Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: फिल्मी स्टाइल में पुलिस का एक्शन: ट्रांसफॉर्मर चोर गैंग के 6 बदमाश दबोचे, 115 केसों का निकला रिकॉर्ड
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > क्राइम > फिल्मी स्टाइल में पुलिस का एक्शन: ट्रांसफॉर्मर चोर गैंग के 6 बदमाश दबोचे, 115 केसों का निकला रिकॉर्ड
क्राइमराज्य

फिल्मी स्टाइल में पुलिस का एक्शन: ट्रांसफॉर्मर चोर गैंग के 6 बदमाश दबोचे, 115 केसों का निकला रिकॉर्ड

news desk
Last updated: February 4, 2026 7:05 pm
news desk
Share
मुजफ्फरनगर: 115 केस वाले 'सुपर' चोर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: 115 केस वाले 'सुपर' चोर गिरफ्तार
SHARE

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने बिजली विभाग और किसानों की नाक में दम करने वाले एक बेहद शातिर और संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शाहपुर पुलिस ने मुठभेड़ जैसे हालात के बाद इस गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो बड़े पैमाने पर बिजली के ट्रांसफॉर्मर और कीमती कॉपर-एल्यूमीनियम तार चोरी करने में माहिर थे।

फिल्मी अंदाज में पीछा कर दबोचा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय वर्मा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह ऑपरेशन SP आदित्य बंसल के नेतृत्व में चलाया गया। दरअसल, शाहपुर पुलिस की टीम निर्माण गेट के पास चेकिंग कर रही थी, तभी मुजफ्फरनगर की तरफ से एक तेज रफ्तार टेंपो आता दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो ड्राइवर ने बैरिकेड में टक्कर मार दी और भागने लगा।

पुलिस ने तुरंत पीछा शुरू किया, जिसके बाद बदमाशों का टेंपो एक कच्चे रास्ते पर जाकर फंस गया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए अपनी जान बचाई और घेराबंदी कर गिरोह के सभी छह सदस्यों को धर दबोचा।

अपराध का ‘सेंचुरी’ पार रिकॉर्ड

पूछताछ के दौरान जो खुलासा हुआ, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। इस गैंग पर मुजफ्फरनगर, मेरठ और बुलंदशहर समेत कई जिलों में कुल 115 मुकदमे दर्ज हैं। ज्यादातर मामले बिजली अधिनियम की धारा 136 और 137 के तहत हैं। इन आरोपियों ने हाल ही में मुजफ्फरनगर के छपार, पुरकाजी, मंसूरपुर और बुढ़ाना इलाकों में ट्रांसफॉर्मर चोरी की 8 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस ने इनके पास से 220 किलोग्राम एल्यूमीनियम तार और कीमती कॉइल बरामद की है, जिसकी कीमत बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है। आरोपी चोरी के इस माल को बेचने की फिराक में थे।

कौन हैं ये ‘बिजली चोर’?

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुजफ्फरनगर के वहलाना निवासी जोगेंद्र उर्फ टीना, मेरठ के मनोज उर्फ मोनू, गाजियाबाद के लोनी निवासी अहसान, मेरठ के अरविंद और सौरभ, और लोनी के शौकीन के रूप में हुई है।

शाहपुर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि यह गैंग रात के अंधेरे में ट्रांसफॉर्मर काटकर उसके भीतर का कीमती सामान निकाल लेता था, जिससे न केवल सरकार को आर्थिक नुकसान होता था, बल्कि किसानों की सिंचाई और गांवों की बिजली भी ठप हो जाती थी। फिलहाल सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Copper Wire Theft, Criminal Record 115 Cases., Electricity Act Cases, Ghaziabad Police, High Speed Chase, IndianPressHouse, Inter-District Gang, Meerut Crime, Muzaffarnagar Encounter, Muzaffarnagar Police, Organized Crime, Power Transmission Theft, Recovered Aluminum Wire, Shahpur Police Station, SP Aditya Bansal, SSP Sanjay Verma, Transformer Theft Gang, Trending, UP crime news
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Cancer Day Special Cancer Day Special: प्रोटीन से ट्यूमर बढ़ता है या शरीर मजबूत होता है? कैंसर डाइट को लेकर सबसे बड़े भ्रम की सच्चाई
Next Article नए गाने के साथ लौटीं नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर ‘अलविदा’ कह कर सबको डराया, अब नेहा कक्कड़ ने ‘मिल लेना’ के साथ किया धमाकेदार कमबैक!

फीचर

View More

दिल्ली की गर्मी और भीड़ से चाहिए छुटकारा? बाइक उठाइए और निकल जाइये इन 5 शानदार जगहों पर, वीकेंड बन जाएगा यादगार

नई दिल्ली: अगर आपको बाइक से घूमने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने का शौक है तो दिल्ली से निकलकर…

By vineet verma 5 Min Read

अमेरिका में लकड़ी के घर तो चीन में कंक्रीट की ऊंची इमारतें, दोनों देशों में क्यों नहीं चलती ईंट से घर बनाने की परंपरा?

नई दिल्ली: भारत में घर बनाने की बात हो तो ईंट, सीमेंट…

7 Min Read

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन यह राज्य तब भी था विदेशी कब्जे में; 14 साल बाद ऐसे बना देश का 25वां राज्य

पणजी: 15 अगस्त 1947 को जब पूरा देश ब्रिटिश शासन से आजादी…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

Bihar TRE 4 Protest: पटना में छात्रों का महाधरना, 24 घंटे का अल्टीमेटम; TRE-4 विज्ञापन और सिंगल एग्जाम की मांग

बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का इंतजार अब आंदोलन में बदल गया है। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

दिल्ली प्रदर्शन पर पुलिस का बड़ा दावा, ‘अत्यधिक बल प्रयोग नहीं हुआ’; बैरिकेड टूटने के बाद बिगड़े थे हालात

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाबी हलफनामे में छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर अत्यधिक या गैरकानूनी बल…

5 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

राम मंदिर चढ़ावा केस: चंपत राय और अनिल मिश्रा पर नहीं मिली गड़बड़ी, SIT की फाइनल रिपोर्ट में 8 आरोपी

राम मंदिर चढ़ावा मामले की पहली SIT की फाइनल रिपोर्ट सामने आने के बाद जांच को लेकर तस्वीर काफी हद…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

झारखंड छात्र आंदोलन की जीत के बाद सोनम वांगचुक ने देवेंद्र महतो को किया Video Call, बोले- आपकी मेहनत रंग लाई

झारखंड में छात्रों के आंदोलन के सरकार द्वारा मांगें माने जाने के बाद आंदोलनकारी छात्रों में जश्न का माहौल है।…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?