Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: IPL-2026 की नीलामी में UP के इन सितारों की लग सकती है लॉटरी
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > IPL-2026 की नीलामी में UP के इन सितारों की लग सकती है लॉटरी
Trending Newsखेल

IPL-2026 की नीलामी में UP के इन सितारों की लग सकती है लॉटरी

SYED MOHAMMAD ABBAS
Last updated: December 7, 2025 1:13 pm
SYED MOHAMMAD ABBAS
Share
SHARE

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन की तैयारी चल रही है। कई खिलाड़ी इधर-उधर गए हैं और एक बार फिर छोटी नीलामी आयोजित करने की तैयारी चल रही है।

दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग की सभी 10 फ्रेंचाइजी ने हाल ही में अपनी रिटेंशन सूची मीडिया के सामने साझा की थी। इसके बाद सबकी नजरें मिनी ऑक्शन पर टिक गई थीं।

आईपीएल से मिली जानकारी के अनुसार 1355 खिलाड़ियों को नीलामी की सूची में शामिल किया गया है। इनमें कई धाकड़ खिलाड़ी भी हैं, साथ ही 45 क्रिकेटरों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है। बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार मिनी नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगी।

अब जबकि सभी टीमें मिनी ऑक्शन की रणनीति बनाने में जुटी हैं, आइए जानते हैं यूपी के चार ऐसे सितारे जो इस बार की नीलामी में सबको चौंका सकते हैं।

शिवम मावी पर होगी खास नजर

उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज शिवम मावी एक बार फिर आईपीएल में अपनी रफ्तार से सबको चौंका सकते हैं। उनकी गेंदबाजी की स्पीड अक्सर चर्चा का केंद्र रहती है। कहा जाता है कि वे 140 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं।

शिवम मावी 2018 अंडर-19 विश्व कप में अपनी तेज गेंदबाजी के कारण सुर्खियों में आए थे और उसी साल उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया।

आईपीएल 2023 से पहले गुजरात टाइटन्स ने उन्हें 6 करोड़ रुपये में खरीदा था, हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इस बार की नीलामी में उन पर सभी की नजरें होंगी।

आईपीएल 2026 नीलामी में प्रशांत वीर चौंका सकते हैं

अमेठी के रहने वाले प्रशांत वीर अपनी स्पिन गेंदबाजी से सुर्खियों में आए हैं। उन्होंने अब तक 7 टी-20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 11 विकेट लिए हैं। उनकी घूमती गेंदें बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं।

हाल ही में उनका चयन यूपी की रणजी टीम में हुआ है और अब वे आईपीएल नीलामी में अनकैप्ड स्टार के रूप में देखे जा रहे हैं। आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले कई टीमों ने उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया था और बतौर ऑलराउंडर उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। चेन्नई सुपर किंग्स, रवींद्र जडेजा के विकल्प के रूप में, इस खिलाड़ी में दिलचस्पी दिखा सकती है।

पुरुष अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी 2025-26 में एक मैच के दौरान उन्हें चोट लगी थी और 7 टांके लगाने पड़े थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 376 रन (19 छक्के), 18 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए।

करण शर्मा पर होंगी निगाहें

करण शर्मा पहले भी आईपीएल खेल चुके हैं। 2022 की मेगा नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने उन्हें खरीदा था और उन्हें डेब्यू कैप भी मिली। हालांकि वे सिर्फ 4 रन ही बना पाए। अगले सीजन में उन्होंने 2 मैचों में केवल 12 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 9 रहा। इसके बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया।

लेकिन आईपीएल 2026 नीलामी से पहले यूपीटी20 लीग में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें दोबारा मौका मिल सकता है। काशी रुद्र के कप्तान ने सिर्फ 12 पारियों में 519 रन, 47.18 की औसत, 152.65 की स्ट्राइक रेट से शानदार बल्लेबाजी की और चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।

कार्तिक त्यागी की तेज गेंदों ने सबको हैरान किया है

2020 अंडर-19 विश्व कप में कार्तिक त्यागी ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में 6 मैचों में 11 विकेट, 13.90 की औसत, 3.45 इकॉनमीके साथ शानदार प्रदर्शन किया था।

2020 में वे राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने और उन्हें 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा गया। अगले साल सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। उनकी तेज गेंदबाजी, यॉर्कर और डेथ ओवर कौशल को देखते हुए इस बार भी उन्हें अच्छी बोली मिलने की संभावना है।यूपी के विस्फोटक बल्लेबाज़ स्वास्तिक चिकारा पर इस बार सबकी नज़रें होंगी। पिछले सीजन में उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा तो गया था, लेकिन बिना एक भी मैच खेले ही फ्रेंचाइज़ी ने रिलीज़ कर दिया।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BreakingNews, #CricketNews, #CricketUpdates, #IndianCricket, #indianpresshouse, #IPL2026, #IPLAuction, #IPLAuction2026, #IPLTeams, #KaranSharma, #KartikTyagi, #PrashantVeer, #RisingStars, #ShivamMavi, #SportsNews, #T20Cricket, #UPCricket, #UPPlayers
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सलमान के शो Bigg Boss 19 का Grand Finale आज, जानें फिनाले कब और कहां देखें
Next Article वायरस का ‘सर्फिंग’ मोमेंट! नई तकनीक ने दिखाया फ्लू वायरस कैसे घुसता है शरीर में… हाई-रिज़ॉल्यूशन में दिखा सतह पर स्लाइड करता दिखा वायरस !

फीचर

View More

कैंसर मरीजों के लिए राहत की खबर: 20 से 70% तक घटेंगे दवाइयों के दाम

अक्सर कहा जाता है कि बीमारी सिर्फ शरीर की परीक्षा नहीं लेती, बल्कि इंसान की पूरी जिंदगी की जमा-पूंजी भी…

By Shivani Kalani 4 Min Read

हवा में 17,000 फीट पर इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, टूट गई विमान की ‘नाक’; फिर भी 110 लोग रहे सुरक्षित, जानिए कैसे बची यात्रियों की जान

लखनऊ: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E925 करीब 17,000…

5 Min Read

क्या कप्तान की सोची-समझी साजिश से क्रैश होते हैं विमान? पिछले 20 साल के “IATA” आंकड़ों ने किया हैरान!

हवाई सफर आज दुनिया में यात्रा के लिए सबसे सुरक्षित माध्यम माना…

3 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

एशियन गेम्स गोल्ड के बाद इनामी राशि की चर्चा: वॉशिंगटन सुंदर को 75 लाख, विप्रज निगम को 3 करोड़

नई दिल्ली | एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीमों की स्वर्णिम सफलता के बाद खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’? योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव किया पास

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम…

4 Min Read
Trending Newsबाजार

Samsung का सबसे बड़ा सीक्रेट प्लान लीक! Galaxy S27 सीरीज में आ रहे हैं 4 खतरनाक मॉडल, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश

जब भी टेक जगत के बादशाह सैमसंग का नाम आता है, तो तकनीक प्रेमियों की धड़कनें तेज हो जाना लाजिमी…

5 Min Read
Trending Newsराज्य

Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन का रेल यातायात पर बड़ा असर, राजधानी समेत कई ट्रेनें शुरुआती स्टेशनों से रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर, 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के बड़े धरना-प्रदर्शन…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?