Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: बजट पेश करने के बाद सीएम पद छोड़ सकते हैं सिद्दारमैया! क्या राहुल गांधी के इशारे पर सजी नाश्ते की टेबल?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > बजट पेश करने के बाद सीएम पद छोड़ सकते हैं सिद्दारमैया! क्या राहुल गांधी के इशारे पर सजी नाश्ते की टेबल?
Trending Newsसियासी

बजट पेश करने के बाद सीएम पद छोड़ सकते हैं सिद्दारमैया! क्या राहुल गांधी के इशारे पर सजी नाश्ते की टेबल?

Sandeep pandey
Last updated: November 29, 2025 12:16 pm
Sandeep pandey
Share
नाश्ते पर मिले डीके और सिद्दारमैया
नाश्ते पर मिले डीके और सिद्दारमैया
SHARE

बेगलुरू में सीएम सिद्दारमैया के घर हुआ डीके शिवकुमार का नाश्ता कांग्रेस के लिए स्वादिष्ट रहा या कड़वा ये कहना अभी जल्दबाजी होगी. लेकिन इतना तो तय है कि नाश्ते के टेबल पर कर्नाटक की राजनीति के दो दिग्गज नेता एक साथ दिखे तो इसके पीछे शीर्ष नेतृत्व की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता. सूत्रों की माने तो शीर्ष नेतृत्व के दखल के बाद ही नाश्ते की टेबल सजाई गई.

कर्नाटक में सीएम पद को लेकर सिद्दारमैया और शिवकुमार के बीच खींचतान अपने चरम पर है. पिछले दिनों से दोनों गुटों के विधायक भी लॉबिंग में जुटे नजर आए. कुछ विधायकों की तो दिल्ली में डेरा डालने की बात भी सामने आई. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ भी कर्नाटक के कुछ विधायकों ने मुलाकात कर अपनी बात रखी. इसी बीच शनिवार की सुबह सिद्दारमैया की मेजबानी में नाश्ते का लुत्फ लेते डीके शिवकुमार की तस्वीर आई. जिसने नये सियासी सवालों को जन्म दिया.

इन दोनों नेताओं की ये कोशिश मानी जा रही है कि वो अपने बीच चल रहे खींचतान को सार्वजनिक नहीं होने देना चाह रहे हैं. भले ही दोनों तरफ से कई विरोधाभासी बयान अब तक सामने आ चुके हैं. नाश्ते के बाद सीएम सिद्दारमैया ने मतभेदों से किनारा करते हुए ये भी कहा कि वो जल्द ही डीके शिवकुमार के घर भोजन पर जाएंगे. वहीं डीके ने नाश्ते को अच्छा बताते हुए कहा कि ‘हम लोगों ने सिर्फ नाश्ता किया कोई राजनीतिक बात नहीं हुई’.

दो नेता एक साथ बैठें और राजनीतिक बात ना हो ये पचने जैसा नहीं लगता. लेकिन यहीं से सवाल उठ रहे हैं अगर सीएम की कुर्सी को लेकर बात नहीं हुई तो क्या ये माना जाए कि दोनों के बीच गतिरोध बना हुआ है. वहीं खबर ये भी है कि डीके आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे. जहां जरूर राजनीतिक बात हो सकती है. अंदरखाने की बात मानी जाए तो फरवरी में बजट पेश करने के बाद सिद्दारमैया सीएम पद छोड़ सकते हैं. ऐसे में अगर कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन हुआ भी तो वो मार्च के आस पास हो सकता है.

2023 में जब कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया था तब भी कर्नाटक में सीएम पद को लेकर डीके और सिद्दारमैया के बीच जोरआजमाइश चली थी. तब ढाई ढाई साल के फार्मले पर सहमति बनी थी. ढ़ाई साल की मियाद पूरी हो चुकी है जिसके बाद कर्नाटक की राजनीति में शतरंज वाले घोड़े की ढाई चाल देखी जाने लगी. फिलहाल दोनों के बीच आपसी सहमति से बात बनती नहीं दिख रही है. ऐसे में अब सबकुछ दिल्ली पर निर्भर है. जहां कांग्रेस नेतृत्व को इस मामले में ऐसा कदम उठाना है जिससे पार्टी को कई नुकसान ना हो वहीं वो ये भी चाहेगी कि बीजेपी को भी इस झमेले का फायदा उठाने का मौका ना मिले.   

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BreakingNews, #Congress, #DKShivkumar, #IndiaNews, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #KarnatakaChess, #KarnatakaCM, #KarnatakaGovernment, #KarnatakaNews, #KARNATKA, #PoliticalNews, #Rahul Gandhi, #Siddaramaiah
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article फाइनल रेस से बाहर हुईं अशनूर कौर वॉयलेंस’ पड़ा भारी! अशनूर कौर को सलमान ने दिखाया बाहर का रास्ता, ‘फिनाले से पहले ही हुई एलिमिनेट’
Next Article टेलीग्राम सेक्सटॉर्शन मामला नाबालिग लड़कियों से रेप… महिलाओं को गैर पुरुषों संग सेक्स के लिए मजबूर करने वाले टेलीग्राम सेक्सटॉर्शन किंग को उम्रकैद की सजा, ऐसे चलता था पूरा नेटवर्क!

फीचर

View More

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों में 86 सीटें SC-ST के…

By news desk 7 Min Read

लखनऊ के KGMU से जुड़े अध्ययन में मां के दूध के 100 सैंपल में मिले जहरीले रसायन, भारी धातुओं ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ। नवजात शिशुओं के लिए अमृत माना जाने वाला मां का दूध…

3 Min Read

26 सितंबर की रात आसमान में दिखेगा खास चांद, जानिए Harvest Moon क्यों कहलाता है फसल का चांद

नई दिल्ली: सितंबर की पूर्णिमा को खास माना जाता है और इसे…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

भूटान क्यों बढ़ा रहा बौद्ध कूटनीति का दायरा? गेलेफू से मंदिरों तक बदलती रणनीति के पीछे क्या है बड़ा मकसद

थिम्पू: हिमालय में भारत और चीन के बीच स्थित भूटान अपनी सुरक्षा, राष्ट्रीय पहचान और अस्तित्व से जुड़ी चुनौतियों के…

8 Min Read
Trending Newsसियासी

कर्मचारियों को फिर मिलेगी OPS, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनने का मौका; चुनाव से पहले अखिलेश यादव के बड़े ऐलान

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कई बड़े ऐलान किए।…

5 Min Read
Trending Newsअन्यबाजार

UPI पेमेंट पर नए चार्ज पर रोक की मांग खारिज: सुप्रीम कोर्ट के नोटिस से गरमाया डिजिटल ट्रांजैक्शन का मुद्दा!

क्या अब रोजमर्रा के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना महंगा होने वाला है? सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 2,000 रुपये से अधिक…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

ईवीएम पर फिर मायावती का बड़ा सवाल, बोलीं- बैलेट पेपर से हों चुनाव; चंद्रशेखर आजाद की जीत को लेकर BJP पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर चुनाव आयोग और बीजेपी पर…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?