Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: IND vs PAK मैच रद्द हुआ तो ICC को 200 करोड़ का झटका, नुकसान की भरपाई कौन करेगा?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > IND vs PAK मैच रद्द हुआ तो ICC को 200 करोड़ का झटका, नुकसान की भरपाई कौन करेगा?
Trending Newsखेल

IND vs PAK मैच रद्द हुआ तो ICC को 200 करोड़ का झटका, नुकसान की भरपाई कौन करेगा?

news desk
Last updated: February 2, 2026 11:13 am
news desk
Share
SHARE

अगले हफ्ते शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पहले बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार कर दिया।

आईसीसी ने वेन्यू बदलने से साफ मना कर दिया, लेकिन बांग्लादेश अपनी मांग पर अड़ा रहा। इसके बाद आईसीसी ने कड़ा रुख अपनाते हुए बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इतना ही नहीं आईसीसी ने पिछले महीने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने का ऐलान किया। यह फैसला बांग्लादेश के भारत दौरे से इनकार करने के बाद लिया गया।

दूसरी ओर पाकिस्तान भी इस पूरे विवाद में लगातार शामिल रहा है और अब उसने भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सरकार को टी-20 विश्व कप में खेलने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उसने भारत के साथ होने वाले मुकाबले के बहिष्कार का निर्देश दिया है।

गवर्नमेंट ऑफ पाकिस्तान के आधिकारिक X हैंडल से ट्वीट करके इस बात की घोषणा की गई है। इसमें कहा गया, ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मंजूरी देती है, हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच नहीं खेलेगी।’

ऐसे में अब देखना होगा कि आईसीसी इस पूरे मामले पर आगे क्या कदम उठाती है। अगर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला नहीं होता है, तो इससे टूर्नामेंट को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है।

यह आईसीसी के लिए भी एक बड़ा झटका होगा। हालांकि, यह भी तय माना जा रहा है कि आईसीसी इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है। अगर थोड़ा फ्लैशबैक में जाएं तो टी-20 विश्व कप को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट को लगातार पाकिस्तान ने ही उकसाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उसी के बहकावे में आकर बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार करने का फैसला लिया था।

उधर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान सरकार के उस बयान पर संज्ञान लिया है, जिसमें राष्ट्रीय टीम को ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चुनिंदा मैच खेलने का निर्देश दिया गया है।

ICC ने कहा है कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से आधिकारिक और लिखित संवाद का इंतजार कर रही है. हालांकि, किसी वैश्विक खेल आयोजन में इस तरह की चुनिंदा भागीदारी उस मूल भावना के विपरीत है, जिसके तहत सभी योग्य टीमें तय कार्यक्रम के अनुसार समान शर्तों पर मुकाबला करती हैं। आईसीसी ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इससे होने वाले दूरगामी परिणामों को ध्यान में रखना चाहिए।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस फैसले के पीछे पाकिस्तानी सरकार के निर्देश का हवाला दिया है। पाकिस्तान के इस कदम के बाद आईसीसी ने अपने बयान में गंभीर नतीजों की चेतावनी दी है। माना जा रहा है कि अगर PCB अपने फैसले पर कायम रहती है, तो आईसीसी उस पर भारी जुर्माना लगा सकती है।

हालांकि, भारत-पाकिस्तान मुकाबला नहीं होने की स्थिति में खुद आईसीसी को भी करीब 200 करोड़ रुपये तक के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।अगर आईसीसी को इतना बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है, तो इसका सीधा असर रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर पड़ेगा, जिससे बीसीसीआई, पीसीबी समेत सभी क्रिकेट बोर्ड की आमदनी प्रभावित होगी। पहले से आर्थिक रूप से मजबूत बीसीसीआई के लिए यह झटका शायद ज्यादा बड़ा न हो, लेकिन पीसीबी और अन्य बोर्ड के लिए यह भारी नुकसान साबित हो सकता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के मुकाबलों से करीब 100 करोड़ रुपये तक की कमाई होती है। वहीं भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान यह आंकड़ा लगभग दोगुना हो जाता है।

दरअसल, भारत-पाक टी-20 मुकाबले के लिए हर 10 सेकंड के विज्ञापन की कीमत आम तौर पर 25 लाख से 40 लाख रुपये के बीच रहती है। ऐसे में अगर यह मुकाबला नहीं होता है, तो संभावित नुकसान करीब 200 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

