियासी

सतीश चंद्र मिश्र को चुनावी मोर्चे पर बड़ी जिम्मेदारी, ब्राह्मण वोटों पर मायावती की नजर; 2007 वाला ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर आजमाने की तैयारी?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर…

5 Min Read
Latest Newsअन्य

‘I’m Not A Robot’ पर सिर्फ एक क्लिक से Google कैसे पहचान लेता है इंसान या बॉट? CAPTCHA के पीछे छिपा है ये पूरा खेल

नई दिल्ली: इंटरनेट इस्तेमाल करते समय आपने कई वेबसाइटों पर ‘I’m Not A Robot’ का चेकबॉक्स जरूर देखा होगा। इसे…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, लाइसेंस से पहले होगा भाषा का मौखिक टेस्ट; नियम नहीं माना तो रद्द हो सकता है लाइसेंस

मुंबई: महाराष्ट्र में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चलाने वाले ड्राइवरों के लिए व्यावहारिक मराठी भाषा का ज्ञान अनिवार्य कर दिया गया…

4 Min Read
EntertainmentLatest News

सीता के किरदार में अंजलि अरोड़ा को देख भड़के यूजर्स, ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की कास्टिंग पर छिड़ा विवाद

मुंबई: ‘कच्चा बादाम’ डांस वीडियो से लोकप्रिय हुईं अंजलि अरोड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘महाकाव्य…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?