Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस, ओलंपिक ‘डे रन’ से हुई शुरुआत
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस, ओलंपिक ‘डे रन’ से हुई शुरुआत
खेल

धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस, ओलंपिक ‘डे रन’ से हुई शुरुआत

news desk
Last updated: June 24, 2026 11:11 pm
news desk
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा किया गया भव्य आयोजन

लखनऊ। ओलंपिक भावना और खेलों की वैश्विक एकता के संदेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस-2026 के उपलक्ष्य में बुधवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ओलंपिक दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

Contents
उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा किया गया भव्य आयोजनशहर की खेल संस्कृति को मिलेगी नई ऊर्जा: विराज सागर दासउभरती खेल प्रतिभाओं का प्रोत्साहन प्राथमिकता: डॉ. सैयद रफतपर्यावरण संरक्षण: हर जिला ओलंपिक समिति को मिला 100 वृक्ष लगाने का लक्ष्यविजय पथ अवार्ड’ से सम्मानित खिलाड़ी

उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित समारोह की शुरुआत ओलंपिक डे रन से हुई, जिसमें खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों, छात्रों तथा विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने ओलंपिक ध्वज के साथ स्टेडियम परिसर में दौड़ लगाकर ओलंपिक आंदोलन की भावना को साकार किया।

ओलंपिक डे रन को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विराज सागर दास ने झंडी दिखाकर रवाना किया।   उन्होंने  इसके बाद आयोजित समारोह में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान विभिन्न खेलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ‘विजय पथ अवार्ड’ सम्मानित किया गया। वहीं खेल पत्रकारों को भी ‘पत्रकार शिरोमणि सम्मान’ प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।

शहर की खेल संस्कृति को मिलेगी नई ऊर्जा: विराज सागर दास

उन्होंने कहा कि ओलंपिक दिवस जैसे आयोजन युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ शहर की खेल गतिविधियों को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए  लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी के नेतृत्व में पूरी टीम द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लखनऊ की खेल संस्कृति को और समृद्ध करेंगे।

उभरती खेल प्रतिभाओं का प्रोत्साहन प्राथमिकता: डॉ. सैयद रफत

कार्यक्रम का संचालन करते हुए संयोजक एवं लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी ने बताया कि उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न खेलों के 15 खिलाड़ियों को ‘विजय पथ अवार्ड’ प्रदान किए गए हैं।

इसके साथ ही खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों को ‘पत्रकार शिरोमणि सम्मान’ से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि खेलों के प्रचार-प्रसार और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में खेल पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

पर्यावरण संरक्षण: हर जिला ओलंपिक समिति को मिला 100 वृक्ष लगाने का लक्ष्य

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रदेश के प्रत्येक जिले की जिला ओलंपिक समिति को 100 वृक्ष लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इस अभियान की शुरुआत उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विराज सागर दास ने सांकेतिक रूप से वृक्षारोपण करके की।

इस अवसर पर लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डा.अतुल सिन्हा, उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह, उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा, उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के सचिव मुनव्वर अंजार, उत्तर प्रदेश वुशू एसोसिएशन के सचिव मनीष कक्कड़, टेनिकॉइट एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव सिकन्दर विलियम्स,  लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मो.नदीम, संयुक्त सचिव विनीत बिसारिया, मालविका बाजपेयी, उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, सुशीम बाजपेयी, कार्यकारिणी सदस्य प्रत्यूष रत्न पाण्डेय व एडवोकेट मुकीद खान एवं डा सुधा बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व खिलाड़ी मौजूद रहे।

