Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: ‘123456’ जैसे बैंक नंबर, बंद सेंटर्स और पेंडिंग पेमेंट्स… CAG रिपोर्ट ने खोली स्किल इंडिया में फर्जीवाड़े की पोल
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > ‘123456’ जैसे बैंक नंबर, बंद सेंटर्स और पेंडिंग पेमेंट्स… CAG रिपोर्ट ने खोली स्किल इंडिया में फर्जीवाड़े की पोल
Trending Newsसियासी

‘123456’ जैसे बैंक नंबर, बंद सेंटर्स और पेंडिंग पेमेंट्स… CAG रिपोर्ट ने खोली स्किल इंडिया में फर्जीवाड़े की पोल

Gopal Singh
Last updated: December 21, 2025 1:29 pm
Gopal Singh
Share
स्किल इंडिया में फर्जीवाड़ा CAG रिपोर्ट
स्किल इंडिया में फर्जीवाड़ा CAG रिपोर्ट
SHARE

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) को सरकार ने हमेशा देश के युवाओं के लिए रोजगार का सबसे बड़ा रास्ता बताया। दावा किया गया कि इस योजना से युवाओं को हुनर मिलेगा, नौकरी मिलेगी और आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत होगी। लेकिन नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट नंबर 20 ऑफ 2025 ने इन दावों की पोल खोल दी है। रिपोर्ट में सामने आई गड़बड़ियां यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि यह योजना सच में कौशल विकास के लिए थी या फिर सरकारी फंड को ठिकाने लगाने का एक आसान तरीका बन गई।

फर्जी अकाउंट और डेटा वेरिफिकेशन की भारी चूक

CAG की रिपोर्ट के मुताबिक स्किल इंडिया पोर्टल पर दर्ज 95.90 लाख लाभार्थियों में से 94.53 प्रतिशत बैंक अकाउंट या तो अमान्य थे या पूरी तरह फर्जी। कई अकाउंट नंबर ‘11111111111’, ‘123456’, ‘0000000000’ जैसे थे, जबकि कई जगह सिर्फ ‘N/A’ लिखा गया। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि बाकी बचे पांच लाख से अधिक लाभार्थियों के लिए सिर्फ 12 हजार यूनिक अकाउंट नंबर इस्तेमाल किए गए, जिन्हें बार-बार दोहराया गया। सवाल उठता है कि इतने बड़े स्तर पर यह फर्जी डेटा कैसे दर्ज हो गया और किसी ने समय रहते इसकी जांच क्यों नहीं की ?

बंद ट्रेनिंग सेंटर और फोटो डुप्लिकेशन का खेल

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि बिहार के बांका, मधेपुरा और शियोहर जैसे जिलों में ऐसे ट्रेनिंग सेंटरों के नाम पर बैच दिखाए गए जो असल में बंद थे। CAG ने 90 सेंटर्स की जांच की, जिनमें से 4 पूरी तरह बंद पाए गए। अब सवाल यह है कि जब सेंटर ही बंद थे, तो वहां ट्रेनिंग कैसे हुई और क्या उन सेंटर्स को फंड भी जारी किया गया?

यही नहीं, आरपीएल यानी रिकग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग में एक ही व्यक्ति की फोटो कई लाभार्थियों के नाम पर इस्तेमाल की गई। बिहार, यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान में ऐसे दर्जनों मामले मिले। क्या यह साफ तौर पर फर्जी सर्टिफिकेट बांटने का मामला नहीं है?

