Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: कोटा में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, सोशल मीडिया रील्स को लेकर पुरानी रंजिश का शक
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > क्राइम > कोटा में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, सोशल मीडिया रील्स को लेकर पुरानी रंजिश का शक
क्राइमराज्य

कोटा में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, सोशल मीडिया रील्स को लेकर पुरानी रंजिश का शक

news desk
Last updated: March 12, 2026 11:48 am
news desk
Share
कोटा में किशोर की हत्या से इलाके में सनसनी
कोटा में किशोर की हत्या से इलाके में सनसनी
SHARE

कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोर की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कुछ युवकों ने रास्ते में घेरकर एक किशोर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक अपने दो दोस्तों के साथ बारां में आयोजित एक शादी समारोह में गया था। देर शाम तीनों वापस लौटे थे, लेकिन रात करीब 10 बजे किशोर अकेला अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लड़कों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया।मृतक के दोस्त ने बताया कि घटना के कुछ समय बाद आरोपियों ने ही फोन कर उसे जानकारी दी कि उसका दोस्त घायल हो गया है। जब वह मौके पर पहुंचा तो वहां लोगों की भीड़ जमा थी। किशोर नाली में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

परिजनों के मुताबिक, मृतक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव था और अक्सर वीडियो बनाकर रील्स अपलोड करता था। उसकी रील्स को सोशल मीडिया पर काफी लोग देखते और शेयर करते थे। परिवार का कहना है कि इसी बात को लेकर कुछ लड़के उससे नाराज रहते थे। पहले भी स्कूल जाते समय उसके साथ मारपीट की घटना हो चुकी थी, हालांकि उस समय दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि शादी से लौटने के बाद जब वह अकेला घर जा रहा था, तभी आरोपियों ने मौका पाकर उस पर हमला कर दिया।

वहीं, पिता ने बताया कि सुबह बेटे ने कहा था कि उसके दोस्त शादी में जा रहे हैं, इसलिए वह भी उनके साथ जा रहा है। शाम को फोन पर बात हुई थी, जिसमें उसने बताया था कि वह गढ़ेपान पहुंच गया है और देर शाम तक घर आ जाएगा। लेकिन देर रात अचानक उसके घायल होने की सूचना मिली।

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में दो-तीन लड़कों के बीच झगड़े की बात सामने आई है। इसी दौरान चाकूबाजी हुई, जिसमें एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया  जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। माना जा रहा है की शुरुआती जानकारी में पुरानी रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है।  फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: IndianPressHouse, juvenile crime case, knife attack case, Kota crime, Kota latest crime news, Kota police investigation, Kota stabbing incident, minor murder case, Prem Nagar Kota, Rajasthan Crime News, social media rivalry, Trending
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article IPL 2026: पहले चरण में 20 मुकाबले, लखनऊ में खेले जाएंगे दो मैच
Next Article Oil Attack: अमेरिका चाहता है जंग से बाहर निकलना, ईरान ने चौतरफा हमले तेज किए; इराक से बहरीन तक तेल ठिकानों पर हमला

फीचर

View More

भारत में सुपर अल नीनो का खतरा! गर्मी से 55 हजार मौतों का अनुमान, जानिए किन देशों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली। दुनिया के कई हिस्सों में बदलते मौसम और बढ़ते तापमान के बीच सुपर अल नीनो को लेकर चिंता…

By news desk 6 Min Read

Karwa Chauth 2026: लखनऊ समेत यूपी के शहरों में कब दिखेंगे चंद्रदेव? जानिए आपके शहर में चाँद निकलने का सही समय

अखंड सौभाग्य, अटूट प्रेम और समर्पण का महापर्व करवा चौथ आज, 29…

3 Min Read

नदी की रेत में छिपा है सोना, फिर भी खाली हाथ लौटते हैं लोग! आखिर कैसे निकलते हैं कीमती कण और क्या है इस नदी का इतिहास?

रांची: झारखंड में बहने वाली एक ऐसी नदी भी है, जिसकी रेत…

9 Min Read

विचार

View More

‘हम खुद अपनी बर्बादी बना रहे हैं’, AI से डरा 10 साल का अनुभव रखने वाला इंजीनियर! अब कोडिंग छोड़ खेती करने का क्यों कर रहा है विचार?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत ने अब…

October 27, 2026

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए,…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsमध्य प्रदेशराज्य

करवा चौथ पर उजड़ गया सुहाग, फिर भी पत्नी ने निभाई पति की आखिरी इच्छा, अंगदान का फैसला कर पेश की मिसाल

कटनी: करवा चौथ का दिन जहां सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए जाना जाता है, वहीं मध्य प्रदेश…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब; 3 दिसंबर को अगली सुनवाई

भारतीय राजनीति के दिग्गज और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में हैं,…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

UP Weather Update: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, कई राज्यों में बदलेगा मौसम

लखनऊ। उत्तर भारत में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। एक ओर उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना…

8 Min Read
Latest Newsउत्तर प्रदेशराज्य

प्रयागराज में जमीन के नीचे छिपा मिला नोटों का बंडल! नीले ड्रम खोलते ही उड़े सबके होश

'नीला ड्रम' का नाम सुनते ही लोगों के जेहन में किसी खौफनाक वारदात की तस्वीर उभरने लगती है। मेरठ के…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?