Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: लखनऊ प्रीमियर लीग की नीलामी कल,किस ग्रुप का क्या बेस प्राइस,देखें-पूरी डिटेल
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > लखनऊ प्रीमियर लीग की नीलामी कल,किस ग्रुप का क्या बेस प्राइस,देखें-पूरी डिटेल
Trending Newsखेल

लखनऊ प्रीमियर लीग की नीलामी कल,किस ग्रुप का क्या बेस प्राइस,देखें-पूरी डिटेल

SYED MOHAMMAD ABBAS
Last updated: January 30, 2026 2:01 pm
SYED MOHAMMAD ABBAS
Share
SHARE

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के लिए साल 2026 क्रिकेट के लिहाज़ से बेहद खास साबित होने जा रहा है। एक ओर जहां लखनऊ में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सात मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर स्थानीय क्रिकेट को नई उड़ान देने के लिए लखनऊ प्रीमियर लीग (LPL) के आयोजन की तैयारियां भी ज़ोरों पर हैं।

क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (CAL) इस लीग को सफल बनाने के लिए पूरी गंभीरता से जुटा हुआ है। LPL को उभरती प्रतिभाओं के लिए एक बड़े मंच के रूप में देखा जा रहा है, जहां युवा और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का सुनहरा मौका मिलेगा।

सीएएल के मुताबिक, लखनऊ प्रीमियर लीग के लिए पिछले वर्ष शहर में ट्रायल आयोजित किए गए थे, जिनमें कुल 1,260 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन ट्रायल्स में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 450 युवा क्रिकेटरों का चयन किया गया, जिन्हें लीग में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

नीलामी के लिए कुल 450 खिलाड़ियों को तीन वर्ग-A, B और C में विभाजित किया गया है। ए श्रेणी के खिलाड़ियों का बेस प्राइस 40 हजार रुपये, बी श्रेणी का 25 हजार रुपये और सी श्रेणी का 15 हजार रुपये तय किया गया है। नीलामी में किसी भी खिलाड़ी को अधिकतम 1.25 लाख रुपये तक मिल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लीग को सफल बनाने के लिए यूपी के कई दिग्गज क्रिकेटरों को भी इसमें शामिल किया गया है। इनमें करन शर्मा, विप्रज निगम, जीशान अंसारी, नमन तिवारी, अक्षदीप नाथ, उपेंद्र यादव और अंश यादव जैसे नाम प्रमुख हैं।

डॉ. नवनीत सहगल की अध्यक्षता में गठित एलपीएल कमेटी की देखरेख में पूरी लखनऊ प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। करीब 50 से अधिक बीसीसीआई की बोर्ड ट्रॉफी खेल चुके क्रिकेटरों को इस लीग में मौका देने की बात कही जा रही है।

क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ का मानना है कि अनुभवी और बड़े खिलाड़ियों की मौजूदगी से युवा और नई प्रतिभाओं को सीखने का बेहतरीन अवसर मिलेगा, जिससे स्थानीय क्रिकेट को मजबूती मिलेगी।

शहर के एक प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटल में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट WAVES चैनल पर किया जाएगा, जिसे दर्शक देशभर में देख सकेंगे। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इसे भव्य रूप देने की योजना है।

नीलामी कार्यक्रम में क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इनमें लखनऊ प्रीमियर लीग के कमिश्नर एस. पी. मिश्रा भी शामिल होंगे।

इसके अलावा सीनियर उपाध्यक्ष डॉ. सुजय त्रिपाठी, क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के सचिव के. एम. खान, संयुक्त सचिव एस. पी. सिंह, विकास पाण्डेय, नईम चिश्ती और सुभांश कुमार की भी उपस्थिति रहेगी।

वहीं, इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य राकेश, कमर हुसैन, साद राईस के साथ-साथ जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) अभिजीत सिन्हा के मौजूद रहने की भी संभावना है।

इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों की नीलामी 31 जनवरी को दोपहर करीब 1 बजे से आयोजित की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि पहले सत्र की सफलता के बाद दूसरे सत्र में टीमों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है।

