Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: माघ मेला विवाद पर अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की बातचीत, देखें-बातचीत का पूरा वीडियो वायरल
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > माघ मेला विवाद पर अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की बातचीत, देखें-बातचीत का पूरा वीडियो वायरल
Trending Newsसियासी

माघ मेला विवाद पर अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की बातचीत, देखें-बातचीत का पूरा वीडियो वायरल

news desk
Last updated: January 20, 2026 11:24 am
news desk
Share
SHARE

लखनऊ। प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को संगम नोज पर जाने से रोके जाने को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। यह मामला अब सियासी रंग भी लेता नजर आ रहा है। इस घटनाक्रम के विरोध में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद धरने पर बैठ गए हैं।

इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल लिया और पूरे मामले पर चर्चा की। दोनों के बीच हुई यह बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

अखिलेश यादव ने फोन पर क्या कहा?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सबसे पहले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने कहा कि उनके साथ जो व्यवहार किया गया, वह नहीं होना चाहिए था। अखिलेश यादव ने इस पूरे घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें शामिल लोग बेहद गलत मानसिकता वाले हैं।

बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने वाराणसी का जिक्र करते हुए कहा कि वहां मंदिरों को तोड़े जाने के बावजूद प्रशासन इससे इनकार कर रहा है। इस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोप लगाया कि अब तक करीब 150 मंदिर तोड़े जा चुके हैं और यह सिलसिला अब भी जारी है।

अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को भरोसा दिलाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी उनके साथ है और वे जल्द ही उनसे मुलाकात करेंगे।

पूरा मामला क्या है?

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने रविवार (18 जनवरी) को दावा किया कि मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के दौरान राज्य प्रशासन ने उन्हें संगम नोज की ओर जाने से रोक दिया। उनका आरोप है कि संगम घाट की ओर बढ़ते समय पुलिसकर्मियों ने उन्हें बीच रास्ते में रोक दिया।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अनुसार, हालात ऐसे बन गए कि उन्हें और उनके अनुयायियों को पवित्र स्नान किए बिना ही अपने अखाड़े में वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पालकी को रास्ते में रोक दिया गया, जबकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा उनके शिष्यों के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई।

वायरल वीडियो में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कहते नजर आ रहे हैं कि, “हम अपनी लड़ाई चक्रव्यूह में अभिमन्यु की तरह लड़ रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि जन्म से ही हर हिंदू बच्चे का गंगा में स्नान करना उसका जन्मसिद्ध अधिकार होता है, लेकिन उन्हें संगम स्नान से वंचित कर दिया गया। स्वामी ने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम ने एक बड़ा संवैधानिक प्रश्न खड़ा कर दिया है।

प्रयागराज माघ मेले विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की बात#AkhileshYadav #ShankaracharyaAvimukteshwaranad #MaghMela2026 #LatestUpdates #indianpresshouse pic.twitter.com/QCFtum0zOT

— IndianPressHouse (@IpressHouse) January 20, 2026
Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: अखिलेश यादव, अखिलेश यादव शंकराचार्य बातचीत, धार्मिक विवाद यूपी, प्रयागराज माघ मेला विवाद, प्रयागराज समाचार, माघ मेला 2026, माघ मेला समाचार, मौनी अमावस्या समाचार, यूपी राजनीति, वायरल वीडियो, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, संगम स्नान विवाद, समाजवादी पार्टी
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article दिल्ली में ATM फ्रॉड का बड़ा खुलासा दिल्ली में ATM फ्रॉड का बड़ा खुलासा: मदद के बहाने कार्ड बदलने वाला ठग 61 कार्ड्स के साथ दबोचा गया
Next Article रायबरेली में राहुल गांधी और अखिलेश यादव के पोस्टर ने मचाई हलचल, INDIA गठबंधन के कप्तान के रूप में पेश

फीचर

View More

जहरीले कोबरा से बनती है दुनिया की सबसे अजीबोगरीब शराब! लोग ‘पेग’ नहीं… ‘दवा’ समझकर पीते हैं इसे

दुनिया में अजीबोगरीब शौकीनों की कोई कमी नहीं है, लेकिन क्या आप कभी ऐसी शराब पीने की हिम्मत करेंगे जिसके…

By news desk 4 Min Read

अलविदा जसपाल राणा! एक ऐसा ‘गोल्डन बॉय’ जिसने 18 की उम्र में ही निशानेबाजी की दुनिया को अपना दीवाना बना दिया था!

भारतीय खेल जगत ने 12 जून 2026 को एक महान खिलाड़ी और…

7 Min Read

ऑक्टोपस से सीखी ‘स्मार्टनेस’, अब बिना दिमाग के फैसले ले रहा यह रोबोट! समंदर में करेगा बड़े-बड़े काम

नई दिल्ली: वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रोबोटिक आर्म विकसित किया है, जो…

7 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

Trending Newsबाजार

HONDA ने इंडियन मार्किट में उतारी अपनी ‘E-Clutch’ टेक्नोलॉजी, नई प्रीमियम मोटरसाइकिलों की रेंज को किया लॉन्च

“होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया” ने भारतीय प्रीमियम टू-व्हीलर मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए अपनी मोस्ट अवैटेड 2026…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

महाराष्ट्र से बंगाल तक महाउलटफेर की आहट! उद्धव गुट के 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज, जानिए पूरा गणित

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों ने देश की सियासत का रुख पूरी तरह बदल दिया है। महायुति की बंपर जीत…

3 Min Read
Trending Newsक्राइम

करियर बनाने का झांसा देकर नाबालिग खिलाड़ी से 3 साल तक करता रहा दुष्कर्म, फुटबॉल कोच गिरफ्तार

खेल के मैदान से एक बार फिर कोच सुर स्टूडेंट के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला बेहद शर्मनाक मामला…

3 Min Read
Trending Newsअन्य

नॉइज़ कैंसिलेशन के साथ Lenovo ने लॉन्च किए 6 माइक और वॉइसप्रिंट टेक्नोलॉजी वाले ईयरबड्स,2 घंटे का बैकअप और लुक भी है प्रीमियम

टेक जायंट कंपनी “Lenovo” ने ऑडियो सेगमेंट में अपना नया दांव खेलते हुए Lenovo Yoga True Wireless Noise Cancelling Earbuds…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?