Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: HCMT परीक्षा में नकल का मामला पहुंचा कोर्ट, दो पर कार्रवाई, बाकी पर क्या? सरकार से मांगी गई पूरी रिपोर्ट
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > HCMT परीक्षा में नकल का मामला पहुंचा कोर्ट, दो पर कार्रवाई, बाकी पर क्या? सरकार से मांगी गई पूरी रिपोर्ट
Trending Newsराज्य

HCMT परीक्षा में नकल का मामला पहुंचा कोर्ट, दो पर कार्रवाई, बाकी पर क्या? सरकार से मांगी गई पूरी रिपोर्ट

news desk
Last updated: February 24, 2026 4:41 pm
news desk
Share
नकल विवाद में घिरी भर्ती प्रक्रिया
नकल विवाद में घिरी भर्ती प्रक्रिया
SHARE

लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन यानी HCMT भर्ती परीक्षा अब अब गंभीर विवाद में घिर गई है। 5 अक्टूबर 2025 को लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में 176 पदों के लिए परीक्षा हुई थी, जिसमें करीब चार हजार कॉन्स्टेबल शामिल हुए। परीक्षा के दौरान महोबा के आरक्षी राजवीर सिंह और वाराणसी के सिपाही शशि प्रकाश सिंह को मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया। आरोप है कि दोनों मोबाइल के जरिए नकल की कोशिश कर रहे थे। ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को परीक्षा से बाहर किया। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एडीजी लॉजिस्टिक को पत्र भेजा और उन्हें भविष्य की परीक्षाओं से भी प्रतिबंधित कर दिया गया।

हालांकि विवाद तब बढ़ा जब अन्य अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि केवल दो ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में उम्मीदवार मोबाइल लेकर परीक्षा कक्ष में पहुंचे थे। इस संबंध में भर्ती बोर्ड को शिकायतें भी दी गईं, लेकिन कथित तौर पर समय रहते व्यापक कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद अभ्यर्थियों ने मामले को अदालत में चुनौती दी।

मामला जब इलाहाबाद उच्च न्यायालय पहुंचा तो कोर्ट ने इसे गंभीर मानते हुए सख्त रुख अपनाया। न्यायमूर्ति मनीष माथुर की अदालत ने टिप्पणी की कि जब व्यापक स्तर पर नकल की शिकायतें सामने आ रही हैं, तो कार्रवाई सिर्फ दो अभ्यर्थियों तक सीमित रखना पहली नजर में विरोधाभासी प्रतीत होता है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता राहुल राय ने अदालत को बताया कि 100 से अधिक अभ्यर्थियों को नकल के आरोप में नोटिस जारी किए जा चुके हैं। उनका कहना है कि परीक्षा के दौरान कई अभ्यर्थी मोबाइल लेकर कक्ष में पहुंचे थे, जिसकी शिकायत भी की गई थी।

कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह दो हफ्ते के अंदर शपथपत्र दाखिल कर स्पष्ट करे कि नकल में कितने अभ्यर्थी शामिल पाए गए और कितनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही परीक्षा जिन आठ ब्लॉकों में हुई थी, वहां की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का आदेश भी दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 12 मार्च 2026 को तय की गई है। अब सबकी नजर सरकार के जवाब और कोर्ट के अगले रुख पर टिकी है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Allahabad High Court hearing, CCTV footage preservation, exam cheating allegations, HCMT recruitment exam, IndianPressHouse, Lucknow University exam case, Manish Mathur order, police recruitment controversy, recruitment board action, Trending, UP government affidavit, Uttar Pradesh News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article भोपाल में राहुल गांधी ने सरकार को घेरा! बताया – लोकसभा में उन्हें क्यों नहीं बोलने दिया गया?
Next Article सेंसेक्स ने लगाया 1300 अंकों का डाइव ग्लोबल ‘अनसर्टेन्टी’ का असर: सेंसेक्स ने लगाया 1300 अंकों का डाइव, क्या और गिरेगा बाजार?

फीचर

View More

प्राचीन मिस्र से वर्ल्ड वॉर तक… आखिर महिलाओं में शेविंग का चलन कैसे बना? जानिए दिलचस्प इतिहास

नई दिल्ली: आज के दौर में वैक्सिंग और शेविंग महिलाओं की नियमित ग्रूमिंग का अहम हिस्सा मानी जाती है। हाथ,…

By vineet verma 5 Min Read

क्या सच में कभी सैलरी के बदले मिलता था ‘नमक’? जानिए आपकी तनख्वाह से जुड़ा वह दिलचस्प इतिहास, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं

नई दिल्ली: हर महीने नौकरीपेशा लोगों को जिस सैलरी का इंतजार रहता…

4 Min Read

Birthday Special: टीम इंडिया का वो कप्तान जिसने विदेश में लड़ना सिखाया! “दादा” की जिद ने बदले भारतीय क्रिकेट के दिन

Highlights भारतीय क्रिकेट इतिहास में जब भी बदलाव और निडरता की बात…

12 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

ईरान में US से जंग के बीच राष्ट्रपति पेजेशकियान और IRGC सेना में ठनी, समझें पूरा विवाद

मिडिल ईस्ट में जारी भारी तनाव के बीच ईरान के अंदरखाने से एक ऐसी खबर आ रही है, जिसने पूरी…

4 Min Read
Trending Newsखेल

IND vs ENG ODI: वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया पर टूटा ‘इंजरी बम’, 2 मैच-विनर खिलाड़ी बाहर; बीसीसीआई ने किया नए स्क्वॉड का ऐलान

नई दिल्ली। इंग्लैंड के हाथों टी20 सीरीज में 4-0 से सूपड़ा साफ होने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम 14 जुलाई…

4 Min Read
EntertainmentTrending News

Bollywood Gossip: ‘इंडस्ट्री में कोई हीरो दूध का धुला नहीं!’ गोविंदा के अफेयर्स पर पत्नी सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, कहा- एक्टर की बीवी बनने के लिए चाहिए पत्थर का दिल

मुंबई। बॉलीवुड के 'चीची' यानी सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) इन दिनों अपने बेबाक और चौंकाने वाले…

4 Min Read
Trending Newsखेल

डगआउट में रो पड़े 15 साल के वैभव सूर्यवंशी? जानें इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद अब क्या है अगला प्लान

नई दिल्ली। खेल के मैदान पर जीत और हार से अलग कभी-कभी कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जो फैंस…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?