Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: NEET परीक्षा या मज़ाक! NTA ने  नागपुर के छात्र को RE-NEET का एग्जाम सेंटर दिया ABU- DHABI
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > NEET परीक्षा या मज़ाक! NTA ने  नागपुर के छात्र को RE-NEET का एग्जाम सेंटर दिया ABU- DHABI
Trending Newsराज्य

NEET परीक्षा या मज़ाक! NTA ने  नागपुर के छात्र को RE-NEET का एग्जाम सेंटर दिया ABU- DHABI

news desk
Last updated: June 20, 2026 12:35 pm
news desk
Share
SHARE

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी “NTA” एक बार फिर बड़े विवाद और अपनी कार्यप्रणाली को लेकर सवालों के घेरे में है। NEET-UG 2026 की री-एग्जाम  से ठीक एक दिन पहले एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया, जिसने न सिर्फ एक छात्र और उसके परिवार की सांसें अटका दीं, बल्कि देश की सबसे बड़ी परीक्षा एजेंसी के सुरक्षा तंत्र पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Contents
क्या है पूरा मामला?NTA का एक्शनतकनीकी खराबी या अकाउंट हैक! जांच शुरू‘सिस्टम’ पर फिर उठे गंभीर सवाल

नागपुर के रहने वाले एक छात्र को परीक्षा के लिए भारत नहीं बल्कि UAE का एग्जाम सेंटर अलॉट कर दिया, हैरानी की बात तो यह है की उस छात्र के पास विदेश जाने के लिए पासपोर्ट तक नहीं था।

क्या है पूरा मामला?

नागपुर के रहने वाले छात्र अब्दुल्लाह मोहम्मद तालिब ने जब री-एग्जाम के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का पता था— ‘अबू धाबी इंडियन स्कूल’ (UAE)।

अब्दुल्लाह के पिता मोहम्मद तालिब ने मीडिया से बातचीत में कहा की,

“हमने फॉर्म भरते समय किसी भी विदेशी परीक्षा केंद्र का विकल्प नहीं चुना था। हमारी प्राथमिकताओं में नागपुर, वर्धा और भंडारा जैसे स्थानीय जिले शामिल थे। सबसे बड़ी मुसीबत यह थी कि अब्दुल्लाह के पास पासपोर्ट भी नहीं है। ऐसे में बिना पासपोर्ट के कोई छात्र परीक्षा देने अचानक विदेश कैसे जा सकता है?”

परीक्षा से ऐन वक्त पहले आई इस मुसीबत ने छात्र को भारी मानसिक तनाव में डाल दिया। इसके बाद परिवार ने बिना वक्त गंवाए तुरंत NTA की हेल्पलाइन पर संपर्क किया और ईमेल के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कराई।

NTA का एक्शन

मामले के तूल पकड़ते ही NTA बैकफुट पर आया और तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए गए। NTA के महानिदेशक ने पुष्टि की है कि इस गड़बड़ी को समय रहते ठीक कर लिया गया है। अब्दुल्लाह को अब उनके गृह नगर नागपुर में ही नया परीक्षा केंद्र अलॉट कर दिया गया है और संशोधित एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है, जिससे छात्र का साल बर्बाद होने से बच गया। लेकिन, इस पूरे मामले ने NTA के भीतर एक नई चिंता को पैदा कर दिया है।

तकनीकी खराबी या अकाउंट हैक! जांच शुरू

शुरुआत में इसे एक ‘तकनीकी खराबी’ माना जा रहा था, लेकिन सूत्रों के मुताबिक NTA अब इसे एक संभावित साइबर सुरक्षा चूक “Cyber Security Breach” के एंगल से भी देख रहा है।

NTA के अधिकारियों का कहना है कि सिस्टम के बैकएंड रिकॉर्ड की जांच करने पर पता चला कि छात्र की चॉइस में बदलाव किया गया था, जिसके बाद ही उसे अबू धाबी का सेंटर मिला।

एजेंसी अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या छात्र का लॉगिन पासवर्ड लीक हुआ था या किसी थर्ड-पार्टी (तीसरे पक्ष) ने छात्र के क्रेडेंशियल्स का गलत इस्तेमाल करके जानबूझकर परीक्षा केंद्र को बदला था।

‘सिस्टम’ पर फिर उठे गंभीर सवाल

भले ही NTA ने तत्परता दिखाते हुए छात्र अब्दुल्लाह का सेंटर बदल दिया हो और उनकी परीक्षा सुनिश्चित कर दी हो, लेकिन यह घटना ऐसे समय में आई है जब एजेंसी पहले से ही पेपर लीक, परीक्षा प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स को लेकर चौतरफा आलोचनाओं का सामना कर रही है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: AbuDhabi, BreakingNews, CyberSecurity, EducationNews, EducationSystem, ExamCenter, ExamScam, ExamUpdate, IndiaNews, IndianPressHouse, indianpresshouse news, NagpurStudent, NEETAspirants, NEETExam, NEETUG2026, NTA, NTAControversy, NTAUpdate, ReNEET, StudentRights, Trending News, TrendingNews, ViralNews
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ‘स्त्री’ के बाद अब लावणी लीजेंड ‘विठाबाई’ बनकर पर्दे पर रोंगटे खड़े करेंगी श्रद्धा कपूर
Next Article ‘फोटो के लिए मिन्नतें की…’  ट्रंप के इस दावे पर भड़कीं Meloni! कहा ‘इटली कभी किसी से भीख नहीं मांगता’

फीचर

View More

इंजीनियर की नौकरी छोड़ी, बिना कोचिंग UPSC में रचा इतिहास; IAS सुभंकर बाला की प्रेरणादायक सफलता कहानी

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल किया जाता…

By vineet verma 4 Min Read

ट्रेन लेट है या सुबह की है? जानिए क्या रातभर रेलवे स्टेशन पर रुक सकते हैं यात्री, क्या कहते हैं भारतीय रेलवे के नियम

नई दिल्ली: कई बार ट्रेन घंटों देरी से चलती है या फिर…

3 Min Read

कश्मीर के छोटे से गांव से टीम इंडिया तक… आकिब नबी की कहानी, जिसने पूरे कश्मीर का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया

भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाना हर युवा खिलाड़ी का सपना होता…

6 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

यासीन बोनो संग डेटिंग की खबरों पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, ‘द क्रिस फेड शो’ में बताया रिश्ता

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही (Nora Fatehi) बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ और डेटिंग लाइफ को…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? विदेशी पत्रकारों पर नई पाबंदी, अब इन 3 शहरों से बाहर जाने के लिए NOC अनिवार्य

इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने विदेशी मीडिया कर्मियों के लिए नए नियम लागू करते हुए उनकी आवाजाही पर सख्ती बढ़ा दी…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगी कांग्रेस से मदद लेकिन राहुल गांधी ने रख दी बड़ी शर्त! बिल पर सरकार का समर्थन करेगा DMK

नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र में जारी गतिरोध खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने कोशिशें तेज कर दी…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेश

पीडीए की राजनीति में ‘शंखनाद’: यूपी की सत्ता के लिए क्यों अनिवार्य है ब्राह्मण वोट बैंक?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियां चुनावी मोड में…

6 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?