Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट: दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट फाइनल में
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट: दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट फाइनल में
खेल

अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट: दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट फाइनल में

SYED MOHAMMAD ABBAS
Last updated: December 27, 2025 6:33 pm
SYED MOHAMMAD ABBAS
Share
SHARE

लखनऊ। अंकित अदाना (नाबाद 59 रन) की विस्फोटक पारी की बदौलत दिल्ली हाई कोर्ट ने अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में लखनऊ हाई कोर्ट को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को 39 रनों से पराजित कर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की।

राजधानी लखनऊ के अखिलेश दास गुप्ता स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल में लखनऊ हाई कोर्ट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। लखनऊ की ओर से एस.एस. अब्दुल्ला ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि विवेक पांडे ने 18 रनों का योगदान दिया। दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से दीपक, वी.सी., प्रदीप और मधुर ने दो-दो विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली हाई कोर्ट की टीम ने 14.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 138 रन बनाते हुए मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। दिल्ली की ओर से अंकित अदाना ने 29 गेंदों पर 5 छक्के और 4 चौकों की मदद से नाबाद 59 रन की शानदार पारी खेली। वी.सी. ने नाबाद 23 रन बनाए।

दूसरे सेमीफाइनल में सुप्रीम कोर्ट की शानदार जीत

दूसरे सेमीफाइनल में सुप्रीम कोर्ट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 207 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। सुप्रीम कोर्ट की ओर से मयंक वाधवा (49), गोविंद (39), अमन (23) और अभिषेक वाधवा (28) ने उपयोगी पारियां खेलीं। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ओर से नायडू ने 3 और हरजोत सिंह ने 2 विकेट लिए।

जवाब में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन ही बना सकी। सुप्रीम कोर्ट के गेंदबाज ऋषभ मलिक ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

आयोजन में 10 हाई कोर्ट की भागीदारी

अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के बैनर तले देश के 10 हाई कोर्ट की टीमें भाग ले रही हैं। इस वर्ष टूर्नामेंट का आयोजन उत्तर प्रदेश में होने के कारण इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश एडवोकेट्स स्पोर्ट्स ट्रस्ट (UPAST) द्वारा सफलतापूर्वक निभाई जा रही है।

लीग चरण के समापन के बाद सेमीफाइनल में पहुंची टीमों को टूर्नामेंट के कॉर्डिनेटर अधिवक्ता वैभव जैन ने शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह भी मौजूद रहीं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

फाइनल मुकाबला

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट के बीच अखिलेश दास गुप्ता स्टेडियम (बीबीडी विश्वविद्यालय) में खेला जाएगा।
वहीं तीसरे स्थान के लिए लखनऊ हाई कोर्ट और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की टीमें के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

शाम को हिल्टन होटल में आयोजित पुरस्कार वितरण एवं सहभोज कार्यक्रम में सभी टीमें शामिल हुईं। आयोजन और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का सफल संचालन कॉर्डिनेटर वैभव जैन द्वारा किया गया।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Advocate Cricket Tournament, UPAST, अंकित अदाना, अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट, अखिलेश दास गुप्ता स्टेडियम, उत्तर प्रदेश एडवोकेट्स स्पोर्ट्स ट्रस्ट, ऋषभ मलिक, केडी सिंह बाबू स्टेडियम, दिल्ली हाई कोर्ट, फाइनल मैच, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट, लखनऊ हाई कोर्ट, वकील क्रिकेट टूर्नामेंट, सुप्रीम कोर्ट, सेमीफाइनल मुकाबला, हाई कोर्ट क्रिकेट
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर विवाद ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर चेतावनी, ठाकुरों पर मौन? BJP पर दोहरी नीति के आरोप!
Next Article 9वीं शैल बाला मेमोरियल ओपन चेस: पवन बाथम की जीत, दूसरे बोर्ड पर बड़ा उलटफेर,देखें-पूरी रिपोर्ट

फीचर

View More

मायके से आई वो पोटली, जिसे खोलते ही नम हो जाती हैं बेटियों की आंखें! मगध की सावन पुरिया में छिपा है अपनों का प्यार

गया: मगध क्षेत्र में सावन का महीना केवल भगवान शिव की भक्ति और हरियाली से जुड़ा पर्व नहीं है, बल्कि…

By vineet verma 3 Min Read

40 दिन तक बिना नहाए रहते हैं पुरुष, फिर धरते हैं महिलाओं का रूप… राजस्थान की गवरी परंपरा क्यों है इतनी अनोखी?

उदयपुर: राजस्थान के मेवाड़ अंचल में भील आदिवासी समुदाय की गवरी लोकनाट्य…

4 Min Read

टेलीफोन की लंबी कतारों से डिजिटल इंडिया तक: राजीव गांधी ने कैसे बदली भारत की तकनीकी तस्वीर?

कल्पना कीजिए उस दौर की, जब भारत में कंप्यूटर आम लोगों के…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

Pakistan vs England: 171 रन पर ढेर हुआ पाकिस्तान, रोबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लेकर मचाया कहर; फिर गेंद के कर दिए दो टुकड़े

इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टेस्ट सीरीज जीतने का लंबा इंतजार खत्म करने…

4 Min Read
Trending Newsखेल

रिंकू सिंह का तूफान और बारिश बनी लखनऊ की हार की वजह, 183 रन के बावजूद मेरठ ने DLS से जीता रोमांचक मुकाबला

लखनऊ। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में बुधवार को रोमांचक मुकाबले में मेरठ मावेरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) पद्धति…

6 Min Read
Trending Newsखेल

IND vs SL Galle Test: भारत ने श्रीलंका को 165 रन से रौंदा, 15 अगस्त से शुरू टेस्ट में पहली बार मिली जीत

टीम इंडिया ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की…

4 Min Read
खेल

एशियन यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम को कोचिंग देंगे यूपी के मो. तौहीद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हैंडबॉल प्रशिक्षक मो. तौहीद भारतीय यूथ पुरुष हैंडबॉल टीम के साथ अम्मान (जॉर्डन) में होने वाली 11वीं…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?