Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: मिडिल ईस्ट तनाव का असर अब थाली पर, तेल-दाल ने बिगाड़ा घर का बजट, सरसों तेल 175 रुपये लीटर पहुंचा
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > मिडिल ईस्ट तनाव का असर अब थाली पर, तेल-दाल ने बिगाड़ा घर का बजट, सरसों तेल 175 रुपये लीटर पहुंचा
Trending Newsबाजार

मिडिल ईस्ट तनाव का असर अब थाली पर, तेल-दाल ने बिगाड़ा घर का बजट, सरसों तेल 175 रुपये लीटर पहुंचा

news desk
Last updated: April 4, 2026 6:48 pm
news desk
Share
रिफाइंड से अरहर तक सब महंगा, बढ़ी रसोई की चिंता !
रिफाइंड से अरहर तक सब महंगा, बढ़ी रसोई की चिंता !
SHARE

प्रयागराज में बीते कुछ हफ्तों के भीतर खाद्य तेलों और दालों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वैश्विक तनाव का असर अब स्थानीय बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है। खासकर ईरान और इस्राइल के बीच जारी संघर्ष के बाद खाद्य तेलों की सप्लाई और कीमतों को लेकर बाजार में अस्थिरता बढ़ी है। इसका सीधा असर आम लोगों की रसोई पर पड़ रहा है।

Contents
सरसों और रिफाइंड तेल ने बढ़ाई रसोई की चिंताअरहर, उड़द और मूंग दाल भी हुई महंगीथोक बाजार से फुटकर तक बढ़ा दबावआटा भी महंगा, आम आदमी की थाली प्रभावितसमुद्री रूट बदलने से बढ़ी आयात लागतअंतरराष्ट्रीय तनाव का स्थानीय बाजार पर असर

सरसों और रिफाइंड तेल ने बढ़ाई रसोई की चिंता

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार महज 20 से 25 दिनों के भीतर सरसों तेल और रिफाइंड की कीमतों में 10 से 20 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है। कुछ दिन पहले तक सरसों का तेल 145 से 150 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, जो अब 170 से 175 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। इसी तरह रिफाइंड तेल का दाम 150 रुपये से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

अरहर, उड़द और मूंग दाल भी हुई महंगी

तेल के साथ-साथ दालों की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अरहर दाल, जो पहले 110 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, अब 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। कई फुटकर दुकानों पर इसका भाव 130 रुपये प्रति किलो तक बताया जा रहा है। उड़द दाल 130 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जबकि मूंग दाल 110 से 120 रुपये प्रति किलो के बीच पहुंच गई है।

थोक बाजार से फुटकर तक बढ़ा दबाव

फुटकर कारोबारियों के मुताबिक अगर अंतरराष्ट्रीय हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो खाद्य तेलों के दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारियों का मानना है की थोक बाजार में 15 लीटर सरसों तेल का डिब्बा, जो पहले 2400 रुपये में उपलब्ध था, अब 2600 रुपये तक पहुंच गया है। इसी तरह 15 लीटर रिफाइंड का भाव 2300 रुपये से बढ़कर 2400 रुपये हो गया है।

आटा भी महंगा, आम आदमी की थाली प्रभावित

केवल तेल और दाल ही नहीं, बल्कि गेहूं का आटा भी महंगा हुआ है। फुटकर बाजार में आटा अब 44 से 48 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। व्यापारियों का कहना है कि अगर सप्लाई की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो रोजमर्रा की जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतें और बढ़ सकती हैं।


समुद्री रूट बदलने से बढ़ी आयात लागत

रिफाइंड तेल के लिए सोया क्रूड ब्राजील और अर्जेंटीना से आता है, जबकि पाम ऑयल मलेशिया और इंडोनेशिया से आयात किया जाता है। समुद्री मार्गों में बदलाव और परिवहन लागत बढ़ने का असर अब सीधे भारतीय बाजारों में दिखाई दे रहा है।

अंतरराष्ट्रीय तनाव का स्थानीय बाजार पर असर

एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और समुद्री परिवहन लागत बढ़ने की आशंका से बाजार प्रभावित हुआ है। उनके मुताबिक स्टॉक रखने वाले कारोबारी भी सक्रिय हो गए हैं, बाजार में भी असर दिखाई दे रहा है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Commodity Prices, Dal Prices, Food Market, IndianPressHouse, Inflation, Iran Israel Impact, Kitchen Budget, Mustard Oil, Oil Price Hike, Prayagraj News, Refined Oil, Trending
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 4000 करोड़ की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट 4000 करोड़ की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट, पार्ट 2 की आधी शूटिंग पूरी, रणबीर कपूर, बोले- यह मेरी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट है
Next Article Samsung Galaxy S26 Ultra vs Xiaomi 17: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेहतर? 200MP कैमरा vs 100W चार्जिंग: Samsung S26 Ultra और Xiaomi 17 में किसका पलड़ा भारी?

फीचर

View More

मायके से आई वो पोटली, जिसे खोलते ही नम हो जाती हैं बेटियों की आंखें! मगध की सावन पुरिया में छिपा है अपनों का प्यार

गया: मगध क्षेत्र में सावन का महीना केवल भगवान शिव की भक्ति और हरियाली से जुड़ा पर्व नहीं है, बल्कि…

By vineet verma 3 Min Read

40 दिन तक बिना नहाए रहते हैं पुरुष, फिर धरते हैं महिलाओं का रूप… राजस्थान की गवरी परंपरा क्यों है इतनी अनोखी?

उदयपुर: राजस्थान के मेवाड़ अंचल में भील आदिवासी समुदाय की गवरी लोकनाट्य…

4 Min Read

टेलीफोन की लंबी कतारों से डिजिटल इंडिया तक: राजीव गांधी ने कैसे बदली भारत की तकनीकी तस्वीर?

कल्पना कीजिए उस दौर की, जब भारत में कंप्यूटर आम लोगों के…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Latest Newsबाजार

लॉन्च से पहले ही सामने आई Kia Sorento, अनंतपुर में शुरू हुआ प्रोडक्शन… 4 सितंबर को होगी एंट्री, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे!

नई दिल्ली: किआ भारत में अपनी नई एसयूवी Kia Sorento को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

ट्रंप के ‘Economic D-Day’ पर ईरान का पलटवार, अराघची बोले- अमेरिका अपने संकट से ध्यान भटका रहा

अमेरिका और ईरान के बीच आर्थिक टकराव अब और तेज होता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की…

3 Min Read
Trending Newsफीचर

टेलीफोन की लंबी कतारों से डिजिटल इंडिया तक: राजीव गांधी ने कैसे बदली भारत की तकनीकी तस्वीर?

कल्पना कीजिए उस दौर की, जब भारत में कंप्यूटर आम लोगों के लिए किसी अजूबे से कम नहीं था, टेलीफोन…

6 Min Read
Trending Newsपंजाबराज्यसियासी

कांग्रेस नेता व 1984 दंगा मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम

1984 के सिख विरोधी दंगे के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?