Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: टी20 वर्ल्ड कप पर बांग्लादेश-आईसीसी टकराव तेज, 21 जनवरी की डेडलाइन से किया इनकार!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > टी20 वर्ल्ड कप पर बांग्लादेश-आईसीसी टकराव तेज, 21 जनवरी की डेडलाइन से किया इनकार!
Trending Newsखेल

टी20 वर्ल्ड कप पर बांग्लादेश-आईसीसी टकराव तेज, 21 जनवरी की डेडलाइन से किया इनकार!

news desk
Last updated: January 20, 2026 10:41 am
news desk
Share
SHARE

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 को लेकर चल रहा विवाद अब और गहराता जा रहा है। बांग्लादेश और आईसीसी के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) लगातार इस बात पर सफाई दे रहा है कि वह भारत में खेलने से पूरी तरह इनकार नहीं कर रहा है।

इसी बीच सामने आई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि बीसीबी को 21 जनवरी तक भारत जाकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने को लेकर अंतिम फैसला लेने की ‘डेडलाइन’ दी गई है। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उसे आईसीसी की ओर से ऐसी कोई समयसीमा नहीं दी गई है।

दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि आईसीसी इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाए हुए है और बांग्लादेश दौरे के दौरान आईसीसी प्रतिनिधिमंडल ने बीसीबी को अल्टीमेटम दिया। कथित तौर पर कहा गया कि या तो बांग्लादेश फाइनल शेड्यूल को स्वीकार करे या फिर टूर्नामेंट में अपनी जगह स्कॉटलैंड को सौंप दे, जो रैंकिंग में अगली सर्वश्रेष्ठ टीम है।

हालांकि बीसीबी ने इस तरह के किसी भी अल्टीमेटम से इनकार किया है। इस पूरे मामले को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से लगातार बयान सामने आ रहे हैं, जिससे स्थिति और उलझती नजर आ रही है।बीसीबी और आईसीसी के बीच यह मामला पिछले करीब तीन हफ्तों से अटका हुआ है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए फिलहाल अपनी टीम को भेजने में असमर्थता जाहिर की है। विवाद की शुरुआत उस समय हुई, जब बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स को तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने की अनुमति दी।

वहीं आईसीसी ने इस बात से इनकार किया है कि मुस्ताफिजुर रहमान या बांग्लादेश टीम को भारत में किसी तरह का विशेष सुरक्षा खतरा है। आईसीसी ने यह भी दोहराया है कि टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है और अब टूर्नामेंट के शेड्यूल या वेन्यू में किसी भी तरह के बदलाव की कोई संभावना नहीं है।

बीसीबी के निदेशक अमजद हुसैन ने बताया कि आईसीसी के साथ हुई बैठक में बोर्ड ने अपना पक्ष स्पष्ट रूप से रख दिया है और अपनी चिंताओं से अवगत करा दिया है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 21 जनवरी अल्टीमेटम, ICC T20 World Cup 2026, आईसीसी अल्टीमेटम न्यूज, क्रिकेट ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट वर्ल्ड कप विवाद, टी20 वर्ल्ड कप 2026 विवाद, टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल विवाद, बांग्लादेश आईसीसी विवाद, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड खबर, बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप, बांग्लादेश भारत दौरा, बीसीबी डेडलाइन इनकार, बीसीबी बनाम आईसीसी
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कर्नाटक में DGP रैंक के अधिकारी रामचंद्र राव सस्पेंड, ऑफिस में कथित आपत्तिजनक वीडियो से मचा बवाल
Next Article दिल्ली में ATM फ्रॉड का बड़ा खुलासा दिल्ली में ATM फ्रॉड का बड़ा खुलासा: मदद के बहाने कार्ड बदलने वाला ठग 61 कार्ड्स के साथ दबोचा गया

फीचर

View More

क्या कप्तान की सोची-समझी साजिश से क्रैश होते हैं विमान? पिछले 20 साल के “IATA” आंकड़ों ने किया हैरान!

हवाई सफर आज दुनिया में यात्रा के लिए सबसे सुरक्षित माध्यम माना जाता है, लेकिन क्या हो जब मौत का…

By Shivani Kalani 3 Min Read

अलविदा नाना पाटेकर… 35 रुपये की नौकरी से ‘नटसम्राट’ तक, ऐसे बदली भारतीय सिनेमा में अभिनय की भाषा

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर का निधन 75 साल की उम्र में…

13 Min Read

…कुछ इस तरह रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 साल का राजनीतिक सफर

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सरकार के प्रमुख…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

महादेव बेटिंग ऐप केस: 1.20 करोड़ लौटाने के बाद भी क्यों नहीं खत्म होगा शेफाली बग्गा का मामला? जानें PMLA का पूरा नियम

नई दिल्ली। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में बिग बॉस फेम शेफाली बग्गा का नाम एक बार फिर चर्चा में…

6 Min Read
Trending Newsफीचर

क्या कप्तान की सोची-समझी साजिश से क्रैश होते हैं विमान? पिछले 20 साल के “IATA” आंकड़ों ने किया हैरान!

हवाई सफर आज दुनिया में यात्रा के लिए सबसे सुरक्षित माध्यम माना जाता है, लेकिन क्या हो जब मौत का…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

आधी रात का इंतजार नहीं, आज शाम से दिख सकती हैं आसमान में चमकती उल्काएं, जानें कैसे देखें

नई दिल्ली। अगर आपको रात के आसमान में होने वाली खगोलीय घटनाओं को देखना पसंद है, तो 8 अक्टूबर की…

5 Min Read
Trending Newsबाजार

बिना फोन छुए होगी UPI पेमेंट! Jio लाया दुनिया का सबसे खतरनाक स्मार्ट ग्लास, जानें कब होगा भारत में लॉन्च

रिलायंस जियो ने IMC 2026 में अपने नेक्स्ट-जेनरेशन AI वियरेबल्स के जरिए टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बड़ा धमाका कर…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?