Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक गिरा, निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये स्वाहा!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > मिडिल ईस्ट तनाव के बीच शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक गिरा, निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये स्वाहा!
Trending Newsबाजार

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक गिरा, निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये स्वाहा!

news desk
Last updated: March 2, 2026 10:25 am
news desk
Share
SHARE

ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी जंग का असर अब भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। सोमवार को बाजार खुलते ही भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 1000 अंक तक लुढ़क गया, जबकि एक झटके में निवेशकों के लगभग 6 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए।

Contents
6 लाख करोड़ की वैल्यूवेशन साफ162 शेयरों में लगा लोअर सर्किटएशियाई बाजारों में भी दबाव

ईरान–इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखा। सप्ताह की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई।

सेंसेक्स 2,743 अंक यानी 3.38% टूटकर 78,543 पर खुला, जबकि निफ्टी 519 अंक यानी 2.06% की गिरावट के साथ 24,659 पर आ गया। बैंक निफ्टी में भी 1,300 अंकों से ज्यादा की तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में घबराहट का माहौल दिखा।

हालांकि शुरुआती झटके के बाद बाजार ने कुछ हद तक रिकवरी दिखाई। सेंसेक्स गिरावट कम करते हुए करीब 1,000 अंक नीचे 80,282 के आसपास कारोबार करता नजर आया, जबकि निफ्टी 300 अंक फिसलकर 24,900 के नीचे बना रहा।

इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में भी तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मध्य-पूर्व में संघर्ष और गहराता है, तो बाजार पर दबाव बढ़ सकता है। ऐसे हालात में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है, जिससे वैश्विक बाजारों के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।

6 लाख करोड़ की वैल्यूवेशन साफ

शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते निवेशकों को तगड़ा झटका लगा। Bombay Stock Exchange (BSE) का कुल मार्केट कैप शुक्रवार को 463.50 लाख करोड़ रुपये था, जो सोमवार को घटकर करीब 457.50 लाख करोड़ रुपये रह गया। यानी निवेशकों की संपत्ति में लगभग 6 लाख करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई।

162 शेयरों में लगा लोअर सर्किट

ईरान पर हमले के बाद बाजार में बिकवाली हावी रही। बीएसई पर सक्रिय 3,660 शेयरों में से सिर्फ 510 शेयरों में बढ़त रही, जबकि 2,985 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए और 165 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
43 शेयर 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर बंद हुए, जबकि 663 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए। इसके अलावा 162 शेयरों में लोअर सर्किट लग गया, जो बाजार में घबराहट का संकेत देता है।

एशियाई बाजारों में भी दबाव

भारतीय बाजार ही नहीं, एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिली। जापान का Nikkei 225 874.07 अंक गिरकर 57,976.20 पर खुला।
चीन का Shanghai Composite Index 11.08 अंक (-0.27%) की गिरावट के साथ 4,151.80 पर रहा।
हांगकांग का Hang Seng Index शुरुआती कारोबार में 2% से अधिक गिरा और 324.96 अंक (-1.22%) टूटकर 26,305.58 पर खुला।
वहीं Taiwan Stock Exchange का मुख्य सूचकांक भी 2.3% तक लुढ़क गया और 137.01 अंक गिरकर 35,277.48 पर खुला।

कुल मिलाकर, भू-राजनीतिक तनाव का असर वैश्विक बाजारों में साफ दिखाई दे रहा है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 6 Lakh Crore Loss, Asian Market Crash, BSE Market Cap, Crude Oil 100 Dollar, Geopolitical Tension, Global Market Selloff, Investor Loss, Israel-Iran War, Middle East Tension, Nifty Fall, Oil Price Surge, Rupee Weakness, Sensex 1000 Points Down, Share Market Crash, Stock Market Today
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मिडिल ईस्ट संकट का असर: महंगा तेल और कमजोर रुपया भारत की अर्थव्यवस्था पर बढ़ा सकते हैं दबाव
Next Article ब्लड मून, युद्ध और सत्ता का अंत ! क्या चंद्र ग्रहण के साये में छिड़ जाएगी दुनिया की सबसे खतरनाक जंग ?

फीचर

View More

शिमला की भीड़ से दूर चाहिए सुकून? एक बार घूम आइए मटियाना, सेब के बागों से लेकर पहाड़ों के नजारे जीत लेंगे दिल

शिमला: अगर आप पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं, लेकिन भीड़भाड़ से दूर किसी शांत जगह की तलाश…

By vineet verma 3 Min Read

Success Story : किसान के बेटे पृथ्वी संघानी ने रचा इतिहास, ऑटोपायलट सिस्टम से भारत की अंतरिक्ष उड़ान को दी नई दिशा

नई दिल्ली । भारत के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' (Vikram-1) की…

4 Min Read

National Flag Day 2026: क्यों बदला गया तिरंगे में चरखा? 22 जुलाई के ऐतिहासिक फैसले की पूरी कहानी

आज ही के दिन, 22 जुलाई 1947 को भारत की संविधान सभा…

3 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

US Tariff on India: अमेरिका ने भारत समेत 17 देशों पर लगाया 10% टैरिफ, ‘जबरन मजदूरी’ बना वजह; जानें भारत पर असर

अमेरिकी प्रशासन ने भारत समेत 17 देशों से आयात होने वाले सामान पर 10% टैरिफ लगाने का अंतिम फैसला सुनाया…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

NEET Paper Leak Case: 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, अब सरकार से ‘जवाबदेही’ की मांग

लद्दाख के चर्चित एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने परीक्षा प्रणाली में सुधार और NEET पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर चल…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा दांव! शिक्षा मंत्रालय में हुआ बड़ा बदलाव, बदल दिए गए उच्च शिक्षा सचिव

नई दिल्ली: परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने…

3 Min Read
Trending Newsअन्य

लंबे अनशन के बाद नारियल पानी या जूस से ही क्यों तुड़वाया जाता है अनशन? जानिए डॉक्टर इसके पीछे क्या बताते हैं

नई दिल्ली: लंबे समय तक अनशन या भूख हड़ताल के बाद किसी व्यक्ति को सीधे सामान्य भोजन नहीं कराया जाता।…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?