अगर आप भी कार या बाइक चलाते हैं और अपने ई-चालान को ‘बाद में देख लेंगे’ सोचकर टालते आ रहे हैं, तो अब संभल जाइए। ट्रैफिक पुलिस और RTO विभाग अब बकाया चालान वाले वाहन चालकों पर सख्त एक्शन मोड में आ चुका है। लंबे समय से पेंडिंग चालान को जमा न करना आपके लिए एक बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है।
आजकल शहरों में लगे AI-बेस्ड ट्रैफिक कैमरों की वजह से जरा सी स्पीड बढ़ने या रेड लाइट जंप करने पर तुरंत ई-चालान कट जाता है। कई बार लोगों को चालान कटने का मैसेज नहीं मिल पाता या वे इसे नजरअंदाज कर देते हैं।
अगर आपने लंबे समय तक बकाया चालान जमा नहीं किया, तो RTO की प्रशासनिक कार्रवाई के तहत आपकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सस्पेंड हो सकता है या आपका ड्राइविंग लाइसेंस (DL) ब्लॉक किया जा सकता है। ऐसा होने पर गाड़ी का इंश्योरेंस रिन्यू कराने, गाड़ी बेचने या ट्रांसफर कराने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
आजकल शहरों में लगे AI-बेस्ड ट्रैफिक कैमरों की वजह से जरा सी स्पीड बढ़ने या रेड लाइट जंप करने पर तुरंत ई-चालान कट जाता है। कई बार लोगों को चालान कटने का मैसेज नहीं मिल पाता या वे इसे नजरअंदाज कर देते हैं।
अगर आपने लंबे समय तक बकाया चालान जमा नहीं किया, तो RTO की प्रशासनिक कार्रवाई के तहत आपकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) सस्पेंड हो सकता है या आपका ड्राइविंग लाइसेंस (DL) ब्लॉक किया जा सकता है। ऐसा होने पर गाड़ी का इंश्योरेंस रिन्यू कराने, गाड़ी बेचने या ट्रांसफर कराने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
राहत की बात यह है कि इसके लिए आपको किसी भी RTO ऑफिस या पुलिस स्टेशन के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। सड़क परिवहन मंत्रालय (MoRTH) के आधिकारिक portal के जरिए आप आसानी से चालान चेक करके डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं।
पेंडिंग चालान ऐसे चेक करें: सबसे पहले Parivahan eChallan की वेबसाइट (echallan.parivahan.gov.in) पर जाएं और Check Challan Status पर क्लिक करें।
अपने Vehicle Number, Challan Number या DL Number में से कोई एक ऑप्शन चुनें और डिटेल दर्ज करें।
स्क्रीन पर दिख रहा Captcha भरें और Get Details पर क्लिक करें। आपके सामने बकाया और पेड चालान की पूरी लिस्ट आ जाएगी।
पेंडिंग चालान के बगल में दिख रहे Pay Now पर क्लिक करें। अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर OTP से वेरीफाई करें। UPI, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से तुरंत भुगतान करें। पेमेंट सक्सेसफुल होते ही अपनी डिजिटल रसीद जरूर डाउनलोड करके सेव कर लें।
एक्सपर्ट्स का कहना है की किसी भी कानूनी झंझट या अचानक ब्लॉक होने से बचने के लिए महीने में कम से कम एक बार अपने वाहन का ई-चालान स्टेटस जरूर चेक करते रहें।
डिजिटल एंटरटेनमेंट के बढ़ते दौर में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर परोसे जा रहे कंटेंट को लेकर…
ढाका। बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। बांग्लादेश के…
नई दिल्ली । NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली की सियासत में हलचल तेज…
नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक विवाद के बीच देश की राजनीति और छात्र आंदोलन में…
नई दिल्ली। मानसून सत्र 2026 के पहले सप्ताह में संसद का कामकाज पूरी तरह ठप…
दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर देश के सबसे चर्चित विरोध-प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…