भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में अपनी स्ट्रॉन्ग होल्ड जमाने के बाद, JSW MG Motor India अब 2026 में एक बड़ा गेम-चेंजर मूव खेलने की तैयारी में है। कंपनी ने ऑफीशियली कन्फर्म कर दिया है कि वो 2026 में 3 नई न्यू-एनर्जी व्हीकल्स “NEVs” लॉन्च करने जा रहे हैं। लेकिन ट्विस्ट कुछ और है, इन तीन गाड़ियों में से एक कार प्लग-इन हाइब्रिड “PHEV” होगी, जो भारत में MG की पहली हाइब्रिड कार होने वाली है।
अभी तक MG इंडिया के पोर्टफोलियो में या तो प्योर इलेक्ट्रिक कारें थीं जैसे Windsor, Comet, ZS EV या फिर ट्रेडिशनल पेट्रोल-डीजल गाड़ियां। लेकिन अब कंपनी उन बायर्स को टारगेट कर रही है जो इलेक्ट्रिक पर शिफ्ट तो होना चाहते हैं, पर बैटरी खत्म होने का डर की वजह से हिचकिचाते हैं।
प्लग-इन हाइब्रिड “PHEV” टेक्नोलॉजी की सबसे खास बात यह है कि यह कार बैटरी और पेट्रोल इंजन दोनों पर काम करेगी। यानी शहर में आप इसे प्योर इलेक्ट्रिक मोड पर चलाकर पैसे बचा सकते हैं और हाईवे पर बिना किसी टेंशन के लंबी दूरी तय कर सकते हैं।
सिर्फ गाड़ियां बेचना ही नहीं, MG देश में चार्जिंग का नेटवर्क सुधारने में भी सबसे आगे निकल गई है। कंपनी ने अपने ‘MG Charge’ प्रोग्राम के तहत भारत के 470 से ज्यादा लोकेशंस पर 1,000 कम्युनिटी ईवी चार्जर्स इंस्टॉल करने का माइलस्टोन छू लिया है। ये चार्जर्स सोसाइटीज, होटल्स और मॉल्स जैसी जगहों पर लगाए गए हैं, जिससे EV ओनर्स को चार्जिंग की टेंशन न रहे।
भारत में MG की इलेक्ट्रिक गाड़ियां अब तक 290 करोड़ से ज्यादा किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी हैं।
ग्रीन ड्राइविंग की वजह से पर्यावरण में करीब 4.17 लाख मीट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड घुलने से बची है।
गुजरात के हलोल में स्थित MG का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट अपनी 95% बिजली की जरूरतें सोलर और विंड एनर्जी (रिन्यूएबल सोर्सेज) से पूरी कर रहा है।
एक्सपर्ट्स का कहना है की फिलहाल JSW MG Motor ने आने वाली इन 3 कारों के नाम, फीचर्स या कीमतों से पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन इतना साफ है कि 2026 में ऑटो मार्केट का टेम्परेचर बढ़ने वाला है।
नई दिल्ली: सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अलग-अलग अंगों की बनावट के आधार पर व्यक्ति…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हॉकी को नई दिशा देने और उभरती प्रतिभाओं को बेहतर अवसर…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह (अमौसी) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर…
हल्द्वानी (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन…
तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर पर्सनल रिलेशनशिप और सियासत आमने-सामने नजर आ रही…
एक तरफ सऊदी अरब पर हूतियों का बड़ा हमला और दूसरी तरफ कुछ ही हफ्ते…