Sign In
  • My Bookmarks
IPress House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: 40 साल की शादी का दर्दनाक अंत, पत्नी बनी हैवान… कमरे में बंद कर पति को जिन्दा जला डाला
Share
IPress HouseIPress House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
IPress House > Blog > Trending News > 40 साल की शादी का दर्दनाक अंत, पत्नी बनी हैवान… कमरे में बंद कर पति को जिन्दा जला डाला
Trending Newsक्राइम

40 साल की शादी का दर्दनाक अंत, पत्नी बनी हैवान… कमरे में बंद कर पति को जिन्दा जला डाला

Gopal Singh
Last updated: March 3, 2026 2:19 pm
Gopal Singh
Share
महराजगंज पति को जिंदा जलाने का मामला
महराजगंज पति को जिंदा जलाने का मामला
SHARE

महराजगंज। यूपी के महराजगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपार कोठी टोला पिपरा गांव में एक पत्नी ने अपने 62 साल के बुजुर्ग पति पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इसके बाद कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर ताला लगा दिया। आग की लपटों में फंसे बुजुर्ग की कमरे के अंदर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही श्यामदेउरवा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वारदात के बाद भागने की कोशिश कर रही पत्नी सुमित्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला सुमित्रा का मायका इसी गांव में है। करीब 40 साल पहले वह मुंबई गई थी, जहां उसकी शादी रामपति से हुई थी। एक बच्ची के साथ वह पति के साथ वापस गांव आ गई थी और तभी से दोनों यहीं रह रहे थे। रामपति मजदूरी कर परिवार चलाता था।

गांववालों के मुताबिक, यह पहला मामला नहीं है। सितंबर 2023 में भी सुमित्रा ने अपने पति पर जानलेवा हमला किया था। उस समय पुलिस ने उसे हत्या के प्रयास के आरोप में जेल भेजा था। करीब एक साल बाद जेल से लौटने के बावजूद रामपति फिर से उसके साथ रहने लगा था।

मंगलवार की भोर में जब रामपति बिस्तर पर सो रहे थे, तभी पत्नी ने कथित तौर पर उन पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। धुआं उठता देख ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान छोटेलाल को सूचना दी, जिन्होंने पुलिस को खबर दी। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर सब सन्न रह गए। जलते हालात में रामपति ने बाहर निकलने की कोशिश की थी, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण वह निकल नहीं पाए। कमरे में बैठे-बैठे ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी महिला के पास से कमरे की चाबी भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। गांव में इस घटना के बाद से सनसनी फैली हुई है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Breaking News UP, Domestic Violence Case, Forensic Investigation, Hindi News, Indian Crime Story, Law and Order, Maharajganj Crime, Murder Case India, Police Investigation, Sensational Crime, Shyamdeurwa Police Station, UP crime news, Uttar Pradesh News, Village Crime, Wife Burns Husband
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप, क्या परमाणु परीक्षण से जुड़ी हैं अटकलें?

फीचर

View More

Afghanistan-Pakistan तनाव के बीच फिर चर्चा में डूरंड लाइन, जानिए 133 साल पुरानी लकीर कैसे बनी टकराव की वजह

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच इस समय तनाव चरम पर बताया जा रहा है। सीमावर्ती इलाकों में दोनों ओर से…

By SYED MOHAMMAD ABBAS 7 Min Read
सफेद ज़हर' का कहर!

सफेद ज़हर’ का कहर! अमेरिका में फेंटेनाइल से तबाही और मेक्सिको बॉर्डर पर बढ़ता तनाव

आज के दौर में दुनिया का सबसे खतरनाक दुश्मन कोई मिसाइल नहीं,…

3 Min Read
बांग्लादेश सत्ता परिवर्तन 2026

सत्ता का रीसेट, तारिक रहमान की वापसी और  ‘बांग्लादेश फर्स्ट’ की नई लाइन — क्या बदलेगी दिल्ली-ढाका की केमिस्ट्री?

बांग्लादेश के 2026 आम चुनाव ने देश की राजनीति को पूरी तरह…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप, क्या परमाणु परीक्षण से जुड़ी हैं अटकलें?

अमेरिका-इजरायल के साथ जारी तनाव के बीच ईरान से एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां…

2 Min Read
Trending Newsखेल

मुंबई में भिड़ंत, फाइनल की जंग! IND vs ENG मैच की पूरी जानकारी

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। भारतीय टीम ने 1 मार्च को वेस्टइंडीज…

2 Min Read
खामेनेई की हत्या और भारत कि चुप्पी पर सोनिया गांधी का हमला
Trending Newsसियासी

इजराइल दौरे के 48 घंटे बाद खामेनेई की हत्या, सोनिया ने उठाए सवाल—क्या भारत ने संतुलन खो दिया?

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रहे बड़े संकट के बीच अब भारत की राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

खाड़ी में भड़की जंग की आग, होर्मुज बंद होते ही तेल बाजार में मचा हड़कंप और ट्रंप बोले– अरब देश भी उतरना चाहते हैं मैदान में

नई दिल्ली। अमेरिका और इजराइल के ईरान पर संयुक्त हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बेकाबू होते…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?