Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: लखनऊ प्रीमियर लीग पर बड़ा अपडेट : अब इस डेट को होने की संभावना, खिलाड़ी बोले-नई तारीख का इंतजार
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > लखनऊ प्रीमियर लीग पर बड़ा अपडेट : अब इस डेट को होने की संभावना, खिलाड़ी बोले-नई तारीख का इंतजार
Trending Newsखेल

लखनऊ प्रीमियर लीग पर बड़ा अपडेट : अब इस डेट को होने की संभावना, खिलाड़ी बोले-नई तारीख का इंतजार

SYED MOHAMMAD ABBAS
Last updated: March 6, 2026 2:05 pm
SYED MOHAMMAD ABBAS
Share
SHARE

लखनऊ। राजधानी में प्रस्तावित लखनऊ प्रीमियर लीग (LPL) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। पहले इस लीग का आयोजन मार्च महीने में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होना तय था, लेकिन अब फिलहाल इसे टाल दिया गया है। नई जानकारी के मुताबिक, इस लीग को अब जून महीने में आयोजित कराने की योजना बनाई जा रही है।शेड्यूल बदलने के बाद लीग से जुड़े खिलाड़ी और आयोजक नई तारीखों के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं, ताकि इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके।

दरअसल, क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ इस लीग को भव्य और पेशेवर अंदाज में आयोजित करने की तैयारी में जुटा हुआ था, लेकिन इसी दौरान लखनऊ में आईपीएल मैचों का कार्यक्रम होने की वजह से शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, आईपीएल के चलते कई प्रमुख खिलाड़ी इस समय अपनी-अपनी टीमों के कैंप में व्यस्त हैं, जिसके कारण उनकी उपलब्धता को देखते हुए लीग को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

लखनऊ प्रीमियर लीग कमेटी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि आयोजक इस लीग को बड़े स्तर पर आयोजित करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। लीग में जीशान अंसारी और उपेंद्र यादव जैसे कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल होने वाले हैं, जो फिलहाल आईपीएल से जुड़े कैंप में अभ्यास कर रहे हैं।

क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ का मानना है कि लखनऊ प्रीमियर लीग शहर और प्रदेश की नई क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा मंच साबित होगी। इस लीग के जरिए स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और बड़े स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। एसोसिएशन का लक्ष्य है कि इस टूर्नामेंट के माध्यम से उभरते खिलाड़ियों को आगे बढ़ाया जाए, ताकि भविष्य में वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकें।

वहीं लीग से जुड़े अन्य सूत्रों के मुताबिक, यह टूर्नामेंट उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) की गाइडलाइन के तहत आयोजित किया जाएगा। फिलहाल आयोजन की नई तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। यूपीसीए से अनुमति मिलने के बाद ही लीग के कार्यक्रम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि पहले इस लीग को मार्च के पहले सप्ताह में शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन अब संभावना है कि लखनऊ प्रीमियर लीग जून में आयोजित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले सकें और प्रतियोगिता को और भव्य बनाया जा सके।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: IPL 2026, KD सिंह बाबू स्टेडियम, local cricket league, LPL, LPL Lucknow update, Lucknow Cricket News, Lucknow Premier League, Lucknow Sports News, UPCA, Uttar Pradesh Cricket, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, उपेंद्र यादव, जीशान अंसारी, लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन, लखनऊ क्रिकेट न्यूज, लखनऊ खेल समाचार, लखनऊ प्रीमियर लीग
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Nothing Phone 4a सीरीज Flipkart सेल Flipkart पर जल्द शुरू होगी Nothing Phone (4a) सीरीज की सेल, Snapdragon चिप और 144Hz डिस्प्ले से Pixel-Samsung को चुनौती
Next Article UGC कानून के खिलाफ सवर्ण मोर्चा का विरोध लखनऊ में UGC कानून के खिलाफ अलग अंदाज का प्रदर्शन, सवर्ण मोर्चा का घर-घर स्टीकर अभियान; नेताओं को चूड़ी-बिंदी भेजने की चेतावनी

फीचर

View More

करवा चौथ 2026: चांद के दीदार के लिए क्यों जरूरी है ‘छलनी’? जानिए इसके पीछे छिपा पौराणिक राज और अनोखा धार्मिक कारण

नवरात्र और विजयादशमी के पावन पर्व के समापन के बाद अब देशभर में सुहागिन महिलाएं करवा चौथ (Karwa Chauth 2026)…

By Shivani Kalani 4 Min Read

वारदात के बाद नेपाल क्यों भागते हैं अपराधी? क्या भारतीय पुलिस वहां जाकर नहीं कर सकती गिरफ्तार, जानिए पूरा कानूनी पेच

नई दिल्ली: भारत में अपराध करने के बाद कुछ आरोपी नेपाल की…

7 Min Read

‘चांपी’ नाम सुनकर फूल याद आएगा, लेकिन समुद्र में मचा सकता है तबाही! आखिर किस देश ने रखा इस खतरनाक तूफान का नाम?

नई दिल्ली: समुद्र में उठने वाला चक्रवाती तूफान तबाही मचा सकता है,…

7 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

शिवा शर्मा हत्याकांड: 6.30 घंटे में श्रद्धा दुबे से लेकर बहन और ड्राइवर तक से पूछे गए 120 सवाल! फिर भी नहीं सुलझी गुत्थी, अब गायब मोबाइल खोलेंगे राज?

लखनऊ: कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत के मामले में नागपुर से गिरफ्तार श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और…

6 Min Read
Trending Newsछत्तीसगढ़राज्य

दशहरे पर AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग करना IPS अंकिता शर्मा को पड़ा भारी! वायरल वीडियो के बाद पुलिस मुख्यालय का नोटिस, अब देना होगा जवाब

रायपुर: दशहरे पर शस्त्र पूजन के दौरान AK-47 राइफल से हवाई फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़…

5 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

बांग्लादेश में 2024 का तख्तापलट किसके इशारे पर हुआ? शेख हसीना के बेटे का अमेरिका पर गंभीर आरोप, 50 मिलियन डॉलर की फंडिंग का भी किया दावा

नई दिल्ली: बांग्लादेश में अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार के सत्ता से हटने को लेकर एक बार फिर…

7 Min Read
Trending Newsसेहत

गले में सूजन, हर वक्त थकान और सुस्ती को न करें नजरअंदाज! आयोडीन की कमी बिगाड़ सकती है थायरॉयड, AIIMS ने इन लोगों को किया सतर्क

नई दिल्ली: शरीर में आयोडीन की कमी को अक्सर लोग मामूली पोषण संबंधी समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?