शहर और आसपास के इलाकों में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जो क्रिकेट में करियर बनाना चाहते हैं, लेकिन अब तक उन्हें सही अवसर नहीं मिल पाया। ऐसे खिलाड़ियों के लिए लखनऊ प्रीमियर लीग उम्मीद की नई किरण बनकर उभर रही है। माना जा रहा है कि यह लीग न सिर्फ स्थानीय क्रिकेट को मजबूत करेगी, बल्कि भविष्य के स्टार खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का रास्ता खोलेगी।

बता दे कि ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की प्रतिभा का मूल्यांकन पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की चयन समिति के चेयरमैन ज्ञानेंद्र पाण्डेय, पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर आरिश आलम और अभिनव दीक्षित की निगरानी में किया गया था।एलपीएल की छह फ्रेंचाइज़ियां हैं, लखनऊ चैलेंजर्स, लखनऊ पैंथर्स, लखनऊ एसेज़, लखनऊ लायंस, लखनऊ नवाब्स और लखनऊ स्ट्राइकर्स।लीग से लेकर फाइनल तक 18 मुकाबले होंगे। आईपीएल की तरह दिन और रात के मैच खेले जाएंगे।

आईपीएल की तर्ज पर लखनऊ में पहली बार आयोजित की जा रही लखनऊ प्रीमियर लीग (LPL), क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (CAL) की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जबकि इसके आयोजन और प्रबंधन की जिम्मेदारी पेशेवर खेल आयोजन कंपनी क्वैड स्पोर्ट्स को सौंपी गई है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Base Price, CAL, Cricket Association Lucknow, IPL Lucknow, Local Cricket, LPL Auction, Lucknow Premier League, Player Groups A B C, Young Cricketers, खिलाड़ी नीलामी, लखनऊ प्रीमियर लीग
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म
Next Article ईरान अलर्ट! अमेरिका ने इजरायल और 6 देशों के साथ शेयर की गोपनीय टारगेट लिस्ट, देखें-सीक्रेट अटैक की लिस्ट

फीचर

View More

NASA वैज्ञानिक का ‘मौत’ से तीन बार साक्षात्कार: क्या मृत्यु सिर्फ एक भ्रम है? इंग्रिड होनकाला के दावों ने विज्ञान को दी चुनौती

वॉशिंगटन/बोगोटा। क्या मौत वाकई जीवन की 'पूर्णविराम' है, या फिर यह किसी अनंत यात्रा का केवल एक 'अल्पविराम'? नासा (NASA)…

By news desk 4 Min Read

“नशा मुक्त” का वादा… लेकिन सच क्या है पंजाब का?

पंजाब, जिसे कभी देश का “अन्नदाता” कहा जाता था, आज ड्रग्स, अपराध…

3 Min Read

त्रिशूल की गर्जना से पोखरण की शक्ति तक “11” का क्या है कनेक्शन: National Technology Day जब भारत ने दुनिया को चौंकाया था

11 मई 1998 की सुबह भारत के इतिहास में एक अलग ही…

9 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

दिल्ली में E-Rickshaw का नियम बदला…! यात्रियों और ड्राइवरों दोनों की ज़िंदगी पर पड़ेगा असर

दिल्ली की सड़कों पर दौड़ने वाले E-Rickshaw अब नए नियमों के दायरे में आने वाले हैं। राजधानी में बढ़ती भीड़,…

2 Min Read
Trending Newsबाजार

पोस्ट ऑफिस से पैसा निकालना अब पहले जैसा आसान नहीं! सरकार ने लागू किए नए PAN नियम

अगर आपका पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट है या आप पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में निवेश करते हैं, तो यह…

3 Min Read
National Testing Agency NEET UG 2026 city intimation slip download process
Trending Newsराज्य

NEET UG 2027: OMR खत्म, कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट लागू-CUET-JEE जैसा होगा फॉर्मेट?

नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) को लेकर मचे देशव्यापी बवाल के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने री-एग्जाम की…

3 Min Read
EntertainmentTrending News

धुरंधर 2 का ‘रॉ’ अवतार OTT पर मचा रहा तहलका! फैंस बोले- ‘असली धमाका तो अब शुरू हुआ है’

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने एक बार फिर इंटरनेट पर आग लगा दी है।…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?