Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: UP में अब तक का सबसे बड़ा फार्मा घोटाला! 700 फर्जी कंपनियों से कोडीन कफ सिरप की तस्करी, दुबई तक फैला था नेटवर्क
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > UP में अब तक का सबसे बड़ा फार्मा घोटाला! 700 फर्जी कंपनियों से कोडीन कफ सिरप की तस्करी, दुबई तक फैला था नेटवर्क
Trending Newsराज्य

UP में अब तक का सबसे बड़ा फार्मा घोटाला! 700 फर्जी कंपनियों से कोडीन कफ सिरप की तस्करी, दुबई तक फैला था नेटवर्क

news desk
Last updated: December 15, 2025 5:02 pm
news desk
Share
यूपी कोडीन कफ सिरप फार्मा घोटाला
यूपी कोडीन कफ सिरप फार्मा घोटाला
SHARE

उत्तर प्रदेश में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच ने हर किसी को चौंका दिया है। ईडी के मुताबिक, राज्य में अब तक का सबसे बड़ा कोडीन-बेस्ड कफ सिरप डायवर्जन और तस्करी रैकेट चल रहा था, जिसमें 700 से ज्यादा फर्जी कंपनियों के जरिए अरबों रुपये का खेल किया गया। शुरुआती अनुमान में इस पूरे घोटाले की रकम 1,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है। ये पैसा नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और मनी लॉन्ड्रिंग से कमाया गया।

जांच में सामने आया कि करीब 220 लोगों के नाम पर ये शेल कंपनियां बनाई गई थीं, जो सिर्फ कागजों में मौजूद थीं। इन फर्मों का न कोई दफ्तर था और न ही कोई असली कारोबार। ईडी ने अपनी ईसीआईआर में 67 लोगों को आरोपी बनाया है। इन्हीं फर्जी कंपनियों के जरिए कफ सिरप की अवैध बिक्री, सप्लाई और तस्करी की जा रही थी, जिसका नेटवर्क भारत से निकलकर बांग्लादेश, नेपाल और दुबई तक फैला हुआ था।

छापेमारी में करोड़ों की नकदी और लग्जरी सामान बरामद

ईडी ने 11 दिसंबर को उत्तर प्रदेश, गुजरात और झारखंड में एक साथ 25 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, सहारनपुर, गाजीपुर, अहमदाबाद और रांची जैसे शहर शामिल थे। इन छापों के दौरान एजेंसी को करोड़ों रुपये की नकदी, महंगे लग्जरी आइटम और कई अहम दस्तावेज हाथ लगे। सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल दुबई फरार हो चुका है, जबकि उसके पिता भोला प्रसाद जायसवाल को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में अलोक सिंह और अमित तट्टा पहले से जेल में हैं और इनके बैंक खातों में संदिग्ध लेन-देन पाए गए हैं।

ईडी की जांच की जड़ें पिछले दो महीनों में दर्ज 30 से ज्यादा एफआईआर से जुड़ी हैं, जो कफ सिरप के दुरुपयोग और अवैध कारोबार से संबंधित हैं। एजेंसी का दावा है कि इन फर्जी फर्मों के जरिए करीब 450 करोड़ रुपये का फर्जी टर्नओवर दिखाया गया, जिसका इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ फार्मा कंपनियों के अधिकारी इस पूरे खेल से वाकिफ थे, लेकिन उन्होंने जानबूझकर आंखें मूंदे रखीं। रांची और धनबाद की कुछ कंपनियों के लेन-देन भी अब जांच के दायरे में हैं।

ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यह उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा और संगठित फार्मा घोटाला है। इस मामले में न सिर्फ तस्करी का नेटवर्क उजागर हुआ है, बल्कि इसके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन भी सामने आ रहे हैं। यह घोटाला सिर्फ आर्थिक अपराध नहीं है, बल्कि जनस्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा साबित हुआ है, क्योंकि ऐसे कफ सिरप के सेवन से बच्चों की मौतों के मामले भी जुड़े बताए जा रहे हैं। फिलहाल जांच जारी है और ईडी को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होंगे।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Breaking News, Codeine Cough Syrup, Drug Trafficking India, Dubai Connection, ED Investigation, Enforcement Directorate, Fake Companies, Health Crime, International Drug Racket, Money Laundering Case, Narcotics Control, Pharma Fraud, Shell Companies, UP Pharma Scam, Uttar Pradesh News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article नितिन नबीन ने संभाला राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद, अमित शाह और जेपी नड्डा रहे मौजूद
Next Article AQI पर सीएम रेखा गुप्ता पर सोशल मीडिया से संसद तक गुस्सा दिल्ली की हवा बनी ज़हरीली, सोशल मीडिया पर सीएम रेखा गुप्ता पर फूटा लोगों का गुस्सा, संसद में भी उठा प्रदूषण का मुद्दा

फीचर

View More

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन यह राज्य तब भी था विदेशी कब्जे में; 14 साल बाद ऐसे बना देश का 25वां राज्य

पणजी: 15 अगस्त 1947 को जब पूरा देश ब्रिटिश शासन से आजादी का जश्न मना रहा था, तब भारत का…

By vineet verma 6 Min Read

आधी रात को खत्म हुआ अंग्रेजों का राज, 15 अगस्त 1947 को ऐसे मिली भारत को आजादी; जानिए स्वतंत्रता की पूरी कहानी

नई दिल्ली: 15 अगस्त भारत के इतिहास की सबसे अहम तारीखों में…

6 Min Read

लाल किले से ही क्यों देश को संबोधित करते हैं प्रधानमंत्री? 15 अगस्त की इस परंपरा के पीछे छिपी है सत्ता, संघर्ष और आजादी की पूरी कहानी

नई दिल्ली: 15 अगस्त 2026 को देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsधर्म

18 अगस्त 2026 का राशिफल: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कुछ को विरोधियों से रहना होगा सतर्क

लखनऊ: युगाब्ध-5127, विक्रम संवत 2083 और राष्ट्रीय शक संवत-1948 के अनुसार 18 अगस्त 2026, मंगलवार को श्रावण शुक्ल पक्ष की…

7 Min Read
Trending Newsसियासी

Jharkhand Students Protest: 24 दिन के आंदोलन के बाद सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL समेत TDPL की परीक्षाएं रद्द

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा…

6 Min Read
Latest NewsTrending News

राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति मामले में अंतरिम राहत, CBI-ED की रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

नई दिल्ली: आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को…

3 Min Read
EntertainmentTrending News

‘हीरोज’ फेम हॉलीवुड अभिनेत्री हेडन पैनेटीयर का 36 साल की उम्र में निधन, जन्मदिन से ठीक 5 दिन पहले पसरा सन्नाटा

लॉस एंजिल्स। हॉलीवुड की मशहूर टीवी सीरीज 'हीरोज' (Heroes) और 'नेविले' (Nashville) में अपनी बहुचर्चित भूमिकाओं से वैश्विक पहचान बनाने…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?