Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: डॉक्टरों ने कर दिया था ‘ब्रेन डेड’ घोषित, हो रही थी अंतिम संस्कार की तैयारी …तभी रास्ते के गड्ढे से हुआ चमत्कार और जीवित हो गयी महिला
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > डॉक्टरों ने कर दिया था ‘ब्रेन डेड’ घोषित, हो रही थी अंतिम संस्कार की तैयारी …तभी रास्ते के गड्ढे से हुआ चमत्कार और जीवित हो गयी महिला
Trending Newsराज्य

डॉक्टरों ने कर दिया था ‘ब्रेन डेड’ घोषित, हो रही थी अंतिम संस्कार की तैयारी …तभी रास्ते के गड्ढे से हुआ चमत्कार और जीवित हो गयी महिला

news desk
Last updated: March 11, 2026 4:31 pm
news desk
Share
गड्ढे के झटके से महिला की सांस लौटी
गड्ढे के झटके से महिला की सांस लौटी
SHARE

यूपी: खराब सड़क और गड्ढों के लिए प्रशासन को अक्सर आड़े हाथों लिया जाता है और ये गड्ढे अक्सर बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन जाते हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग हुआ है। इस बार इन्हीं गड्ढों ने एक महिला को नया जीवन दे दिया। यह घटना उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की है, जहां से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सड़क के एक गड्ढे ने मानो एक महिला को नई जिंदगी दे दी। डॉक्टरों द्वारा ‘ब्रेन डेड’ घोषित की गई 50 वर्षीय विनीता शुक्ला की सांसें अचानक उस समय लौट आईं, जब उन्हें घर ले जा रही एम्बुलेंस रास्ते में एक गड्ढे से टकरा गई।

Contents
डॉक्टरों ने बताया था ‘ब्रेन डेड’एम्बुलेंस के झटके से लौटी सांसें

डॉक्टरों ने बताया था ‘ब्रेन डेड’

परिवार के मुताबिक, 22 फरवरी को विनीता शुक्ला घर में रोजमर्रा के काम कर रही थीं। उसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। घबराए परिजन उन्हें तुरंत पीलीभीत के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया।

बरेली में जांच के बाद डॉक्टरों ने विनीता को ‘ब्रेन डेड’ घोषित कर दिया और परिवार को साफ शब्दों में कह दिया कि उनके बचने की संभावना लगभग खत्म हो चुकी है। यह खबर सुनकर परिवार पूरी तरह टूट गया। डॉक्टरों की सलाह पर 24 फरवरी को वेंटिलेटर हटा दिया गया और परिवार उन्हें एम्बुलेंस से घर लेकर जाने लगा, ताकि अंतिम संस्कार की तैयारी की जा सके।

एम्बुलेंस के झटके से लौटी सांसें

रास्ते में एम्बुलेंस जब बरेली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाफिजगंज इलाके के पास पहुंची तो अचानक एक बड़े गड्ढे से टकरा गई। इस झटके से पूरी एम्बुलेंस जोर से हिल गई।

महिला और परिजन
महिला और परिजन

महिला के पति कुलदीप कुमार शुक्ला के मुताबिक, उस समय विनीता की सांसें नहीं चल रही थीं, बस हल्की धड़कन महसूस हो रही थी। लेकिन एम्बुलेंस के झटके के कुछ ही पल बाद अचानक उनकी सांसें सामान्य होने लगीं। यह देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए। कुलदीप ने तुरंत फोन करके घर पर अंतिम संस्कार की तैयारी रुकवाने को कहा और एम्बुलेंस को वापस अस्पताल की ओर मोड़ दिया।

इसके बाद विनीता को पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब 14 दिनों तक उनका इलाज चला। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी हालत तेजी से सुधरती गई। आखिरकार विनीता पूरी तरह स्वस्थ हो गईं और अब अपने घर लौट चुकी हैं। परिवार इस घटना को ईश्वरीय चमत्कार मान रहा है, जबकि इलाके में यह खबर तेजी से चर्चा का विषय बन गई है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Ambulance Incident India, Ambulance Shock Case, Bareilly Hospital Case, Brain Dead Woman, Health Recovery Story, Human Interest News, India Strange News, Medical Miracle Story, Miracle Medical Case, Pilibhit News, Road Pothole Incident, UP News Today, Uttar Pradesh News, Vinita Shukla Story, viral news India
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रियलिटी शो या नफरत का अड्डा? ‘The 50’ में झगड़े के बाद बढ़ी कंट्रोवर्सी, दिव्या अग्रवाल बोलीं– प्रिंस नरूला के फैंस दे रहे रेप की धमकियां
Next Article लखनऊ में गैस संकट की चर्चा तेज, चाय दुकानदार ने बनाई कोयले की भट्टी, वीडियो वायरल

फीचर

View More

बदलते नैरेटिव के बीच कैसे राष्ट्रीय राजनीति का मुख्य चेहरा बन गए राहुल गांधी?

भारतीय राजनीति में पिछले कुछ वर्षों के दौरान कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

By news desk 4 Min Read

108 दिन की जंग, हजारों करोड़ का नुकसान… फिर उसी टेबल पर लौटे ट्रंप! ओबामा की डील रद्द कर आखिर अमेरिका ने ईरान से ऐसा क्या हासिल किया, जिस पर अब उठ रहे बड़े सवाल?

वॉशिंगटन: 108 दिनों तक चले खून-खराबे के बाद अमेरिका और ईरान के…

6 Min Read

चीन से निकला “Duanju” का वायरस अब भारत में! सोशल मीडिया पर रील्स को पछाड़कर मनोरंजन का नया बादशाह बना ‘माइक्रो ड्रामा’

आज के समय में लोगों के पास मनोरंजन के लिए पहले जितना…

5 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

‘Cocktail 2’ में दिखा Gen-Z का प्यार! पर क्या पुराना जादू जगा पाए शाहिद-कृति और रश्मिका?

साल 2012 में आई सैफ, दीपिका और डायना पेंटी की 'कॉकटेल' ने सभी के बीच दोस्ती और प्यार को लेकर…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

अयोध्या में CM योगी की सुरक्षा में महा-चूक: लैंडिंग से ठीक पहले हेलीपैड के पास लगी भीषण आग, सरयू गेस्ट हाउस तक फैली लपटें

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या से इस वक्त की एक बेहद हैरान करने वाली और गंभीर खबर सामने आ रही है।…

3 Min Read
Trending Newsखेल

FIFA World Cup 2026: बस ड्राइवर से फीफा का ‘सुपरहीरो’ बनने की दास्तां, 40 साल के वोजिन्हा ने स्पेन को रुलाया; अब मां को मिलेगा US वीजा

वाशिंगटन/मिंडेलो। कहते हैं कि ऊपर वाले के घर में देर है, अंधेर नहीं। फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup…

5 Min Read
Trending Newsराज्य

RE-NEET 2026 से ठीक पहले Telegram को बड़ा झटका! दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- ‘कानून से ऊपर कोई नहीं’

देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक RE-NEET 2026 जो 21 जून को होने वाली है। एग्जाम से ठीक…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?