Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: निर्वासन में रहते हुए शेख हसीना का यूनुस सरकार पर तीखा हमला, बताया ‘खूनी- फासीवादी’, लोकतंत्र बहाली का किया आव्हान!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > निर्वासन में रहते हुए शेख हसीना का यूनुस सरकार पर तीखा हमला, बताया ‘खूनी- फासीवादी’, लोकतंत्र बहाली का किया आव्हान!
Trending Newsवर्ल्ड

निर्वासन में रहते हुए शेख हसीना का यूनुस सरकार पर तीखा हमला, बताया ‘खूनी- फासीवादी’, लोकतंत्र बहाली का किया आव्हान!

news desk
Last updated: January 24, 2026 5:25 pm
news desk
Share
सेख हसीना ने जनता से की अपील
सेख हसीना ने जनता से की अपील
SHARE

नई दिल्ली : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने निर्वासन में रहते हुए अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में अंतरिम सरकार और उसके प्रमुख मुहम्मद यूनुस पर जमकर निशाना साधा है। दिल्ली से जारी एक ऑडियो संदेश में हसीना ने बांग्लादेशियों से अपील की कि वे यूनुस के नेतृत्व वाली इस “अवैध, फासीवादी और कठपुतली” सरकार का खुलकर विरोध करें। उनका आरोप है कि मौजूदा शासन देश को हिंसा, अराजकता और डर के माहौल की ओर धकेल रहा है।

हसीना ने यूनुस को “खूनी फासीवादी” बताते हुए कहा कि बांग्लादेश अब “आतंक के युग” में प्रवेश कर चुका है। उनके मुताबिक, अंतरिम सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। महिलाओं और लड़कियों पर हमले बढ़े हैं और हिंदू, बौद्ध, ईसाई व अहमदिया जैसे अल्पसंख्यक समुदाय लगातार निशाने पर हैं। उन्होंने दावा किया कि धार्मिक उग्रवाद को खुला संरक्षण मिल रहा है, जिसके चलते लूटपाट, भीड़ हिंसा और अल्पसंख्यकों की संपत्तियों पर कब्जे की घटनाएं आम हो गई हैं।

शेख हसीना ने बांग्लादेश को “रक्तरंजित” और “खाई के कगार पर” खड़ा बताया। उनका कहना था कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है और देश की संप्रभुता को विदेशी हितों के हवाले किया जा रहा है। इसी के साथ उन्होंने एक 5-सूत्रीय रोडमैप भी रखा—जिसमें यूनुस प्रशासन को हटाकर लोकतंत्र बहाल करने, सड़क हिंसा पर तत्काल लगाम लगाने, महिलाओं व अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की “लोहे की गारंटी”, प्रेस की आज़ादी की बहाली और राजनीतिक कैदियों की रिहाई, तथा विदेशी दबाव के खिलाफ संप्रभुता की रक्षा शामिल है।

यह संबोधन फरवरी में प्रस्तावित चुनावों से ठीक पहले आया है। हसीना ने आरोप लगाया कि डर का माहौल बनाकर अवामी लीग को चुनाव से बाहर रखने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अवामी लीग के बिना होने वाले चुनाव “नकली” होंगे और इससे देश में अस्थिरता और बढ़ेगी।

फिलहाल यूनुस सरकार की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि अंतरिम प्रशासन सुधारों और चुनावी तैयारियों पर जोर देता रहा है। बीते महीनों में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों—मंदिरों पर तोड़फोड़ और संपत्ति लूट—की कई घटनाएं सामने आई हैं।

गौरतलब है कि अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद सत्ता से हटकर शेख हसीना भारत में शरण लिए हुए हैं। इस संबोधन से साफ है कि वे राजनीतिक रूप से सक्रिय रहने वाली हैं और यूनुस सरकार के खिलाफ उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Awami League, Bangladesh Democracy Crisis, Bangladesh interim government, Bangladesh News, Bangladesh Politics, Current Affairs South Asia, Election Controversy, Fascism Allegation, Hasina Exile Speech, Human Rights Bangladesh, Minority Attacks Bangladesh, Muhammad Yunus, Political Crisis Bangladesh, Sheikh Hasina, South Asia Politics
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस कोरोना के बाद फिर वायरस का डर? पश्चिम बंगाल में निपाह के 5 मामले, स्वास्थ्य सिस्टम अलर्ट, 100 लोग क्वारंटाइन
Next Article यूपी स्थापना दिवस पर लखनऊ पहुंचे अमित शाह यूपी स्थापना दिवस पर लखनऊ पहुंचे अमित शाह, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत

फीचर

View More

भारत में 21 करोड़ लोग “HyperTension” का शिकार! 6.75 करोड़ लोग हैं बेखबर? जानिए इस ‘साइलेंट किलर’ का पूरा इतिहास

जब हम हाई ब्लड प्रेशर का नाम सुनते हैं, तो आमतौर पर हमारे दिमाग में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की तस्वीर…

By Chaturvedi Shruti V. 7 Min Read

NASA वैज्ञानिक का ‘मौत’ से तीन बार साक्षात्कार: क्या मृत्यु सिर्फ एक भ्रम है? इंग्रिड होनकाला के दावों ने विज्ञान को दी चुनौती

वॉशिंगटन/बोगोटा। क्या मौत वाकई जीवन की 'पूर्णविराम' है, या फिर यह किसी…

4 Min Read

“नशा मुक्त” का वादा… लेकिन सच क्या है पंजाब का?

पंजाब, जिसे कभी देश का “अन्नदाता” कहा जाता था, आज ड्रग्स, अपराध…

3 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsअन्य

एक बार किया चार्ज तो 2 दिन तक चलेगा फोन! Xiaomi का नया ‘बीस्ट’ हुआ लांच, जाने होश उड़ा देने वाले फीचर्स

स्मार्टफोन मार्केट में Xiaomi एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी 21 मई को अपना नया…

3 Min Read
Trending Newsबाजार

गोल्ड लोन मार्केट में हलचल! 4,000 करोड़ का IPO ला रही है ये कंपनी, छोटे निवेशकों की चमकेगी किस्मत

गोल्ड लोन सेक्टर की कंपनी मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड (Muthoot Fincorp Limited) शेयर बाजार में एंट्री करने की एक बहुत बड़ी…

3 Min Read
Trending Newsक्राइम

“मैं ट्रैप हो गई हूं…” मौत से पहले दोस्त को भेजे गए ट्विशा शर्मा के आखिरी मैसेज ने बढ़ाए सवाल

Twisha Sharma की मौत का मामला अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। नोएडा की रहने वाली…

3 Min Read
Trending Newsबाजार

निफ्टी-सेंसेक्स की बची लाज! लेकिन मंडे मार्केट क्रैश में डूबा निवेशकों का 2.25 लाख करोड़

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में किसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म जैसा ड्रामा देखने को मिला। सुबह की शुरुआत एक भयानक…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?