विजय पथ अवार्ड’ से सम्मानित खिलाड़ी

‘विजय पथ अवार्ड’ के तहत विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निम्नलिखित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया :
• रूप किशोर – अहमदाबाद में आयोजित विश्व योगासन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता
• परमजीत सिंह – सऊदी अरब में आयोजित एशियन लैक्रोस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता
• मानवी कनौजिया – बॉक्सिंग, जूनियर नेशनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन
• अंशिका वर्मा – जिम्नास्टिक, मिनी नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग
• सुयश अवस्थी – हैंडबॉल, आईएचएफ ट्रॉफी इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता
• शुभम सिंह – हैंडबॉल, जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता (उत्तर प्रदेश टीम)
• प्रिया पांडे – क्रिकेट, बीसीसीआई अंडर-15 ट्रॉफी
• नूपुर पांडे – क्रिकेट, बीसीसीआई अंडर-15 ट्रॉफी में
• उज्ज्वल गुप्ता – ताइक्वांडो, जूनियर वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व
• मानव कश्यप – ताइक्वांडो, सब जूनियर नेशनल में स्वर्ण पदक विजेता
• मनोज कश्यप – ताइक्वांडो, सब जूनियर नेशनल में स्वर्ण पदक विजेता
• इशिता – ताइक्वांडो, कैडेट नेशनल में रजत पदक विजेता
• सुप्रिया यादव – एथलेटिक्स, डेफ सब-जूनियर नेशनल 100 मीटर दौड़ में रजत पदक विजेता
• सिमरन पांडेय – ताइक्वांडो
• शालू कुमारी – वॉलीबॉल

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Dr Anandeshwar Pandey, International Olympic Day 2026, KD Singh Babu Stadium Lucknow, Lucknow Olympic Day Run, Lucknow Sports News Hindi, Vijay Path Award Winners List, Viraj Sagar Das UP Olympic Association, लखनऊ ओलंपिक डे रन, विजय पथ अवार्ड, विराज सागर दास
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ‘Kylie Jenner Edition’ और हिंदी ट्रांसलेशन उड़ा देगा होश! स्मार्ट ग्लासेस की दुनिया में Meta ने लॉन्च किए खुद के ब्रांड वाले चश्मे!
Next Article सुबह सिर्फ 15 मिनट स्क्वाट्स और शरीर में दिख सकते हैं बड़े बदलाव! जानिए कैसे ये आसान एक्सरसाइज बन सकती है फिटनेस का सीक्रेट

फीचर

View More

दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश, फिर भी 95% हिस्सा वीरान! आखिर ऑस्ट्रेलिया के इस विशाल इलाके में क्यों नहीं बसते लोग?

नई दिल्ली: दुनिया में कई देश ऐसे हैं जो अपने विशाल क्षेत्रफल और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं,…

By vineet verma 6 Min Read

कौन हैं स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत? ‘टॉप गन’ बनकर IAF में रचा इतिहास, जानिए उनकी पूरी जर्नी

भारतीय वायु सेना (IAF) में महिलाओं की बढ़ती ताकत के बीच स्क्वाड्रन…

4 Min Read

सिर्फ तोता ही नहीं! इंसानों की आवाज हूबहू निकाल लेते हैं ये 6 पक्षी, आखिरी को कहा जाता है ‘पक्षियों का आइंस्टीन’

नई दिल्ली: जब भी इंसानी आवाज की नकल करने वाले पक्षियों की…

3 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

कोरिया मास्टर्स 2026: अश्मिता चालिहा ने जीता महिला सिंगल्स खिताब, चोट से वापसी कर रचा इतिहास

भारतीय बैडमिंटन के लिए गर्व का क्षण सामने आया है, जहां असम की अश्मिता चालिहा ने कोरिया मास्टर्स सुपर 300…

2 Min Read
Trending Newsखेल

रोहित शर्मा सबसे आगे, बाबर आजम से भी पीछे छूटे विराट कोहली; 2020 के दशक में बाउंड्री से रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

2020 से अब तक: वनडे क्रिकेट में इस दशक के दौरान बाउंड्री के जरिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों…

3 Min Read
Trending Newsखेल

टीम इंडिया की बढ़ती ‘मेडिकल टेंशन’! बुमराह और हार्दिक समेत 13 खिलाड़ी चोटों से परेशान, BCCI के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में बढ़ी हलचल

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय सिर्फ मैदान पर ऑपोनेंट्स टीमों से ही नहीं, बल्कि अपने ही खिलाड़ियों की बढ़ती चोटों…

3 Min Read
Trending Newsखेल

IND vs SL Warm-up Test: शुभमन गिल की चोट ने बढ़ाई चिंता, केएल राहुल को मिली टीम इंडिया की कमान, कोलंबो में श्रीलंका XI ने जीता टॉस

कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय वॉर्म-अप टेस्ट मैच में भारतीय टीम श्रीलंका XI के खिलाफ मैदान पर उतर…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?