पेमेंट, नियमों की अनदेखी और सरकार की सफाई

पेमेंट और प्लेसमेंट के आंकड़े भी बेहद निराशाजनक हैं। 95.91 लाख प्रमाणित युवाओं में से सिर्फ 17.69 लाख को ही डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के जरिए भुगतान मिला, जबकि 34 लाख से ज्यादा युवाओं को आज तक एक रुपया नहीं मिला। इसके अलावा 6.54 लाख अंडरएज युवाओं और 8.09 लाख न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता से कम लोगों को भी सर्टिफिकेट बांट दिए गए। साफ है कि नियमों को ताक पर रखकर सिर्फ आंकड़े पूरे किए गए।
सरकार की तरफ से कहा गया है कि अब आधार आधारित ई-केवाईसी, फेस ऑथेंटिकेशन और जियो-टैगिंग जैसी व्यवस्थाएं लागू कर दी गई हैं। लेकिन सवाल यह है कि पुराने घोटालों का जवाब कौन देगा? कौन से अधिकारी जिम्मेदार हैं, कितने करोड़ रुपये का गबन हुआ और क्या इस पर कोई एफआईआर दर्ज हुई?

2015 से 2022 के बीच प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना पर करीब 14,450 करोड़ रुपये खर्च किए गए। लेकिन CAG की रिपोर्ट बताती है कि यह योजना युवाओं के भविष्य से ज्यादा सिस्टम की खामियों और लापरवाही की पहचान बन गई है। आखिर में सवाल वही है—जब लाखों युवाओं के नाम पर फर्जीवाड़ा हो, भुगतान न मिले और ट्रेनिंग सिर्फ कागजों में चले, तो सरकार इसे सफलता कैसे कह सकती है? देश के युवा अब भी इंतजार कर रहे हैं कि सरकार इन सवालों का जवाब कब देगी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Breaking News India, CAG Audit 2025, DBT Payment Issue, Employment Scheme Failure, Fake Bank Accounts, Government Schemes India, Indian politics news, Modi government schemes, PMKVY CAG Report, Public Money Misuse, Scam Exposed, Skill Development Scheme, Skill India Scam, Training Centre Fraud, Youth Skill Program
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ट्रेन से यात्रा की तैयारी है? 26 दिसंबर से कितना बढ़ेगा किराया, जान लें पूरी डिटेल
Next Article घने कोहरे में गायब हुआ ताजमहल, पश्चिम यूपी में शीतलहर से जनजीवन बेहाल

फीचर

View More

Good Friday 2026: ईसा मसीह की शहादत के दिन में ‘Good’ शब्द का रहस्य, शोक के दिन को क्यों कहा जाता है ‘पवित्र शुक्रवार’?

नई दिल्ली: आज 3 अप्रैल 2026 को दुनिया भर में गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। यह वह दिन है…

By news desk 3 Min Read

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर…

5 Min Read
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

ट्रंप की ‘गाली’ पर बवाल: क्या 25वें संशोधन से छीनी जाएगी सत्ता? ईरान को दी गई ‘पावर प्लांट डे’ की धमकी ने बढ़ाई हलचल

वाशिंगटन। दुनिया अभी ईस्टर के शांतिपूर्ण संदेशों में डूबी ही थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक 'विस्फोटक' और…

3 Min Read
सोशल मीडिया पर वायरल विवाद की हैप्पी एंडिंग
Trending Newsराज्य

सोशल मीडिया पर वायरल विवाद की हैप्पी एंडिंग SDM ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या ने पुरानी कड़वाहट मिटाई, अब एक ही घर में साथ बिताएंगे जिंदगी

उत्तर प्रदेश की चर्चित SDM ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या के बीच करीब तीन साल से चल रहा…

3 Min Read
Trending Newsक्राइम

लखीमपुर खीरी कोर्ट में गोलीकांड: पारिवारिक विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट…

3 Min Read
पंजाब और चंडीगढ़ में 'बम' का खौफ
Trending Newsक्राइम

पंजाब और चंडीगढ़ में ‘बम’ का खौफ: स्कूलों, अदालतों और सचिवालय को मिली उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर प्रशासन

सोमवार की सुबह पंजाब और चंडीगढ़ के लिए किसी डरवाने सपने जैसी रही। एक सोचे समझे तरीके से चंडीगढ़ सचिवालय,…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?