Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: यूपी के दो बाहुबलियों की जंग में मोस्ट वांटेड का आया नाम! अंडरवर्ल्ड में गुड्डू मुस्लिम क्यों था सबका खास?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > यूपी के दो बाहुबलियों की जंग में मोस्ट वांटेड का आया नाम! अंडरवर्ल्ड में गुड्डू मुस्लिम क्यों था सबका खास?
Trending Newsक्राइम

यूपी के दो बाहुबलियों की जंग में मोस्ट वांटेड का आया नाम! अंडरवर्ल्ड में गुड्डू मुस्लिम क्यों था सबका खास?

news desk
Last updated: December 23, 2025 12:42 pm
news desk
Share
SHARE

यूपी की सियासत में बाहुबलियों की चर्चा अक्सर होती रहती है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के दो बाहुबली नेता सबसे ज़्यादा सुर्खियों में हैं। अपने-अपने इंटरव्यू में ये दोनों नेता एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते नज़र आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह और गोसाईंगंज से विधायक अभय सिंह की।

अभय सिंह, जो समाजवादी पार्टी से विधायक चुने गए थे, उनकी नजदीकियां इन दिनों बीजेपी से बढ़ती दिखाई दे रही हैं। वहीं धनंजय सिंह वर्तमान में जेडीयू से जुड़े हुए हैं। हालिया इंटरव्यू में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए, लेकिन इन आरोपों के बीच एक नाम ऐसा है, जो दोनों की जुबान पर है यूपी का मोस्ट वांटेड गुड्डू मुस्लिम।

गुड्डू मुस्लिम: बाहुबलियों के बीच विवाद का रहस्यमय नाम

आज हम उस शख्स की कहानी बता रहे हैं, जिसके नाम पर यूपी के दो बाहुबली नेताओं के बीच सियासी टकराव खुलकर सामने आ गया है। गुड्डू मुस्लिम, जिसे लोग बमबाज गुड्डू मुस्लिम के नाम से भी जानते हैं, फिलहाल फरार है। उसके कारनामे इतने खतरनाक बताए जाते हैं कि सुनने वाला भी सिहर उठे।

अभय सिंह ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि धनंजय सिंह, गुड्डू मुस्लिम के साथ लूट की वारदातों में शामिल रहे। वहीं धनंजय सिंह ने भी एक किस्सा साझा करते हुए गुड्डू मुस्लिम को अभय सिंह से जोड़ा। आखिर कौन है ये गुड्डू मुस्लिम ऊर्फ गुड्डू बमबाज?

अपराध की दुनिया में एंट्री

प्रयागराज में जन्मा गुड्डू मुस्लिम बचपन से ही बदमाशी में माहिर बताया जाता है। जिस उम्र में लोग पढ़ाई कर भविष्य संवारने का सपना देखते हैं, उसी उम्र में उसने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। धीरे-धीरे यह शौक लूट और रंगदारी जैसी आपराधिक गतिविधियों में बदल गया।

युवा अवस्था में जब वह पढ़ाई के लिए लखनऊ पहुंचा, तब उसने अपराध की दुनिया में खुद को स्थापित करना शुरू कर दिया। जिस समय गुड्डू मुस्लिम लखनऊ पहुंचा उस समय अभय सिंह और धनंजय सिंह भी लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र थे। कहा जाता है कि उसी समय गुड्डू मुस्लिम इनके संपर्क में आया।

पहली बार कब आया नाम सामने

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुड्डू मुस्लिम का नाम पहली बार बड़े स्तर पर 1997 में चर्चा में आया, जब लखनऊ के चर्चित लामार्टीनियर कॉलेज के गेम्स टीचर फ्रेडरिक जे. गोम्स की हत्या के मामले में उसे आरोपी बनाया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, लेकिन अदालत में आरोप साबित नहीं हो सके और उसे राहत मिल गई।

बाहुबलियों और माफियाओं से नजदीकियां

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धीरे-धीरे गुड्डू मुस्लिम ने बाहुबली नेताओं से संपर्क बढ़ाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, कहा जाता है कि उसकी मुलाकात यूपी के कुख्यात माफिया श्रीप्रकाश शुक्ला से भी हुई थी। यही समय था जब गुड्डू मुस्लिम के नाम पर एक के बाद एक अपराध दर्ज हो रहे थे।

अतीक अहमद का बना खासमखास!

