Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ग्वालियर हाईकोर्ट में ‘हसबैंड स्वैपिंग’ का अजीब मामला: सगी बहनों ने कोर्ट में कहा- ‘हमें एक-दूसरे के पति पसंद हैं’
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > ग्वालियर हाईकोर्ट में ‘हसबैंड स्वैपिंग’ का अजीब मामला: सगी बहनों ने कोर्ट में कहा- ‘हमें एक-दूसरे के पति पसंद हैं’
Latest Newsक्राइम

ग्वालियर हाईकोर्ट में ‘हसबैंड स्वैपिंग’ का अजीब मामला: सगी बहनों ने कोर्ट में कहा- ‘हमें एक-दूसरे के पति पसंद हैं’

news desk
Last updated: May 7, 2026 3:41 pm
news desk
Share
SHARE

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर हाईकोर्ट में हाल ही में एक ऐसा कानूनी मामला सामने आया, जिसने न केवल वकीलों बल्कि न्यायमूर्तियों को भी हैरत में डाल दिया।

Contents
अपहरण की याचिका और ‘किडनैपर’ का सचकोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासाबड़ी बहन का रिएक्शन: “मुझे भी जीजाजी ही पसंद हैं”बहनों का कोर्ट में संयुक्त बयानहाईकोर्ट का फैसला: याचिका खारिज

दतिया जिले से जुड़ा यह मामला एक ‘अपहरण’ की शिकायत के रूप में शुरू हुआ था, लेकिन कोर्ट रूम के भीतर जो खुलासा हुआ, वह किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं था।

दो सगी बहनों ने जजों के सामने खुलेआम स्वीकार किया कि वे अपने पतियों की ‘अदला-बदली’ (Husband Swapping) करना चाहती हैं। ये मामला काफी थोड़ा पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर इस खबर पर जोरदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोग कई तरह की बातें कह रहे हैं।

अपहरण की याचिका और ‘किडनैपर’ का सच

इस कानूनी ड्रामे की शुरुआत तब हुई जब गिरिजा शंकर नामक व्यक्ति ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका (Habeas Corpus) दायर की। गिरिजा का आरोप था कि मायाराम नामक व्यक्ति ने उसकी पत्नी और बेटी का अपहरण कर उन्हें बंधक बना रखा है। कोर्ट के आदेश पर जब पुलिस ने महिला को ढूंढ निकाला और कोर्ट में पेश किया, तो कहानी ने पूरी तरह यू-टर्न ले लिया।

कोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

जब महिला जस्टिस के सामने खड़ी हुई, तो उसने साफ़ कहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ है। महिला ने बताया वह अपनी मर्जी से मायाराम के साथ रह रही है। हैरत की बात यह थी कि मायाराम उसका सगा बहनोई (बड़ी बहन का पति) है। महिला ने पहले ही अपने वर्तमान पति (याचिकाकर्ता) से तलाक की अर्जी दे रखी है और वह अब अपने जीजा के साथ ही रहना चाहती है।

बड़ी बहन का रिएक्शन: “मुझे भी जीजाजी ही पसंद हैं”

इस मामले में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया जब मायाराम की पत्नी (यानी याचिकाकर्ता की साली) ने इस पर आपत्ति जताने के बजाय अपनी सहमति दे दी। उसने कोर्ट में बयान दिया कि यदि उसकी छोटी बहन उसके पति के साथ रहना चाहती है, तो उसे कोई ऐतराज नहीं है।

इतना ही नहीं, उसने भी अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि उसे भी अपने जीजा (याचिकाकर्ता) में दिलचस्पी है। दोनों बहनों, जिनके अपने-अपने बच्चे भी हैं, ने आपसी सहमति से एक-दूसरे के पतियों के साथ घर बसाने की बात कहकर सबको स्तब्ध कर दिया।

बहनों का कोर्ट में संयुक्त बयान

“यह अपहरण नहीं, बल्कि आपसी सहमति से लिया गया फैसला है। हम दोनों बहनें अपने वर्तमान वैवाहिक जीवन से खुश नहीं हैं और एक-दूसरे के पति के साथ रहना चाहती हैं।” –

हाईकोर्ट का फैसला: याचिका खारिज

बता दे कि ग्वालियर हाईकोर्ट ने दोनों महिलाओं के बयानों को सुनने के बाद पाया कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से जीवन का फैसला ले रही हैं। एडिशनल गवर्नमेंट एडवोकेट डीके शर्मा के अनुसार, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि चूंकि महिला अपनी स्वेच्छा से रह रही है, इसलिए यह अवैध हिरासत या अपहरण का मामला नहीं बनता।

कोर्ट ने इसे एक पारिवारिक विवाद करार देते हुए गिरिजा शंकर की याचिका को खारिज कर दिया। हालांकि, कानूनी तौर पर पतियों की यह अदला-बदली भविष्य में कितनी वैध होगी, यह अभी भी एक जटिल प्रश्न बना हुआ है, लेकिन फिलहाल इस ‘हसबैंड स्वैपिंग’ केस ने पूरे प्रदेश में चर्चा छेड़ दी है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: अजीबोगरीब मामला, एमपी न्यूज, ग्वालियर हाईकोर्ट, दतिया न्यूज, पति की अदला-बदली, बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, सगी बहनों की कहानी, हसबैंड स्वैपिंग मामला
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ‘सरके चुनर’ विवाद: अश्लीलता के आरोपों पर नोरा फतेही ने मांगी लिखित माफी, प्रायश्चित के लिए उठाया बड़ा कदम
Next Article वंदे मातरम् अब राष्ट्रगान के बराबर! अपमान करने पर होगी इतने साल की जेल, जाने क्या है केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन्स

फीचर

View More

Super El Nino Alert: मानसून की विदाई के बीच ‘सुपर अल नीनो’ का खतरा, 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की नजर अब प्रशांत महासागर पर टिक…

By news desk 6 Min Read

ब्रज से लेकर पूरे देश में गूंज रहे ‘राधे-राधे’ के जयकारे, जानिए क्यों मनाई जाती है जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद राधा जयंती

आज देश भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ राधा अष्टमी का…

4 Min Read

गणेश चतुर्थी स्पेशल: क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड की इस गुफा में आज भी मौजूद है बप्पा का असली सिर?

हर साल देश भर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े ही…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsक्राइम

जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR, नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर पुलिस का शिकंजा

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के मामले में पुलिस ने अब वायरल वीडियो को सोशल मीडिया…

3 Min Read
Trending Newsक्राइम

दिल्ली में मासूम से दरिंदगी: 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो के तहत केस दर्ज

राजधानी दिल्ली में एक के बाद एक सामने आ रही जघन्य वारदातों ने महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की पोल खोलकर…

3 Min Read
Latest Newsअन्य

न मां का DNA बदला, न पिता का मिला-जुला जेनेटिक कोड… फिर भी पैदा हुए हूबहू क्लोन! ब्राजील के इस पौधे ने वैज्ञानिकों को चौंकाया

नई दिल्ली: कुदरत के नियमों के मुताबिक सेक्सुअल रिप्रोडक्शन में माता और पिता दोनों का डीएनए आपस में मिलता है।…

6 Min Read
Latest Newsधर्म

शादी के लिए लड़का ढूंढ रहे हैं? सिर्फ हैंडसम लुक और मोटी सैलरी न देखें, चाणक्य नीति के मुताबिक इन 5 आदतों पर जरूर दें ध्यान

शादी जिंदगी के सबसे अहम फैसलों में से एक है। रिश्ता तय करते समय अक्सर लड़के की नौकरी, कमाई और…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?