Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: एलपीएल: आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स ने बनाई संतुलित और मजबूत टीम
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > एलपीएल: आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स ने बनाई संतुलित और मजबूत टीम
खेल

एलपीएल: आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स ने बनाई संतुलित और मजबूत टीम

SYED MOHAMMAD ABBAS
Last updated: February 3, 2026 5:26 pm
SYED MOHAMMAD ABBAS
Share
SHARE

लखनऊ। लखनऊ प्रीमियर लीग (एलपीएल) के आगामी सत्र के लिए हाल ही में हुई नीलामी में आरईपीएल स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ‘आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स’ ने कुल 15 खिलाड़ियों की संतुलित टीम तैयार की है। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) द्वारा हुई इस नीलामी में टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ जमीनी स्तर से निकली उभरती प्रतिभाओं का प्रभावशाली संयोजन देखने को मिला।

किसी परिचय के मोहताज नहीं है मार्की प्लेयर उपेंद्र यादव
तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर प्रथम श्रेणी व रणजी क्रिकेटर उपेंद्र यादव का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। हाल ही में यूपी टी-20 लीग में उन्होंने अपने आक्रामक खेल से न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि क्रिकेट दिग्गजों को भी प्रभावित किया।


अब एलपीएल में एक बार फिर उनकी बल्लेबाजी पर सबकी निगाहें टिकी होंगी। अनुभव और आक्रामकता का यह अनोखा संगम टीम के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकता है। दूसरी ओर टीम ने करन शर्मा और प्रियांशु को 1.25 लाख रुपये मे खरीदा है जो लीग के सबसे महंगे दस खिलाड़ियों में शामिल है।


नीलामी के तुरंत बाद आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स ने एक विशेष प्रशिक्षण शिविर की भी घोषणा की है, जहाँ एकेडमी के युवा खिलाड़ी अनुभवी क्रिकेटरों के साथ अभ्यास करेंगे।

15 सदस्यीय टीम में आरईपीएल एकेडमी के आठ खिलाड़ियों का चयन

आरईपीएल स्पोर्ट्स ने इस नीलामी के ज़रिए लखनऊ के खेल जगत में एक नया मानक स्थापित किया है। अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराते हुए फ्रेंचाइजी ने आरईपीएल क्रिकेट एकेडमी के 8 प्रतिभावान खिलाड़ियों – आकर्ष श्रीवास्तव, पीयूष देवनारायण यादव, प्रिंस मौर्या, शुभम चौबे, अभिनव उपाध्याय, अभिषेक पाण्डेय, ईशान जोहरी और वेदांत भास्कर मिश्रा को मुख्य टीम में शामिल किया गया है।

नीलामी के बाद टीम के मालिक एवं आरईपीएल ग्रुप के सीएमडी प्रदीप मिश्रा ने कहा कि आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स केवल एक टीम नहीं, बल्कि एक विज़न है। अपनी एकेडमी के बच्चों पर भरोसा जताकर हमने स्पष्ट संदेश दिया है कि आरईपीएल क्रिकेट एकेडमी का उद्देश्य केवल खिलाड़ी तैयार करना नहीं, बल्कि भविष्य के विजेता तैयार करना है।


हमारी 15 की टीम तैयार है और 25 सदस्यीय दल पूरा करने के लिए शेष 10 खिलाड़ी का चयन किया जाएगा। हम उन माता-पिता के साथ यह भरोसा बनाए रखना चाहते हैं जिनके बच्चे पिछले 10 वर्षों से हमारे यहां अनुभवी कोच के मार्गदर्शन में खेल रहे हैं और जिन्होंने हम पर भरोसा जताया है।


यूपी टी-20 लीग के अनुभवी कोच सौरभ दुबे संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी

टीम के कोच सौरभ दुबे होंगे जो यूपी टी20 लीग की टीम मेरठ मावरिक्स के कोचिंग स्टाफ में भी है। इसके साथ ही टीम में अनुभवी कोचिंग स्टाफ और मेंटर जुड़े है जो खिलाड़ियों को दबाव भरे मुकाबलों के लिए तैयार करेंगे।


