Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: अश्लील वीडियो कॉल और ब्लैकमेलिंग का जाल: 24 महिलाओं के यौन शोषण का सनसनीखेज मामला
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > क्राइम > अश्लील वीडियो कॉल और ब्लैकमेलिंग का जाल: 24 महिलाओं के यौन शोषण का सनसनीखेज मामला
क्राइम

अश्लील वीडियो कॉल और ब्लैकमेलिंग का जाल: 24 महिलाओं के यौन शोषण का सनसनीखेज मामला

news desk
Last updated: December 22, 2025 5:35 pm
news desk
Share
SHARE

मुंबई। महानगर में मूक-बधिर महिलाओं के साथ यौन शोषण का एक बेहद चौंकाने वाला और इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना, वह स्तब्ध रह गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक आरोपी ने सुनियोजित तरीके से अपनी जाल में फंसाकर एक-दो नहीं बल्कि 24 महिलाओं का कथित तौर पर कई वर्षों तक यौन उत्पीड़न किया।

आरोप है कि आरोपी पीड़ित महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था और बदले में उनसे बड़ी रकम वसूलता रहा। यह पूरा मामला तब उजागर हुआ, जब एक पीड़िता ने करीब 16 साल बाद चुप्पी तोड़ते हुए सामने आकर अपनी आपबीती साझा की। उसकी शिकायत और गवाही के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले से जुड़ा एक और दर्दनाक पहलू तब सामने आया, जब पीड़िता की एक करीबी दोस्त आरोपी की कथित करतूतों से मानसिक रूप से इतनी परेशान हो गई कि उसने आत्महत्या की कोशिश की। इस घटना का पीड़िता पर गहरा मानसिक असर पड़ा, जिसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर पूरे मामले से पर्दा उठाने का फैसला किया।

पीड़िता ने बताया कि उसके साथ पहली बार यह घटना तब हुई थी, जब वह नाबालिग थी। उस समय वह मुंबई के वेस्टर्न सबर्ब्स इलाके में रहती थी। आरोप है कि उसकी एक दोस्त उसे मुंबई घुमाने के बहाने साथ ले गई थी, जिसके बाद यह सिलसिला शुरू हुआ।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य संभावित पीड़ितों से भी संपर्क किया जा रहा है।धोखे से आरोपी के घर ले जाई गई पीड़िता

पीड़िता को उसकी ही एक करीबी दोस्त बहाने से आरोपी महेश पवार के सांताक्रूज स्थित वाकोला इलाके के घर ले गई। वहां जन्मदिन का बहाना बनाकर उसे खाने-पीने की चीजें ऑफर की गईं। आरोप है कि उसे जबरन ड्रिंक पिलाई गई, जिसमें पहले से नशीला पदार्थ मिलाया गया था। कुछ देर बाद उसकी दोस्त उसे आरोपी के साथ अकेला छोड़कर वहां से चली गई। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

वीडियो बनाकर सालों तक ब्लैकमेल करने का आरोप

आरोप है कि आरोपी ने इस आपराधिक कृत्य का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया और उसी वीडियो के जरिए पीड़िता को लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा। मानसिक आघात इतना गहरा था कि पीड़िता वर्षों तक इस दर्द को अकेले झेलती रही। बाद में आरोपी द्वारा नशीले पदार्थ देकर बार-बार दुष्कर्म किए जाने और हर बार वीडियो बनाकर धमकाने के आरोप भी सामने आए हैं।

डर और सामाजिक दबाव ने तोड़ी आवाज

डर, शर्म और सामाजिक दबाव के चलते पीड़िता लंबे समय तक चुप रही। हालांकि, जब यह पीड़ा असहनीय हो गई, तो उसने साहस जुटाकर सच सामने लाने का फैसला किया। पीड़िता ने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी।

सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से पुलिस तक पहुंची पीड़िता

इसके बाद ठाणे डेफ एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव घैसिस, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद फरहान खान, साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटर मधु केनी और अली यावर जंग नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग डिसएबिलिटीज के एक सेवानिवृत्त अधिकारी की मदद से पीड़िता पुलिस तक पहुंची।

कुरार पुलिस स्टेशन में इंटरप्रेटर की सहायता से कैमरे के सामने पीड़िता का बयान दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आया है कि कई मामलों में पीड़ित महिलाओं से नकदी, सोने के आभूषण और मोबाइल फोन भी लिए गए। साथ ही उनके साथ अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार किए जाने के आरोप हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Blackmailing Racket, Crime Against Women, Deaf Women Abuse Case, Maharashtra News, Mumbai Crime News, Mumbai Police Investigation, Serial Abuse Case, Sexual Exploitation Case, Women Safety India, अश्लील वीडियो केस, अश्लील वीडियो कॉल, ब्लैकमेलिंग मामला, महिला अपराध
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जावेद अख्तर और मुफ्ती शमाइल नदवी बहस ईश्वर है या नहीं?  जावेद अख्तर और मुफ्ती शमाइल नदवी की बहस ने क्यों मचाई हलचल ? सोशल मीडिया पर बहस तेज
Next Article "सरनेम हिल्टन, पर कामयाबी अपनी मेहनत की।" घर से निकाली गई, नाम बदनाम किया गया-फिर खुद लिखी सफलता की कहानी

फीचर

View More

महासागरों की बढ़ती गर्मी से बदल रहा पूरी दुनिया का मौसम! एल नीनो क्यों बना वैज्ञानिकों की सबसे बड़ी चिंता, समझिए पूरी कहानी

नई दिल्ली: दुनिया के महासागर लगातार गर्म होते जा रहे हैं और वैज्ञानिक इसे जलवायु परिवर्तन के सबसे गंभीर संकेतों…

By vineet verma 6 Min Read

बादल तो छाए, फिर भी क्यों नहीं मिलती गर्मी से राहत? जानिए बिना धूप के भी पसीना आने और बढ़ती उमस का पूरा वैज्ञानिक कारण

नई दिल्ली: आसमान में बादल छा जाने के बाद ज्यादातर लोगों को…

4 Min Read

चीनी ऐप से बीच सड़क अचानक क्यों रुक रहे ई-रिक्शा? खुलासे ने बढ़ाई टेंशन, क्या अब सोलर ग्रिड भी खतरे में?

भोपाल: मोबाइल ऐप के जरिए ई-रिक्शा को बीच रास्ते रोकने के मामले…

7 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

Latest Newsउत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में जांच तेज! अविनाश शुक्ला से पूछताछ के बाद अब बाकी आरोपियों की रिमांड लेगी पुलिस

लखनऊ: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला से…

4 Min Read
Latest Newsक्राइम

Agra Bathroom Murder: ‘खुद मलबा उठा रही थी…’ राजमिस्त्री ने खोला खूनी बाथरूम का राज, फर्श के नीचे दफन था पति का शव

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में सामने आए बाथरूम हत्याकांड की जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं।…

3 Min Read
Latest Newsक्राइम

Agra Murder Case: कोर्ट में फूट-फूटकर रोई रूबी, बोली- ‘पति की हत्या मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती’, बाथरूम में दफनाने का कबूल किया सच

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अपने पति की हत्या…

3 Min Read
क्राइम

3 महीने की शादी, 3 साल का अफेयर… प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या, वारदात के बाद नेपाल भागा पति

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। महज तीन महीने पहले शादी…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?