Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: भोपाल-नोएडा के बाद अब लखनऊ में दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी! शादी के 6 महीने बाद संदिग्ध मौत, पति समेत 5 हुए गिरफ्तार
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > भोपाल-नोएडा के बाद अब लखनऊ में दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी! शादी के 6 महीने बाद संदिग्ध मौत, पति समेत 5 हुए गिरफ्तार
Trending Newsक्राइम

भोपाल-नोएडा के बाद अब लखनऊ में दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी! शादी के 6 महीने बाद संदिग्ध मौत, पति समेत 5 हुए गिरफ्तार

news desk
Last updated: May 28, 2026 2:03 pm
news desk
Share
SHARE

यूपी की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। भोपाल और नोएडा के बाद अब लखनऊ में भी दहेज उत्पीड़न के कारण एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शादी के महज 6 महीने बाद हुई इस घटना ने एक बार फिर समाज में फैली दहेज प्रथा के खौफनाक चेहरे को उजागर कर दिया है।

Contents
ससुराल पक्ष का दावा ‘आत्महत्या’विदाई के वक्त ही सामने आ गई थी दहेज की भूखपुलिस की कार्रवाई

ससुराल पक्ष का दावा ‘आत्महत्या’


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ की रहने वाली 29 वर्षीय श्वेता सिंह का शव 26 मई 2026 को उनके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। श्वेता की शादी 22 नवंबर 2025 को लखनऊ के ही रहने वाले शिवम सिंह के साथ हुई थी। घटना के बाद श्वेता के ससुराल वालों का दावा है कि उसने फांसी लगाकर अपनी जान दी है। हालांकि, मृतका के मायके वालों ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए हत्या का आरोप लगाया है।

विदाई के वक्त ही सामने आ गई थी दहेज की भूख


श्वेता के परिजनों ने बताया कि शादी के दिन से ही ससुराल पक्ष की तरफ से 10 लाख रुपये नकद और एक स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर लड़के वालों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं।

मृतका के परिजनों का कहना है की “दहेज की मांग पूरी न होने के कारण विदाई के वक्त श्वेता को उसके माता-पिता से मिलने तक नहीं दिया गया। बेटी की विदाई बिना किसी परेशानी से कराने के लिए श्वेता के पिता को लड़के वालों के पैर तक पकड़ने पड़े थे।”

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही 10 लाख रुपये और गाड़ी के लिए श्वेता को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उसकी जान चली गई।

पुलिस की कार्रवाई


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्वेता के घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की है। पति समेत ससुराल पक्ष के कुल 5 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: BreakingNews, CrimeNews, CrimeReport, DomesticViolence, DowryCase, DowryDeath, DowrySystem, IndiaCrime, IndiaNews, IndianPressHouse, indianpresshouse news, Justice, JusticeForShweta, LucknowNews, NewsUpdate, PoliceAction, SocialIssue, TrendingNow, TrueCrimeIndia, UttarPradeshNews, ViralNews, WomenSafety
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article YO-YO Honey Singh ने बताया अपना वो सीक्रेट जिसने तोड़ा फैंस का दिल! 7 साल के मेंटल डिप्रेशन पर तोड़ी चुप्पी
Next Article CBSE “OSM” मामले पर शिक्षा मंत्री का बयान- ‘मैं पूरी जिम्मेदारी लेता हूं’! राहुल गांधी ने लगाए थे आरोप

फीचर

View More

Reality Check: क्या सच में सूरज देवता हर साल ज्यादा आग बरसा रहे हैं, या ‘एसी’ (AC) कल्चर ने छीन ली हमारी सहनशक्ति?

Climate Change vs Lifestyle Analytics: हर साल जैसे ही मई का महीना आता है, देश के तमाम शहरों में एक…

By news desk 5 Min Read

2029 की राजनीति का सबसे बड़ा खेल !क्या बिखर जाएगा विपक्ष?

देश की राजनीति में इस वक्त सबसे बड़ा राजनीतिक खेल शुरू हो…

5 Min Read

क्या है मलबे का भूगोल और “Yellow Line”! जहाँ गाज़ा की ज़िंदगी और मौत का फैसला एक लकीर करती है

गाज़ा में महीनों से चल रही जंग ने न सिर्फ़ इमारतें गिराईं,…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

मर्डर मिस्ट्री और बॉक्सिंग का खूनी खेल मचा रहा OTT पर तहलका, क्या आपने देखी Netflix की सबसे हिट ये डार्क थ्रिलर ‘Glory’

OTT की दुनिया में इन दिनों एक नई वेब सीरीज ने सबका ध्यान तो अपनी तरफ़ खीचा ही है साथ…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

सीएम पद छोड़ राहुल गांधी की टीम में शामिल होंगे सिद्धारमैया! जानिए कर्नाटक की राजनीति में कैसे अहम खिलाड़ी बने थे सिद्धारमैया?

कर्नाटक में चल रहे सत्ता के संघर्ष को आखिरकार राहुल गांधी ने सुलझा लिया। दिल्ली में हुई लेवल बैठक के…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

CBSE “OSM” मामले पर शिक्षा मंत्री का बयान- ‘मैं पूरी जिम्मेदारी लेता हूं’! राहुल गांधी ने लगाए थे आरोप

CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षा के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर अब देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का…

4 Min Read
EntertainmentTrending News

YO-YO Honey Singh ने बताया अपना वो सीक्रेट जिसने तोड़ा फैंस का दिल! 7 साल के मेंटल डिप्रेशन पर तोड़ी चुप्पी

फेमस रैपर और पॉप स्टार Yo Yo Honey Singh एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?