गुड्डू मुस्लिम का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में तब आया, जब उसके अतीक अहमद से संबंध सामने आए। एक समय ऐसा भी आया जब वह अतीक का खासमखास बन गया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अतीक अहमद ने उसे अपने पाले में लाने के लिए हरसंभव मदद की। यहां तक कि जेल से बाहर लाने में भी अतीक की भूमिका बताई जाती है, हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

राजू पाल और उमेश पाल हत्याकांड

अतीक अहमद के अधूरे कामों को पूरा करना ही गुड्डू मुस्लिम का अगला लक्ष्य बताया जाता है। वर्ष 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में अतीक अहमद समेत कई लोग आरोपी बने, जिनमें गुड्डू मुस्लिम का नाम भी शामिल था। सीबीसीआईडी ने उसे आरोपी बनाकर चार्जशीट दाखिल की। अतीक की गिरफ्तारी के बाद गुड्डू मुस्लिम अंडरग्राउंड हो गया और इस दौरान उसने रियल एस्टेट में निवेश कर गैंग को संभाले रखा।

इसके बाद उमेश पाल हत्याकांड में गुड्डू मुस्लिम एक बार फिर सुर्खियों में आया। दिनदहाड़े हुई इस हत्या में बमबाजी करने वाले शख्स के तौर पर उसकी पहचान हुई। इस मामले में अतीक अहमद के पूरे परिवार को आरोपी बनाया गया। यूपी पुलिस ने अतीक के बेटे असद का एनकाउंटर किया, जबकि बाद में अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कहा जाता है कि गोली लगने से पहले अशरफ ने गुड्डू मुस्लिम का नाम लिया था। जैसे वो गुड्डू मुस्लिम के बारे में बताने वाला था।

कहां है मोस्ट वांटेड?

उमेश पाल की हत्या के बाद से ही गुड्डू मुस्लिम फरार है। हालांकि इस दौरान गुड्डू मुस्लिम के एनकाउंटर की खबरें भी सामने आईं, लेकिन यूपी पुलिस ने इसकी पुष्टि से इनकार कर दिया। आज भी गुड्डू मुस्लिम की फरारी तिलिस्म बनी हुई है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Guddu Muslim, political crime UP, UP crime news, UP mafia, UP politics crime, अतीक अहमद गैंग, अभय सिंह, उमेश पाल हत्याकांड, गुड्डू मुस्लिम, धनंजय सिंह, पूर्वांचल माफिया, प्रयागराज अपराध, बमबाज गुड्डू मुस्लिम, यूपी बाहुबली, यूपी मोस्ट वांटेड, राजू पाल हत्याकांड, लखनऊ विश्वविद्यालय, श्रीप्रकाश शुक्ला
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Urfi Javed के घर में घुसे अनजान शख्स आधी रात को उर्फी जावेद के घर में घुसे अनजान शख्स, ‘फैशन क्वीन’ की चीखें सुन दहल गया इलाका!
Next Article राहुल गांधी जर्मनी भाषण भारतीय लोकतंत्र जर्मनी पहुंचे राहुल गांधी ने भारतीय चुनावी प्रक्रियाओं पर उठाए गंभीर सवाल, कहा ‘दुनिया के लिए धरोहर है भारतीय लोकतंत्र’

फीचर

View More
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक उठा विवाद सिर्फ एक इस्तीफे की खबर नहीं…

By Gopal Singh 5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read
राज्यसभा चुनाव 2026 क्रॉस वोटिंग कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव 2026: ओडिशा से बिहार तक क्रॉस वोटिंग का खेल, मुस्लिम विधायकों ने भी दिया झटका !

16 मार्च 2026 के राज्यसभा चुनावों ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं बदले,…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

शहद, चीज और अंडे से बनी खास डिश
Trending Newsअन्य

मीठा, तीखा और प्रोटीन से भरपूर… सोशल मीडिया पर क्यों छाया ‘हॉट हनी एग’?

अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते हैं। कोई इसे उबालकर खाता…

3 Min Read
नई फिल्म के ऐलान के साथ फिर चर्चा में सलमान खान
EntertainmentTrending News

सलमान खान ने साउथ के बड़े मेकर्स संग मिलाया हाथ, नई फिल्म का किया ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। जहां एक तरफ उनकी अपकमिंग…

2 Min Read
बंद फ्लैट में प्रेमिका की हत्या, बाद में आरोपी खुद पहुंचा थाने
Trending Newsराज्य

प्यार, धोखा और कत्ल: WIFE के जाते ही प्रेमिका को बुलाया और फिर हुआ ऐसा कांड जिसने सबको हिला दिया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

अलर्ट! 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान का खतरा, IMD ने 8 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?