Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: शादी से पहले टूटा भरोसा, मंगेतर और प्रेमिका ने मिलकर रची खौफनाक कहानी! पहले हत्या फिर सबूत मिटाने के लिए जलाया शव  
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > क्राइम > शादी से पहले टूटा भरोसा, मंगेतर और प्रेमिका ने मिलकर रची खौफनाक कहानी! पहले हत्या फिर सबूत मिटाने के लिए जलाया शव  
क्राइमराज्य

शादी से पहले टूटा भरोसा, मंगेतर और प्रेमिका ने मिलकर रची खौफनाक कहानी! पहले हत्या फिर सबूत मिटाने के लिए जलाया शव  

news desk
Last updated: December 25, 2025 1:30 pm
news desk
Share
मंगेतर और प्रेमिका ने मिलकर की हत्या
मंगेतर और प्रेमिका ने मिलकर की हत्या
SHARE

बलरामपुर के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र से सामने आए युवती की मौत के मामले में पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया। जिसे पहले आत्महत्या माना जा रहा था, वह दरअसल एक सोची-समझी हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक युवती की हत्या उसी के मंगेतर इमरान और उसकी प्रेमिका सकीना ने मिलकर की थी, जबकि सकीना की मां ने बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को पकड़कर कोर्ट भेज दिया है।

जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई!

घटना 23 दिसंबर 2025 की है। गांव लालाडीह हुसैनाबाद ग्रिंट निवासी शहजाद उर्फ मोहम्मद शफीक ने थाने में शिकायत दी थी कि उसकी भतीजी की शादी गोण्डा जिले के खुरदवा गांव के रहने वाले इमरान से तय हुई थी। इसी दौरान इमरान का अपने ही गांव की रहने वाली सकीना से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क बढ़ा और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि जब युवती को इस रिश्ते की भनक लगी तो उसने इसका विरोध किया। यही बात सकीना और इमरान को नागवार गुजरी। इसी रंजिश में 23 दिसंबर को सकीना ने युवती को अपने घर बुलाया, जहां पहले से मौजूद इमरान के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी गई।

अपराध छिपाने के लिए उठाया ये कदम

हत्या के बाद मामले को आत्महत्या दिखाने की साजिश रची गई। आरोप है कि सबूत मिटाने के लिए सकीना की मां जैनब ने युवती के शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी और लोगों को बताया गया कि उसने खुद को जला लिया है। शोर सुनकर पहुंचे लोग और परिजन युवती को तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सकीना, उसकी मां जैनब और इमरान के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। एसपी बलरामपुर विकास कुमार ने बताया कि पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उन्हें कोर्ट भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई जारी है।

इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग हैरान भी हैं और गुस्से में भी, लेकिन साथ ही पुलिस की तेज कार्रवाई से उन्हें इंसाफ की उम्मीद भी नजर आ रही है।

Top of Form

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: balrampur murder case, engaged girl murder, Indian Press House समाचार, Love Triangle Crime, Shocking Murder Story, UP crime news
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कपड़ों वाले कमेंट पर निधि अग्रवाल का करारा जवाब हैदराबाद में निधि अग्रवाल के साथ बदसलूकी! एक्टर शिवाजी के ‘कपड़ों’ वाले कमेंट पर निधि ने तोड़ी चुप्पी, दिया मुंहतोड़ जवाब!
Next Article “तुम मुझे नहीं जानते थे, अब जान जाओगे…” चेतावनी के बाद शिक्षक दानिश अली पर ताबड़तोड़ फायरिंग

फीचर

View More

दिल्ली की गर्मी और भीड़ से चाहिए छुटकारा? बाइक उठाइए और निकल जाइये इन 5 शानदार जगहों पर, वीकेंड बन जाएगा यादगार

नई दिल्ली: अगर आपको बाइक से घूमने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने का शौक है तो दिल्ली से निकलकर…

By vineet verma 5 Min Read

अमेरिका में लकड़ी के घर तो चीन में कंक्रीट की ऊंची इमारतें, दोनों देशों में क्यों नहीं चलती ईंट से घर बनाने की परंपरा?

नई दिल्ली: भारत में घर बनाने की बात हो तो ईंट, सीमेंट…

7 Min Read

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन यह राज्य तब भी था विदेशी कब्जे में; 14 साल बाद ऐसे बना देश का 25वां राज्य

पणजी: 15 अगस्त 1947 को जब पूरा देश ब्रिटिश शासन से आजादी…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

Bihar TRE 4 Protest: पटना में छात्रों का महाधरना, 24 घंटे का अल्टीमेटम; TRE-4 विज्ञापन और सिंगल एग्जाम की मांग

बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का इंतजार अब आंदोलन में बदल गया है। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

दिल्ली प्रदर्शन पर पुलिस का बड़ा दावा, ‘अत्यधिक बल प्रयोग नहीं हुआ’; बैरिकेड टूटने के बाद बिगड़े थे हालात

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाबी हलफनामे में छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर अत्यधिक या गैरकानूनी बल…

5 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

राम मंदिर चढ़ावा केस: चंपत राय और अनिल मिश्रा पर नहीं मिली गड़बड़ी, SIT की फाइनल रिपोर्ट में 8 आरोपी

राम मंदिर चढ़ावा मामले की पहली SIT की फाइनल रिपोर्ट सामने आने के बाद जांच को लेकर तस्वीर काफी हद…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

झारखंड छात्र आंदोलन की जीत के बाद सोनम वांगचुक ने देवेंद्र महतो को किया Video Call, बोले- आपकी मेहनत रंग लाई

झारखंड में छात्रों के आंदोलन के सरकार द्वारा मांगें माने जाने के बाद आंदोलनकारी छात्रों में जश्न का माहौल है।…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?