लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह (अमौसी) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 लैंडिंग से ठीक पहले अचानक गो-अराउंड (Go-Around) कर गई। बेहद संवेदनशील बात यह रही कि इस विमान में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी सवार थे।
पायलट की सतर्कता और सूझबूझ के चलते लैंडिंग को तुरंत रोककर विमान को वापस हवा में ले जाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दूसरे प्रयास में विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई, जिसके बाद प्रशासन और यात्रियों ने राहत की सांस ली।
एविएशन सेक्टर में ‘गो-अराउंड’ एक मानक और बेहद सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया है।
विमानन विशेषज्ञों के अनुसार, इस घटना को पायलट की पेशेवर सतर्कता के रूप में देखा जाना चाहिए। सही समय पर गो-अराउंड का फैसला लेकर एयर इंडिया के पायलट ने न केवल वीआईपी (VIP) यात्री राहुल गांधी, बल्कि विमान में सवार सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हॉकी को नई दिशा देने और उभरती प्रतिभाओं को बेहतर अवसर…
हल्द्वानी (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन…
तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर पर्सनल रिलेशनशिप और सियासत आमने-सामने नजर आ रही…
एक तरफ सऊदी अरब पर हूतियों का बड़ा हमला और दूसरी तरफ कुछ ही हफ्ते…
अमेरिका-ईरान के जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा दावा किया है,…
उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद सड़कों की बदहाल तस्वीरों ने एक बार फिर सरकार…