आरईपीएल स्पोर्ट्स का लक्ष्य ‘लखनऊ की टीम, लखनऊ का गौरव’ (Lucknow’s Team, Lucknow’s Pride) के मंत्र के साथ स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उन्हें घरेलू क्रिकेट व आईपीएल के लिए तैयार करने की दिशा में काम करना है।
15 खिलाड़ियों की सूची ग्रेड-ए (7) : आकर्ष श्रीवास्तव – गेंदबाज़, पीयूष देवनारायण यादव – विकेटकीपर, प्रिंस मौर्य – ऑलराउंडर (दाएं हाथ के बल्लेबाज़, बाएं हाथ के आर्थोडाक्स), शाश्वत कृष्णा – गेंदबाज़, शुभम चौबे – ऑलराउंडर (दाएं हाथ के बल्लेबाज़), विपिन चंद्रा – ऑलराउंडर (दाएं हाथ के बल्लेबाज़ व गेंदबाज), करन शर्मा – ऑलराउंडर (दाएं हाथ के बल्लेबाज़ व ऑफ स्पिन गेंदबाज),
ग्रेड- बी (3) : कृष्णा यादव – गेंदबाज़ (दाएं हाथ के तेज़), मनु राजा – बल्लेबाज़ (बाएं हाथ), प्रथम मिश्रा – ऑलराउंडर (दाएं हाथ के बल्लेबाज़)
ग्रेड-सी (5) : अभिनव उपाध्याय – गेंदबाज़, अभिषेक पांडेय – गेंदबाज़, ईशान जोहरी – गेंदबाज़ (दाएं हाथ के लेग स्पिन), शौर्य राज – गेंदबाज़ (दाएं हाथ के लेग स्पिन), वेदांत भास्कर मिश्रा – ऑलराउंडर।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: आरईपीएल क्रिकेट एकेडमी, आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स, आरईपीएल स्पोर्ट्स, उपेंद्र यादव, एलपीएल 2026, एलपीएल नीलामी, क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ, घरेलू क्रिकेट, यूपी टी-20 लीग, लखनऊ क्रिकेट टीम, लखनऊ क्रिकेट न्यूज, लखनऊ प्रीमियर लीग, सौरभ दुबे कोच, स्थानीय क्रिकेट प्रतिभा
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ट्रंप से ट्रेड डील के बाद रूस की चुप्पी टूटी, कहा-भारत से तेल खरीद रोकने का कोई संकेत नहीं
Next Article संसद में हंगामे के बाद बड़ी कार्रवाई, लोकसभा अध्यक्ष ने 8 सांसदों को किया निलंबित

फीचर

View More

18 साल का वो इंकलाबी, जिसकी फांसी के बाद राख चुराने की मच गई थी होड़: पढ़ें खुदीराम बोस के बलिदान की अमर गाथा

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में ऐसे कई नायक हुए हैं जिन्होंने अपनी जवानी देश के नाम कुर्बान कर दी, लेकिन…

By news desk 6 Min Read

Jharkhand Student Protest: पिता शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर बेटे हेमंत के खिलाफ क्यों उतरे छात्र? समझिए पूरा विवाद

रांची में 10 अगस्त को हुए छात्र आंदोलन ने झारखंड की राजनीति…

8 Min Read

2026 में महाविनाश या सिर्फ अफवाह? एलियंस, वर्ल्ड वॉर 3 और पुतिन को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों का पूरा ‘रियलिटी चेक’

नई दिल्ली। साल 2026 के बीतने में अब कुछ ही महीने बचे…

4 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

खेल

यूपी टी-20 लीग के आगाज़ से पहले इकाना पहुंचे अवनीश अवस्थी, तैयारियों का लिया जायजा

लखनऊ । यूपी के उत्सव यानि यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के आगाज़ में अब महज दो दिन बाकी है। लीग…

4 Min Read
Trending Newsखेल

खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई; टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की मान्यता रद्द, IOA संभालेगा कमान

भारतीय खेल जगत से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय खेल मंत्रालय (Sports Ministry) ने…

3 Min Read
Trending Newsखेल

IND vs SL Galle Test: गॉल में स्पिन कॉम्बिनेशन पर फंसा पेंच; कुलदीप यादव, सारांश जैन या मानव सुथार… किसे चुनेंगे गौतम गंभीर?

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले…

3 Min Read
Trending Newsखेल

‘बबली बदनाम’ गाने पर क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल का आग लगा देने वाला डांस, HOT मूव्स ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

टी20 विश्व कप के दौरान चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने वाली भारतीय महिला टीम की स्टार स्पिनर श्रेयंका पाटिल…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?