ढाका। बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सेहत कारणों का हवाला देने के साथ-साथ उनके इस्तीफे के पीछे की सबसे बड़ी वजह पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ उनके गुप्त संपर्क साधने की रिपोर्ट्स को माना जा रहा है। शहाबुद्दीन ने संविधान के अनुच्छेद 50 (3) के तहत अपना हस्ताक्षर युक्त त्यागपत्र संसद के स्पीकर को भेज दिया है।
विवाद की शुरुआत तब हुई जब मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि मई 2026 में इलाज कराने लंदन गए राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की थी।
यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब कुछ ही दिन पहले भारत में शरण लिए शेख हसीना ने घोषणा की थी कि वे दिसंबर 2026 में बांग्लादेश लौटेंगी और अदालत में आत्मसमर्पण करेंगी। हसीना की संभावित वापसी के ऐलान के बाद बीएनपी सरकार ने अवामी लीग के दौर के आखिरी संवैधानिक पदधारक शहाबुद्दीन पर पद छोड़ने का दबाव बढ़ा दिया था।
अगर आप भी कार या बाइक चलाते हैं और अपने ई-चालान को 'बाद में देख…
नई दिल्ली । NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली की सियासत में हलचल तेज…
नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक विवाद के बीच देश की राजनीति और छात्र आंदोलन में…
नई दिल्ली। मानसून सत्र 2026 के पहले सप्ताह में संसद का कामकाज पूरी तरह ठप…
दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर देश के सबसे चर्चित विरोध-प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
NEET-UG पेपर लीक विवाद की आंच अब देश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच गई…