इतना ही नहीं, आईसीसी बोर्ड से जुड़े एक सूत्र ने न्यूज़ एजेंसी को बताया है कि यदि मैच रद्द होता है, तो सजा के तौर पर ब्रॉडकास्टर को होने वाले नुकसान की भरपाई की जिम्मेदारी पीसीबी पर डाली जा सकती है।

यदि पाकिस्तानी टीम टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ ग्रुप मैच नहीं खेलती है, तो आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट के खिलाफ कड़े कदम उठा सकती है, जिसका गंभीर असर पूरे सिस्टम पर पड़ सकता है। संभावित कार्रवाई इस प्रकार हो सकती है:

  • PSL पर कार्रवाई: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के लिए विदेशी खिलाड़ियों को NOC नहीं दिया जा सकता। इसके साथ ही PSL की आधिकारिक मान्यता भी रद्द की जा सकती है, जिससे उसकी अंतरराष्ट्रीय साख को गहरा झटका लगेगा।
  • राजस्व पर रोक: आईसीसी से पाकिस्तान को मिलने वाली राजस्व हिस्सेदारी रोकी जा सकती है।
  • एशिया कप से बाहर: पाकिस्तान को एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से बाहर किया जा सकता है।
  • द्विपक्षीय सीरीज पर बैन: किसी भी देश के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
  • मेजबानी का अधिकार खत्म: भविष्य में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट्स की मेजबानी से पाकिस्तान को वंचित किया जा सकता है।

इन कदमों का सीधा असर पाकिस्तान क्रिकेट की आर्थिक स्थिति और अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी पर पड़ सकता है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Bangladesh cricket issue, BCCI PCB news, cricket breaking news, ICC action, ICC revenue loss, ICC T20 World Cup controversy, India Pakistan T20 World Cup, India vs Pakistan match, PCB decision, T20 World Cup boycott
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सर्दियों का 'सुपरफूड': काले चने का गर्मागर्म सूप कड़ाके की ठंड में ट्राई करें काले चने का हेल्दी सूप, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो
Next Article गोरखपुर रामकथा विवाद राजन जी महाराज “किसने मां का दूध पिया है, गोली मार के दिखाओ” गोरखपुर रामकथा में धमकी के बाद राजन जी महाराज का गुस्सा, मचा बवाल

फीचर

View More

अक्टूबर में लॉन्ग वीकेंड का बना रहे हैं प्लान? दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से 5 घंटे में पहुंचें इन शानदार जगहों पर

नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए खास रहने वाला है। इस महीने कई लंबी छुट्टियां पड़…

By vineet verma 5 Min Read

क्या दुनिया में सचमुच ऐसी जगहें हैं जहाँ तलाक लेना असंभव है? जानिए फिलीपींस और वैटिकन सिटी का सच

जब भी दुनिया भर के कानूनों और पारिवारिक व्यवस्थाओं की बात होती…

4 Min Read

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है।…

7 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsअन्य

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बड़ा बदलाव? 18 साल से कम उम्र वालों के अकाउंट पर लग सकती है रोक

नई दिल्ली: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार सोशल मीडिया के नियमों में बड़ा बदलाव करने पर विचार…

5 Min Read
Trending Newsमध्य प्रदेशराज्य

दमोह में कुत्ते-बिल्लियों को लेकर क्यों बढ़ी चिंता? रेबीज से बचाव के लिए वैक्सीनेशन और जागरूकता अभियान तेज

दमोह: पालतू कुत्तों और बिल्लियों में रेबीज के खतरे को देखते हुए जिले में सतर्कता बढ़ाई जा रही है। पशुपालन…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

यूरेनियम लेकर बांग्लादेश जा रहा विमान PAK एयरस्पेस में क्यों अटका? रूपपुर प्लांट की सप्लाई पर पड़ा असर

ढाका: बांग्लादेश के रूपपुर न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए यूरेनियम की खेप तय समय पर देश नहीं पहुंच सकी। रिपोर्ट…

4 Min Read
Trending Newsअन्य

दिवाली-छठ पर टिकट के लिए नहीं करनी होगी जद्दोजहद? रेलवे चलाएगा 102 स्पेशल ट्रेनें, जानें किन रूटों पर मिलेगी राहत

नई दिल्ली: दिवाली, दशहरा और छठ के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने भीड़ संभालने की बड़ी…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?